Hindi Newsऑटो न्यूज़Honda Cheapest Bike CD110 Dream Offers On Massive Discount Saving Up To Rs 5000

Honda का धमाकेदार ऑफर: सबसे सस्ती बाइक CD110 Dream पर मिल रहा है भारी डिस्काउंट! जानें स्कीम

साल खत्म होने को है और इसी के साथ ऑफर्स की बरसात भी शुरु हो चुकी है। अब जापानी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Honda अपने सबसे किफायती बाइक की खरीद पर भारी छूट दे रही है। यदि आप कम कीमत में बेहतर कम्यूटर...

Honda का धमाकेदार ऑफर: सबसे सस्ती बाइक CD110 Dream पर मिल रहा है भारी डिस्काउंट! जानें स्कीम
Ashwani Tiwari लाइव हिंदुस्तान, नई दिल्लीMon, 14 Dec 2020 12:25 PM
हमें फॉलो करें

साल खत्म होने को है और इसी के साथ ऑफर्स की बरसात भी शुरु हो चुकी है। अब जापानी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Honda अपने सबसे किफायती बाइक की खरीद पर भारी छूट दे रही है। यदि आप कम कीमत में बेहतर कम्यूटर बाइक खरीदने की सोच रहे हैं तो यह आपके लिए बेस्ट डील हो सकती है, तो आइये जानते हैं कंपनी के ऑफर के बारे में- 

Honda CD110 ड्रीम कंपनी की तरफ से भारतीय बाजार में बेची जाने वाली सबसे सस्ती बाइक है। इस बाइक पर कंपनी 5,000 रुपये का डिस्काउंट दे रही है। लेकिन इसके लिए कुछ शर्तें भी लागू हैं, ग्राहक को बाइक की पेमेंट EMI, क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड के ही माध्यम से करनी होगी। इसके अलावां यह स्कीम केवल डिलक्स वैरिएंट के लिए ही उपलब्ध है। यह ऑफर 31 दिसंबर तक के लिए वैध है। 

कैसी है यह बाइक: कंपनी ने इस बाइक में 109.51cc की क्षमता का सिंगल सिलिंडर युक्त एयर कूल्ड इंजन का प्रयोग किया है। जो कि 4 स्पीड ट्रांसमिशन गियरबॉक्स के साथ आता है। यह इंजन 9 hp की पावर और 9.3 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यह बाइक बाजार में कुल दो वैरिएंट्स में उपलब्ध है, जिसमें स्टैंडर्ड और डिलक्स वैरिएंट शामिल है। इनकी कीमतें क्रमश: 64,508 और 65,508 रुपये (एक्स-शोरूम) हैं। यह बाइक कुल चार रंगों के साथ बाजार में उपलब्ध है, जिसमें ब्लैक, एथेलेटिक ब्लू मैटेलिक, गेनी ग्रे मैटेलिक और इम्पीरियल रेड मैटेलिक शामिल हैं। 

नोट: यहां पर बाइक के डिस्काउंट के बारे में जो भी बातें बताई गई हैं वो मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है। देश के अलग अलग लोकेशन और डीलरशिप के अनुसार इनममें भिन्नता हो सकती है। कई बार डीलरशिप अपने तरफ से भी कुछ अतिरिक्त डिस्काउंट ऑफर करते हैं। छूट के बारे में पूरी जानकारी के लिए अपने नजदीकी डीलरशिप से संपर्क जरूर करें। 

ऐप पर पढ़ें