Hindi Newsऑटो न्यूज़Honda Cars will be expensive by the new year

नए साल से महंगी होंगी होंडा की कारें, दो फीसदी बढ़ेंगे दाम

अगर आप होंडा की कार खरीदने का विचार कर रहे हैं तो जल्दी कीजिए, कंपनी नए साल से अपनी कारों के दाम बढ़ाने जा रही है। कंपनी की ओर से घोषणा की गई है कि एक जनवरी 2018 से कारों की कीमत में एक से दो प्रतिशत...

लाइव हिन्दुस्तान नई दिल्लीSat, 9 Dec 2017 01:18 PM
हमें फॉलो करें

अगर आप होंडा की कार खरीदने का विचार कर रहे हैं तो जल्दी कीजिए, कंपनी नए साल से अपनी कारों के दाम बढ़ाने जा रही है। कंपनी की ओर से घोषणा की गई है कि एक जनवरी 2018 से कारों की कीमत में एक से दो प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की जाएगी। कंपनी के अनुसार मैटेरियल की लागत बढ़ने की वजह से कीमतों में बढ़ोतरी की जा रही है।

कंपनी के इस फैसले के बाद होंडा की कारों के दाम 25,000 रूपए तक बढ़ जाएंगे। यहां देखिए होंडा कारों की मौजूदा कीमत....

होंडा ब्रियो: 4.66 लाख रूपए से 6.74 लाख रूपए
होंडा अमेज़: 5.50 लाख रूपए से 8.40 लाख रूपए
होंडा जैज़: 5.89 लाख रूपए से 9.19 लाख रूपए
होंडा डब्ल्यूआर-वी: 7.66 लाख रूपए से 9.91 लाख रूपए
होंडा सिटी: 8.58 लाख रूपए से 13.62 लाख रूपए
होंडा बीआर-वी: 9.05 लाख रूपए से 13.22 लाख रूपए
होंडा सीआर-वी: 24.07 लाख रूपए से 26.36 लाख रूपए
होंडा अकॉर्ड हाइब्रिड: 43.27 लाख रूपए

cardekho.com नए साल से कारों के दाम बढ़ाने की घोषणा करने वाली होंडा तीसरी कंपनी है, इससे पहले स्कोडा और इसुज़ु भी नए साल से कारों के दाम बढ़ाने की घोषणा कर चुकी है। कुछ समय स्कोडा ने घोषणा की थी कि वह एक जनवरी 2018 से कारों के दाम दो से तीन फीसदी तक बढ़ाएगी। इसके बाद इसुज़ु ने नए साल से कारों के दाम तीन से चार फीसदी तक बढ़ाने की घोषणा की थी।

ऐप पर पढ़ें