Hindi NewsAuto NewsHonda Cars Discount Offers on Amaze WRV Jazz City February 2023

50 या 60 हजार नहीं, बल्कि ये कंपनी स्टॉक खाली करने अपनी कारों पर दे रही बहुत बड़ा डिस्काउंट

होंडा कार्स ने फरवरी 2023 डिस्काउंट का एलान कर दिया है। कंपनी अप्रैल 2023 तक अपने होंडा जैड और होंडा सिटी 4th जनरेशन का स्टॉक खाली करना चाहती है, ऐसे में कंपनी तगड़ा डिस्काउंट ऑफर कर रही है।

50 या 60 हजार नहीं, बल्कि ये कंपनी स्टॉक खाली करने अपनी कारों पर दे रही बहुत बड़ा डिस्काउंट
Narendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीThu, 2 Feb 2023 03:02 PM
हमें फॉलो करें

होंडा कार्स ने फरवरी 2023 डिस्काउंट का एलान कर दिया है। कंपनी अप्रैल 2023 तक अपने होंडा जैड और होंडा सिटी 4th जनरेशन का स्टॉक खाली करना चाहती है, ऐसे में इन कारों पर डीलर्स की तरफ डिस्काउंट ऑफर कर रही है। खास बात ये है कि दूसरी कंपनियों ने जहां अपनी कारों की कीमतों में इजाफा करना शुरू कर दिया है, तो दूसरी तरफ होंडा अपनी कारों पर डिस्काउंट दे रही है। कंपनी ग्राहकों को 58,000 रुपए के साथ 12,000 रुपए का एडिशन डिस्काउंट भी दे रही है। हालांकि, इन ऑफर का फायदा स्टॉक क्लियर होने तक ही मिलेगा।

कंपनी इस महीने अपने 5 मॉडल पर डिस्कांउट ऑफर कर रही है। इसमें होंडा अमेज, होंडा जैज, होंडा WRV, होंडा सिटी 4th जनरेशन और होंडा सिटी 5th जनरेशन शामिल है। ये डिस्काउंट दो अलग तरह से मिल रहा है। यानी कैश, एक्सचेंज और कॉर्पोरेट डिस्काउंट के अलावा लॉयल्टी डिस्काउंट अलग से मिलेगा।

1. होंडा अमेज पर 38 हजार का डिस्काउंट
होंडा अपनी पॉपुलर सेडान अमेज पर 38 हजार रुपए तक ऑफर दे रही है। इसमें 10 हजार रुपए का कैशबैक और 10 हजार रुपए का एक्सचेंज ऑफर शामिल है। इसके अलावा 6000 रुपए का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया जाएगा। वहीं, लॉयल्टी बोनस के तहत 5000 रुपए का कैश और 7000 रुपए का होंडा टू होंडा एक्सचेंज अलग से मिलेगा।

2. होंडा जैज पर डीलर्स डिस्काउंट
होंडा अपनी हैचबैक जैज के स्टॉक पर 5000 रुपए तक ऑफर दे रही है। इसमें 5000 रुपए का कैशबैक शामिल है। हालांकि, लॉयल्टी बोनस के तहत 5000 रुपए का कैश और 7000 रुपए का होंडा टू होंडा एक्सचेंज अलग से मिलेगा। इसके अलावा डीलर्स की तरफ से इस कार पर अलग से डिस्काउंट मिल सकता है।

3. होंडा WRV पर 67 हजार का डिस्काउंट
होंडा WRV के स्टॉक पर 67 हजार रुपए तक ऑफर दे रही है। इसमें 30 हजार रुपए का कैशबैक और 20 हजार रुपए का एक्सचेंज बोनस शामिल है। इसके अलावा 5000 रुपए का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया जाएगा। वहीं, लॉयल्टी बोनस के तहत 5000 रुपए का कैश और 7000 रुपए का होंडा टू होंडा एक्सचेंज अलग से मिलेगा।

4. होंडा सिटी 4th जेन पर डीलर्स डिस्काउंट
होंडा अपनी सेडान सिटी के 4th जनरेशन के स्टॉक पर 5000 रुपए तक ऑफर दे रही है। इसमें 5000 रुपए का कैशबैक शामिल है। हालांकि, लॉयल्टी बोनस के तहत 5000 रुपए का कैश और 7000 रुपए का होंडा टू होंडा एक्सचेंज अलग से मिलेगा। इसके अलावा डीलर्स की तरफ से इस कार पर अलग से डिस्काउंट मिल सकता है।

5. होंडा सिटी 5th जेन पर 70 हजार का डिस्काउंट
होंडा अपनी सेडान सिटी के 5th जनरेशन के स्टॉक पर 70 हजार रुपए तक ऑफर दे रही है। इसमें 30 हजार रुपए का कैशबैक और 20 हजार रुपए का एक्सचेंज बोनस शामिल है। इसके अलावा 8000 रुपए का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया जाएगा। वहीं, लॉयल्टी बोनस के तहत 5000 रुपए का कैश और 7000 रुपए का होंडा टू होंडा एक्सचेंज अलग से मिलेगा।

ऐप पर पढ़ें