नया एक्टिवा स्कूटर खरीदने का है प्लान, तो जानिए आपके शहर में कितनी है इसकी ऑनरोड कीमत
होंडा एक्टिवा देश में सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला स्कूटर है। हर महीने इसकी लाखों यूनिट बिक रही हैं। दूसरी कंपनियों के स्कूटर इसके आसपास भी नहीं है। अब ये ज्यादा एडवांस्ड हो चुका है।

होंडा एक्टिवा देश में सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला स्कूटर है। हर महीने इसकी लाखों यूनिट बिक रही हैं। दूसरी कंपनियों के स्कूटर इसके आसपास भी नहीं है। अब ये ज्यादा एडवांस्ड हो चुका है। कंपनी इसके साथ स्मार्ट चाबी दे रही है। चाबी की मदद से इसको लॉक-अनलॉक किया जा सकता है। फ्यूल लिड को भी चाबी का बटन दबाकर ओपन किया जा कता है। कंपनी ने एक्टिवा की 6G सीरीज के बाद 7G सीरीज खत्म कर दी है। यानी 6G इस सीरीज का आखिरी स्कूटर है। ऐसे में आप इसके स्टैंडर्ड, डीलक्स या स्मर्ट चाबी वैरिएंट को खरीदने का मन बना रहे हैं तब हम आपको देश के 10 पॉपुलर शहरों में इसकी ऑनरोड प्राइस बता रहे हैं।

कमाल की स्मार्ट-Key
न्यू जनरेशन एक्टिवा H-Smart के साथ एक स्मार्ट-चाबी मिल रही है। इस चाबी की मदद से कई फीचर्स को ऑपरेट कर पाएंगे। जैसे आप स्कूटर से जैसे ही 2 मीटर की दूरी पर जाएंगे ये अपने आप लॉक हो जाएगा। जैसे ही इस पास आएंगे ये अनलॉक हो जाएगा। पेट्रोल डवालने के लिए आपको इसका फ्यूल लिड खोलने के लिए चाबी लगाने की जरूरत नहीं होगी। बल्कि स्मार्ट-चाबी की मदद से ही इसे ओपन कर पाएंगे। यदि पार्किंग में कई स्कूटर के बीच इसे ढूंढने में मुश्किल हो रही है तब भी स्मार्ट-चाबी की मदद से इसे लोकेट कर पाएंगे। इसमें एंटी-थेफ्ट फंक्शन होने से सेफ्टी बढ़ जाती है।
डीलर्स के पास पहुंची देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार MG कॉमेट, 22 मई को पहले ग्राहक को होगी डिलीवरी
एक्टिवा H-Smart के फीचर्स
इस न्यू जनरेशन स्कूटर में स्टैंडर्ड वैरिएंट की तरह साइलेंट स्टार्ट सिस्टम और एक कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम देखने को मिलेगा। इसमें अलॉय व्हील्स को नए डिजाइन के साथ लाया गया है। स्कूटर में टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स, सिंगल-रियर स्प्रिंग और दोनों पहियों पर ड्रम ब्रेक जैसे फीचर्स मिलते हैं। हालांकि, डिजाइन के लिहाज से इसमें ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलते हैं।
एक्टिवा H-Smart का इंजन
होंडा ने एक्टिवा H-Smart के इंजन में कोई चेंजेस नहीं किया है। यानी इसमें वही पुराना इंजन मिलेगा जो पहले से एक्टिवा में मिल रहा है। बता दें कि एक्टिवा में BS6 109.51cc, सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन मिलता है।