Hindi Newsऑटो न्यूज़Hero Splendor Outsells Honda Activa By A Big Margin In India know its all details here

हीरो के लिए वरदान बनी ये बाइक! सबसे ज्यादा बिकने वाली होंडा एक्टिवा को बड़े अंतर से पीछे छोड़ा, ये सुपर से भी ऊपर निकल गई

हीरो स्प्लेंडर ने अप्रैल 2023 के महीने में 2,65,225 यूनिट की बिक्री दर्ज कर की है। इस बाइक ने 13.3 प्रतिशत की साल दर साल (YoY) वृद्धि दर्ज कर होंडा एक्टिवा को पीछे छोड़ दिया है। आइए डिटेल्स जानते हैं।

Sarveshwar Pathak लाइव हिंदुस्तान, नई दिल्लीTue, 30 May 2023 06:19 PM
हमें फॉलो करें

हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) की स्प्लेंडर ने अप्रैल 2023 के महीने में 2,65,225 यूनिट्स की घरेलू बिक्री की है। इस बिक्री के साथ ये मोटरसाइकिल अपनी जगह मासिक बिक्री चार्ट में टॉप पर बनाए हुए हैं।हीरो स्प्लेंडर ने होंडा एक्टिवा को करीब 20,000 यूनिट्स के एक बड़े अंतर से पीछे छोड़कर टू-व्हीलर चार्ट में टॉप पर कब्जा जमा लिया है। बता दें कि भारतीय बाजार में होंडा एक्टिवा काफी ज्यादा लोकप्रिय स्कूटर है। इसकी बिक्री स्कूटर सेगमेंट में सबसे ज्यादा है।

यह भी पढ़ें- एक्टर बिपाशा बसु और करण ने बेटी को गिफ्ट की 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग वाली ये धांसू कार, इसकी कीमत में 8 महिंद्रा थार आ जाएगी!

हीरो स्प्लेंडर की बिक्री

हीरो स्प्लेंडर ने पिछले साल 2,01,957 यूनिट्स की तुलना में अप्रैल 2023 में 14 प्रतिशत की सकारात्मक बिक्री वृद्धि के साथ 2,30,544 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की है। हालांकि,  मार्च 2023 की तुलना में 3,17,013 यूनिट्स के साथ MoM की बिक्री में 27 प्रतिशत की गिरावट देखी गई है। सुपर स्प्लेंडर ने पिछले महीने कुल 34,681 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की है, जबकि 32,128 यूनिट्स की तुलना में ये 8 प्रतिशत की साल-दर-साल वृद्धि है।

होंडा एक्टिवा की कितनी डिमांड? 

वहीं, दूसरी ओर होंडा एक्टिवा ने अप्रैल 2022 में 1,63,357 यूनिट्स के मुकाबले 2,46,016 यूनिट्स के रूप में 51 प्रतिशत की भारी वृद्धि दर्ज की है। मार्च 2023 के पिछले महीने की तुलना में 1,85,370 यूनिट्स के साथ MoM की बिक्री में 33 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई थी। हीरो स्प्लेंडर होंडा एक्टिवा को 19,219 यूनिट्स के अंतर से बेचने में कामयाब रहा।

हीरो जल्द लाएगी नई बाइक्स

आपको बता दें कि दोनों कंपनियों ने कई नई टू-व्हीलर्स लॉन्च करने की योजना बनाई है। Harley-Davidson के साथ Hero की पार्टनरशिप से निकलने वाली पहली मोटरसाइकिल का नाम Harley-Davidson X440 रखा गया है और इसे भारत में 3 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। वहीं, Karizma नेमप्लेट की वापसी भी तय है, क्योंकि इसे पहले ही डीलर्स के लिए शोकेस किया जा चुका है।

होंडा की नई बाइक का प्लान

उम्मीद है कि होंडा इस कैलेंडर इयर के अंत से पहले CB350 प्लेटफॉर्म पर बेस्ड एक नई मोटरसाइकिल लॉन्च करेगी। हाल ही में कंपनी ने शाइन 100 को भारतीय बाजार में लॉन्च किया है। यह काफी किफायती बाइक है। इस बाइक का माइलेज भी काफी बेहतरीन है।

ऐप पर पढ़ें