फोटो गैलरी

Hindi News ऑटोहीरो करिज्मा XMR लॉन्च, इसे खरीदने से पहले चारों तरफ के फोटो देख लें; जानिए फीचर्स और कीमत की डिटेल

हीरो करिज्मा XMR लॉन्च, इसे खरीदने से पहले चारों तरफ के फोटो देख लें; जानिए फीचर्स और कीमत की डिटेल

हीरो ने एक बार फिर करिज्मा बाइक पर बड़ा दांव लगाते हुए उसे लॉन्च किया है। इस बार करिज्मा XMR नए रंग-रूप और डिजाइन के साथ आई है। कंपनी ने इसकी कीमत भी काफी कम रखी है।

हीरो करिज्मा XMR लॉन्च, इसे खरीदने से पहले चारों तरफ के फोटो देख लें; जानिए फीचर्स और कीमत की डिटेल
Narendra Jijhontiyaलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीTue, 29 Aug 2023 03:14 PM
ऐप पर पढ़ें

Hero Karizma XMR 2023 Photo Gallery: हीरो ने एक बार फिर करिज्मा बाइक पर बड़ा दांव लगाते हुए उसे लॉन्च किया है। इस बार करिज्मा XMR नए रंग-रूप और डिजाइन के साथ आई है। कंपनी ने इसकी कीमत भी काफी अग्रेसिव रखी है ताकि ग्राहकों तक इसकी पहुंच आसान हो जाए। इसकी इंट्रोडक्ट्री एक्स-शोरूम प्राइस 172,900 रुपए है। इसे यलो, रेड और ब्लैक कलर में खरीद पाएंगे। कंपनी ने लॉन्चिंग के साथ करिज्मा XMR की बुकिंग भी शुरू कर दी है। बॉलीवुड के सुपरस्टार ऋतिक रोशन को करिज्मा XMR का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है।

नई करिज्मा XMR में डिजाइनर एलॉय व्हील्स, मस्क्युलर फ्यूल टैंक और स्टाइलिश लुक दिया है। इस बाइक में कम्पलीट LED लाइटिंग, उठी हुई विंडस्क्रीन, पीछे और साइड पैनल्स में एयरोडायनेमिक्स, आगे की तरफ माउंट किए गए मिरर दिए हैं।

इसमें फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी मिलता है। ये ब्लूटूथ की मदद से स्मार्टफोन के साथ आसानी से कनेक्ट हो जाता है। इसे पॉपुलर और आइकॉनिक यलो कलर के साथ ब्लैक और रेड कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। 

करिज्मा XMR के इंजन की बात करें तो इसमें 210cc लिक्विड कूल्ड सिंगल सिलेंडर इंजन मिलेगा। इसका पावर आउटपुट 25.4 PS और पीक टॉर्क 20.4 Nm है। इंजन को 6 स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है।

सेफ्टी के लिए इस दमदार मोटरसाइकिल में डुअल चैनल एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) और दोनों व्हील पर डिस्क ब्रेक मिलता है। बाइक की लंबाई 2068mm, चौड़ाई 760mm, ऊंचाई 1110mm और व्हीलबेस 1351mm है।

करिज्मा XMR में 11 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है। इसका कर्व वेट 163.5Kg है। बाइक के दोनों व्हील पर 17-इंच का टायर दिया है। बाइक को स्टार्ट करने के लिए किक के साथ सेल्फ स्टार्टिंग सिस्टम भी मिल जाता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें