फोटो गैलरी

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

हिंदी न्यूज़ ऑटो200 किलो वजन लेकर सड़कों पर सरपट दौड़ेगा ये इलेक्ट्रिक स्कूटर, 120Km का सफर कर पाएंगे

200 किलो वजन लेकर सड़कों पर सरपट दौड़ेगा ये इलेक्ट्रिक स्कूटर, 120Km का सफर कर पाएंगे

ग्रीव्स मोबिलिटी एम्पीयर ने ऑटो एक्सपो 2023 इवेंट में अपने कई इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर लॉन्च किए। इसमें कुछ उसके सबसे स्टाइलिश ई-स्कूटर NXU रहा। ये एक मल्टी पर्पज स्कूटर है।

200 किलो वजन लेकर सड़कों पर सरपट दौड़ेगा ये इलेक्ट्रिक स्कूटर, 120Km का सफर कर पाएंगे
Narendra Jijhontiyaलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीThu, 12 Jan 2023 10:14 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

ग्रीव्स मोबिलिटी एम्पीयर ने ऑटो एक्सपो 2023 इवेंट में अपने कई इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर लॉन्च किए। इसमें कुछ उसके सबसे स्टाइलिश ई-स्कूटर NXU रहा। ये एक मल्टी पर्पज स्कूटर है। इसकी मदद से आप बहुत सारा लगेज साथ लेकर चल सकते हैं। इसे कारगो स्कूटर भी कहा जा सकता है। इसमें बैक सीट वाले एरिया पर तीन डिग्गी (बॉक्स) को फिक्स किया गया है। जिसमें एक ऊपर की तरफ और दो उसके आसपास हैं। कंपनी के दावे के मुताबिक इस पर 200 किलोग्राम का वजन लेकर जा सकते हैं। इसकी रेंज 120 किलोमीटर है। वहीं, ये फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करती है।

एम्पीयर NXU का डिजाइन
इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के डिजाइन की बात करें तो इसमें सामने की तरफ दो हेडलाइट मिलती हैं। इसमें एक हेडलाइट हैंडलबार में फिक्स की गई है। जबकि दूसरी, सामने के फेस की तरफ फिक्स की है। ये एक बड़ी साइज की गोल LED लाइट है। इसमें बड़े साइज का अलॉय व्हील दिया है, जिससे ग्राउंड क्लियरेंस भी ज्यादा मिल रहा है। फ्रंट व्हील पर डिस्क ब्रेक मिल जाता है। इसमें एक LED स्क्रीन मिलती है, जिस पर चार्जिंग, रेंज, नोटिफिकेशन जैसी कई डिटेल मिलती हैं। हैंडलबार पर कुछ राइडिंग मोड मिल जाते हैं। इस स्कूटर को रोबस्ट और रग्ड स्टालिंग दी गई है।