होने वाली है बाइक दीवानों की मौज! मार्केट में एंट्री को तैयार ये 5 मोटरसाइकिल; लॉन्च होते ही खरीदने की मचेगी लूट

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

दुनिया में सबसे अधिक टू–व्हीलर बेचने वाली कंपनी हीरो से लेकर यामाहा जैसी कंपनियां अगले कुछ महीनो में भारत में अपनी नई मोटरसाइकिल लॉन्च करने वाली है। इस लिस्ट में एक इलेक्ट्रिक मोपेड भी शामिल है।

होने वाली है बाइक दीवानों की मौज! मार्केट में एंट्री को तैयार ये 5 मोटरसाइकिल; लॉन्च होते ही खरीदने की मचेगी लूट
0

अगर आप बाइक लवर्स हैं तो यह खबर आपके लिए है। अगले कुछ महीनो में कई कंपनियां अपनी नई टू–व्हीलर लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इस लिस्ट में इलेक्ट्रिक मॉडल से लेकर पावरफुल स्पोर्ट्स बाइक और यहां तक की मोपेड भी शामिल है। यानी की हर सेगमेंट के ग्राहकों के लिए कुछ ना कुछ जरूर है। ग्राहक साल 2024 में लॉन्च होने वाली अपकमिंग मोटरसाइकिल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि इस लिस्ट में दुनिया में सबसे अधिक टू–व्हीलर बिक्री करने वाली कंपनी हीरो की स्पोर्ट्स बाइक भी शामिल है। आइए जानते हैं अपकमिंग टू–व्हीलर के बारे में विस्तार से।

Kinetic E-Luna
काइनेटिक ग्रीन कभी भारत में खूब पॉपुलर रही ई-लूना मोपेड के इलेक्ट्रिक वर्जन को लॉन्च करने जा रही है। अपकमिंग मोपेड अपने ग्राहकों को फुल चार्ज पर 100 km की रेंज देने का वादा करता है। हालांकि, अपकमिंग मोपेड की टॉप-स्पीड केवल 50 किमी प्रति घंटे है। बता दें कि सिर्फ 500 रुपये में इसकी प्री-बुकिंग शुरू हो गई है और आने वाले दिनों में लॉन्च होने की उम्मीद है।

Hero Mavrick 440
हीरो मोटोकॉर्प अपनी पावरफुल 440cc इंजन से लैस एक रेट्रो-मॉडर्न क्रूजर Mavrick 440 लॉन्च करने के लिए तैयार है। इसे हार्ले-डेविडसन X440 के समान प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। इसकी डिजाइन बेहद शानदार है। इसकी लॉन्चिंग अप्रैल 2024 में तय की गई है। बता दें कि इसकी कीमतों का अभी कोई खुलासा नहीं किया गया है।

Suzuki V-Strom 800 DE
सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया ने हाल ही में भारत मोबिलिटी एक्सपो में वी-स्ट्रॉम 800 डीई को शोकेस किया था। अपकमिंग बाइक का 2024 के मध्य में लॉन्च होने की उम्मीद है। यह मिडिलवेट एडवेंचर बाइक अपनी मजबूत चेसिस और पावरफुल 776cc इंजन की बदौलत ऑन-रोड और ऑफ-रोड दोनों सड़कों पर अपनी छाप छोड़ेगी। 

Suzuki GSX-8R
दूसरी ओर भारत मोबिलिटी एक्सपो में वी-स्ट्रॉम के साथ जीएसएक्स-8आर भी शोकेस किया गया। बता दें कि अपकमिंग बाइक का इंजन भी वी-स्ट्रॉम 800 डीई जैसा ही होगा। बता दें कि यह बाइक एक तेज डिजाइन, एलईडी लाइटिंग और एक स्पोर्टी लुक में नजर आएगी। 

Yamaha YZF-R7
यामाहा इंडिया ने भारत मोबिलिटी एक्सपो 2024 में YZF-R7 को शोकेस किया। हर कोई यामाहा के भारतीय बाजार में हाई-परफॉर्मेंस सेगमेंट में फिर से एंट्री करने का इंतजार कर रहा है। अपकमिंग बाइक इस साल के अंत में लॉन्च हो सकता है। यह मोटरसाइकिल 689cc के पावरफुल इंजन से लैस होगी। 

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।