फोटो गैलरी

Hindi News ऑटोपेट्रोल-डीजल के खर्च से मुक्ति दिला देंगी भारत की ये 5 सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कारें, बस एक बार पैसा लगाइए और फिर सब कुछ भूल जाइए!

पेट्रोल-डीजल के खर्च से मुक्ति दिला देंगी भारत की ये 5 सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कारें, बस एक बार पैसा लगाइए और फिर सब कुछ भूल जाइए!

अगर आप पेट्रोल-डीजल कार से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो ये खबर आपके काम की है। आज हम आपको भारत की 5 सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपको कम कीमत में ज्यादा रेंज देगी।

पेट्रोल-डीजल के खर्च से मुक्ति दिला देंगी भारत की ये 5 सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कारें, बस एक बार पैसा लगाइए और फिर सब कुछ भूल जाइए!
Sarveshwar Pathakलाइव हिंदुस्तान,नई दिल्लीFri, 19 May 2023 09:21 AM
ऐप पर पढ़ें

यदि आप 2023 में भारत में एक इलेक्ट्रिक कार खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो ये खबर आपके काम की है। जी हां, क्योंकि आज हम यहां आपको भारत में उपलब्ध 5 ऐसी ईवी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे आप कम बजट में खरीद सकते हैं। इस लिस्ट में भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार एमजी कॉमेट ईवी से लेकर टाटा की टियागो ईवी समेत कई इलेक्ट्रिक कारें शामिल हैं। आइए इस पर एक नजर डालते हैं।

'चीते की रफ्तार' जैसी बढ़ी इस SUV की बिक्री, इसके आस-पास भी नहीं कोई; मारुति की ग्रैंड विटारा बहुत पीछे

1. एमजी कॉमेट 

इस लिस्ट में सबसे छोटी बैटरी और साइज वाली नई इलेक्ट्रिक कार एमजी कॉमेट है। इसमें मिलने वाली बैटरी 17.3 kWh की है, जिसे एक बार चार्ज करने पर 230 किमी. की रेंज मिलती है। इसमें सिंगल मोटर के साथ FWD लेआउट है, जो 42 bhp की पावर और 110 Nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। इसकी शुरुआती कीमत 7.98 लाख रुपये है। यह भारत की सबसे किफायती ईवी है।

2. टाटा टियागो ईवी

टाटा टियागो ईवी की शुरुआती कीमत 8.69 लाख है। यह टाटा की सबसे सस्ती पेशकश है। यह दो बैटरी पैक 19.2 kWh और 24 kWh के साथ आती है, जो क्रमशः 250km और 315 किमी की रेंज ऑफर करती है। 

3. Citroen eC3

भारत के लिए फ्रांसीसी ब्रांड की पहली EV eC3 है। यह मुख्य रूप से टियागो ईवी को टक्कर देती है। इस ईवी का मोटर 56bhp की पावर और 143nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। इसकी कीमत 11.50 लाख से शुरू होती है और यह 12.76 लाख तक जाती है।

4. Tata Tigor EV

Tiago EV के बाद टिगोर ईवी में 26 kWh का बड़ा बैटरी पैक मिलता है। इसका मोटर 74 bhp की पावर और 170Nm का टॉर्क जेनरे करने में सक्षम है। Tata Tigor EV की कीमत 12.49 लाख रुपये से शुरू होती है और 13.75 लाख रुपये तक जाती है। इसकी रेंज 315km है।

5. टाटा नेक्सन ईवी

ये कार टाटा की सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार है। बाजार में इस ईवी का दबदबा है। Nexon EV Prime में 30.2 kWh की बैटरी है और यह 312 किमी. की रेंज देती है। नेक्सन ईवी प्राइम 10 सेकेंड के अंदर 0-100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है। Tata Nexon EV Prime की कीमत 14.49 लाख रुपये से शुरू होती है और 17.19 लाख रुपये तक जाती है।

हीरो ले आई कमाल की सस्ती ऑफ रोडिंग बाइक, कम पैसे में मिलेगा रॉयल एनफील्ड हिमालयन वाला मजा! जानें खासियत