Hindi Newsऑटो न्यूज़February 2023 Sales Toyota Innova HyCross Beats tata Harrier tata Safari and mg Hector know all details here

इस 8-सीटर कार ने बिगाड़ी MG हेक्टर, हैरियर और सफारी की बनी बनाई बाजार! इन तीनों से ज्यादा हुई इसकी डिमांड

फरवरी महीने में टोयोटा की नई 8-सीटर एमपीवी ने बिक्री के मामले में स्कॉर्पियो, हेक्टर, XUV700, हैरियर और सफारी को भी मात दे दी है। इसकी धुआंधार बिक्री से पिछला सारा रिकॉर्ड टूट गया है।

Sarveshwar Pathak लाइव हिंदुस्तान, नई दिल्लीSun, 26 March 2023 10:10 AM
हमें फॉलो करें

बहुत लंबे समय से एमजी हेक्टर एसयूवी सेगमेंट में बिक्री चार्ट में सबसे ऊपर थी। बाद में टाटा की हैरियर और सफारी की बिक्री ने इसे डाउन कर दिया था। Tata SUVs अब Mahindra XUV700 और Scorpio N से आगे निकल गई हैं। लेकिन, इस सेगमेंट में जब से टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस (Toyota Innova HyCross) की एंट्री हुई है, तब से सबकी सिट्टी-पिट्टी गुम हो गई है। टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस (Toyota Innova HyCross) ने फरवरी माह की बिक्री में स्कॉर्पियो-एन, हेक्टर, XUV700, हैरियर और सफारी को भी मात दे दी है। आइए इसकी डिटेल्स जानते हैं।

यह भी पढ़ें- 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग वाली इस धांसू सेडान को मिला नया इंजन, अब ये इथेनॉल से भी दौड़ेगी; 1 अप्रैल से बढ़ जाएंगी इन कारों की कीमतें

महिंद्रा vs टाटा vs टोयोटा vs एमजी (20 से 30 लाख रुपये सेगमेंट में)

टॉप लिस्ट में हमारे पास फरवरी 2023 में बेची गई 6,950 यूनिट्स के साथ महिंद्रा स्कॉर्पियो (स्कॉर्पियो क्लासिक और स्कॉर्पियो-एन) है। एक साल पहले बेची गई 2,610 यूनिट्स की तुलना में और एक महीने पहले बेची गई 8,715 यूनिट्स की तुलना में स्कॉर्पियो ने 166.28% की वृद्धि दर्ज की, जिसमें 4,340 यूनिट्स की मात्रा में वृद्धि हुई। हालांकि, पिछले महीने इसने 20.25% की मासिक गिरावट भी दर्ज की है। बाजार हिस्सेदारी एक महीने पहले के 44.58% से घटकर 32.34% हो गई है।

दूसरे स्थान पर XUV700

बिक्री के मामले में दूसरे स्थान पर 4,505 यूनिट्स के साथ XUV700 है। स्कॉर्पियो के जैसे XUV700 ने भी YoY 367 यूनिट्स की मात्रा में वृद्धि के साथ 8.87% की सकारात्मक वृद्धि दर्ज की, लेकिन 22.15% की MoM गिरावट हुई। बाजार हिस्सेदारी 29.61% से 20.97% हो गई। हालांकि, महिंद्रा के इन दोनों मॉडलों की भारी मांग है।

पहले महीने में ही इनोवा हाईक्रॉस की ताबड़तोड़ बिक्री

टोयोटा की एसयूवी जैसी दिखने वाली शानदार एमपीवी इनोवा हाईक्रॉस (Innova Hycross) ने अकेले ही पहले महीने में 4,169 यूनिट्स की बिक्री की है। इसने हैरियर, सफारी और हेक्टर जैसे मिडसाइज एसयूवी को बिक्री में मात दे दी है। इसके साथ ही एक नया रिकॉर्ड सेट किया है। टाटा (Tata) ने 27.15% YoY गिरावट दर्ज की है। Harrier और Safari दोनों की संयुक्त रूप से 3,306 यूनिट्स की ही बिक्री हुई है।

एमजी ने 2,558 हेक्टर की बिक्री की

इस लिस्ट में 5वें स्थान पर पिछले महीने बेची गई 2,558 की बिक्री करने वाली MG हेक्टर (Hector- Hector+Hector Plus दोनों) हैं। MG ने YoY और MoM दोनों में सकारात्मक वृद्धि दर्ज की है। MG की बिक्री में 21.69% YoY और 4.79% MoM की वृद्धि देखी गई। यह एक साल पहले बेची गई 2,102 यूनिट और एक महीने पहले बेची गई 2,441 यूनिट्स को पार करने के लिए पर्याप्त बिक्री थी।

ऐप पर पढ़ें