ड्राइविंग लाइसेंस (DL) के लिए अब इस खास प्रक्रिया से गुजरना होगा जरूरी, जानें लागू होने वाला ये नया नियम
Driving Licence New Process: रोड़ पर सेफ ड्राइविंग को ध्यान में रखते हुए ड्राइविंग लाइसेंस की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए रोज नित नए नियमों को लागू किया जा रहा है। अब बहुत जल्द ही ड्राइविंग...

Driving Licence New Process: रोड़ पर सेफ ड्राइविंग को ध्यान में रखते हुए ड्राइविंग लाइसेंस की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए रोज नित नए नियमों को लागू किया जा रहा है। अब बहुत जल्द ही ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त करने की प्रक्रिया में एक और नया नियम जुड़ने वाला है। जिसके तहत आवेदकों को एक खास वीडियो ट्यूटोरियल प्रक्रिया से गुजरना होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस नए नियम को इसी साल नवंबर महीने से लागू किया जा सकता है।
TOI में छपी रिपोर्ट के अनुसार एक नया ड्राइविंग लाइसेंस (Driving Licence) के लिए आवेदन करने वालों को अनिवार्य रूप से टेस्ट के लिए जाने से एक महीने पहले सेफ ड्राइविंग वाले ऑनलाइन वीडियो ट्यूटोरियल से गुजरना होगा। इसके अलावा आवेदक को दुर्घटना इत्यादि से प्रभावित लोगों के पारिवारिक सदस्यों से साक्षात्कार भी करना होगा।
Harley Davidson की नई एंट्री लेवल बाइक की तस्वीरें हुईं लीक, शानदार फीचर्स से Royal Enfield को देगी टक्कर
इसी प्रकार, जिन लोगों के पास पहले से ड्राइविंग लाइसेंस है यदि वो किसी तरह के ट्रैफिक नियमों का उलंघन करते हैं तो उन्हें भी सेफ़्टी सर्टिफिकेट कोर्स से गुजरना होगा। ऐसे चालकों को तीन महीने में रिफ्रेशर कोर्स पूरा करना होगा। इतना ही नहीं, कोर्स पूरा कर चुके ड्राइवरों को ट्रैक करने के लिए उनके ड्राइविंग लाइसेंस (DL) को आधार कार्ड से जोड़ा जाएगा।
बता दें कि, सड़क परिवहन मंत्रालय भी बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चलाने वालों पर सख्त होती नजर आ रही है। जानकारी के अनुसार मंत्रालय स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर बिना हेलमेट पहने टोल प्लाजा पार करने वाले दोपहिया चालकों की फुटेज साझा करने के लिए एक सिस्टम को चालू करने के लिए 31 अक्टूबर की समय सीमा तय की है। ताकि ट्रैफिक नियमों का उलंघन करने वाले ऐसे वाहन चालकों को चिन्हित कर उनका चालान काटा जा सके।
मेड-इन-इंडिया Jeep Wrangler का नया अवतार हुआ लॉन्च, दमदार ऑफरोडिंग SUV पहले से हुई सस्ती
दरअसल, सरकार इस नए नियम को इसलिए लागू करना चाहती है ताकि लोगों को सेफ ड्राइविंग के प्रति जागरूक किया जा सके। एक रिपोर्ट के अनुसार बीते साल 2019 सड़क दुर्घटनाओं में लगभग 44,666 दोपहिया सवार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी, सबसे ज्यादा गौर करने वाली बात ये है कि इन दुर्घटनाओं में शामिल 80% लोगों ने हेलमेट नहीं पहना था।
मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि, नए ड्राइविंग लाइसेंस के आवेदकों के लिए ऑनलाइन वीडियो ट्यूटोरियल और मौजूदा ड्राइविंग लाइसेंस धारकों के लिए सेफ्टी सर्टिफिकेशन कोर्स के लिए विस्तृत प्रोटोकॉल को अगले कुछ हफ्तों में नए सेंट्रल मोटर व्हीकल रूल्स में शामिल किया जा सकता है। फिलहाल इसके बारे में सरकार की तरफ से आधिकारिक जानकारी अभी साझा नहीं की गई है।


