Hindi NewsAuto Newsdatsun go and datsun go plus launch in this month here is all features

डैटसन गो और गो प्लस के फेसलिफ्ट अवतार इस दिन होंगे लॉन्च, इनसे होगा मुकाबला

डैटसन गो हैचबैक और गो प्लस एमपीवी के अपडेट वर्जन का काफी समय से इंतजार है। अब सूत्रों से पता चला है कि कंपनी सितंबर 2018 के आखिर तक इन्हें अपडेट करेगी। Cardekho.com  के...

डैटसन गो और गो प्लस के फेसलिफ्ट अवतार इस दिन होंगे लॉन्च, इनसे होगा मुकाबला
नई दिल्ली, लाइव हिन्दुस्तान टीम Wed, 20 June 2018 12:45 PM
हमें फॉलो करें

डैटसन गो हैचबैक और गो प्लस एमपीवी के अपडेट वर्जन का काफी समय से इंतजार है। अब सूत्रों से पता चला है कि कंपनी सितंबर 2018 के आखिर तक इन्हें अपडेट करेगी।

Cardekho.com  के मुताबिक डैटसन ने मई 2018 में इंडोनेशिया में गो और गो प्लस फेसलिफ्ट को लॉन्च किया था। अब देखने वाली बात ये होगी कि कंपनी यही बदलाव भारत आने वाली फेसलिफ्ट गो और गो प्लस में करती है या नहीं। इंडोनेशिया में उपलब्ध अपडेट कारों के डिजायन, फीचर और इंजन में बदलाव हुआ है।

इंडोनेशियन मॉडल में बड़ी ग्रिल, क्रोम हाइलाइटर और डे-टाइम रनिंग एलईडी लाइटों के साथ दी गई है। आगे और पीछे वाले बंपर में भी बदलाव हुआ है, ये पहले से ज्यादा शार्प नज़र आते हैं। राइडिंग के लिए टॉप वेरिएंट में 14 इंच के अलॉय व्हील और नीचे वाले वेरिएंट में 13 इंच के स्टील व्हील दिए गए हैं।

अब चलते हैं केबिन की तरफ... डैशबोर्ड को भी नए सिरे से डिजायन किया गया है। इसके सेंटर में नए एसी वेंट लगे हैं। इंडोनेशियन मॉडल में 6.75 इंच टचस्क्रीन यूनिट दी गई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि भारत आने वाली गो और गो प्लस फेसलिफ्ट में ड्राइवर एयरबैग और एबीएस को स्टैंडर्ड रखा जा सकता है।

डैटसन गो और गो प्लस के फेसलिफ्ट अवतार इस दिन होंगे लॉन्च

भारत आने वाली कारों में मौजूदा मॉडल वाला 1.2 लीटर 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 68 पीएस की पावर और 104 एनएम का टॉर्क देगा। इंजन के साथ पहले की तरह 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया जा सकता है। इंडोनेशिया में डैटसन गो फेसलिफ्ट में सीवीटी गियरबॉक्स लगा है, लेकिन भारत में ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलने की संभावनाएं कम ही है।

कीमत के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है, कयास लगाए जा रहे हैं कि ये मौजूदा मॉडल से थोड़ी महंगी हो सकती हैं। मौजूदा डैटसन गो हैचबैक की कीमत 3.35 लाख रूपए से 4.26 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) के बीच है। वहीं गो प्लस एमपीवी की कीमत 3.91 लाख रूपए से 5.04 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) के बीच है।

ऐप पर पढ़ें