Hindi Newsऑटो न्यूज़Compact SUV Sales January 2023 Creta Dominate Seltos Grand Vitara

इस SUV ने सेल्टॉस, हाइराइडर, कुशाक, टाइगन, एस्टर की सेल्स बिगाड़ी; मारुति की ग्रैंड विटारा भी फेल

पिछले महीने कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में किस कार का दबदबा रहा इसकी रिपोर्ट आ गई है। इस सेगमेंट की सेल्स रिपोर्ट के मुताबिक, जनवरी 2023 में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार हुंडई क्रेटा रही।

Narendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 8 Feb 2023 01:23 PM
हमें फॉलो करें

पिछले महीने कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में किस कार का दबदबा रहा इसकी रिपोर्ट आ गई है। इस सेगमेंट की सेल्स रिपोर्ट के मुताबिक, जनवरी 2023 में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार हुंडई क्रेटा रही। क्रेटा की डिमांड के सामने किआ सेल्टॉस, मारुति ग्रैंड विटारा, टोयोटा हाइराइडर, स्कोडा कुशाक, फॉक्सवैगन टाइगन और एमजी एस्टर पीछे रह गईं। पिछले महीने क्रेटा की 15,037 यूनिट बिकीं। जनवरी 2022 में ये आंकड़ा 9,869 यूनिट का था। यानी इसे 52.37% की ईयरली ग्रोथ मिली। वहीं, इसकी 5,168 यूनिट ज्यादा बिकीं। चलिए सबसे पहले आपको कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाले मॉडल के बारे में बताते हैं।

कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में हुंडई क्रेटा नंबर-1 रही। तो किआ सेल्टॉस 10,470 यूनिट की सेल्स के साथ नंबर-2 पर रही। हालांकि, इसे 8.82% की ईयरली डिग्रोथ का सामना करना पड़ा। ग्रैंड विटारा लिस्ट में 8,662 यूनिट की सेल्स के साथ नंबर-3 पर रही। वहीं, टोयोटा हाइराइडर की 4,194 यूनिट बिकी। ये नंबर-4 पोजीशन पर रही। स्कोडा कुशाक की 2,013 यूनिट बिकीं। इसे 22.81% की ईयरली डिग्रोथ मिली। फॉक्सवैगन टाइगन नंबर-6 पर रही। इसकी 40.17% ईयरली डिग्रोथ के साथ 1,455 यूनिट बिकीं। वहीं, नंबर-7 पर एमजी एस्टर रही। इसकी 958 यूनिट बिकीं। वहीं, इसे 53.68% की ईयरली डिग्रोथ मिली।

क्रेटा के हर वैरिएंट में 6 एयरबैग्स
हुंडई ने क्रेटा के 2023 मॉडल को 2 इंजन ऑप्शन और दमदार सेफ्टी फीचर्स के साथ लॉन्च कर दिया है। अब इसके सभी वैरिएंट में 6 एयरबैग मिलेंगे। इसके अलावा इलेक्ट्रोनिक स्टैबिलटी कंट्रोल, व्हीकल स्टैबिलिटी मैनेजमेंट, हिल स्टार्ट असिस्ट, सभी डिस्क ब्रेक, 60:40 स्प्लिट रियर सीट्स और ISOFIX जैसे कई फीचर्स मिलेंगे।

2023 क्रेटा में दो इंजन ऑप्शन
2023 हुंडई क्रेटा में 1.5 लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन और 1.5 लीटर टर्बो डीजल इंजन ऑप्शन मिलेंग। ये अब आइडल स्टार्ट/स्टॉप टेक्नॉलजी से लैस है। पावर और टॉर्क के मामले में ये इंजन जबरदस्त हैं। इस SUV में 6 स्पीड मैनुअल, 6 स्पीड iMT, CVT और 6 स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ट्रांसमिशन ऑप्शन देखने को मिलते हैं।

ऐप पर पढ़ें