कुछ घंटे बाद हमेशा के लिए बंद हो जाएगी Alto 800, जल्द खरीदें: लिस्ट में इन कंपनियों की कारें भी शामिल
BS6 नॉर्म्स का फेज 2 अगले महीने यानी 1 अप्रैल, 2023 से लागू होने वाला है। इन कंपनियों को भारतीय बाजार में अपनी कारों के बेचना है तो उनके इंजन को नए नॉर्म्स के हिसाब से अपडेट करना जरूरी हो गया है।

BS6 नॉर्म्स का फेज 2 अगले महीने यानी 1 अप्रैल, 2023 से लागू होने वाला है। इन कंपनियों को भारतीय बाजार में अपनी कारों के बेचना है तो उनके इंजन को नए नॉर्म्स के हिसाब से अपडेट करना जरूरी हो गया है। जिस कार का इंजन अपडेट नहीं होगा उसे बाजार से टाटा-टाटा बाय-बाय करना पड़ेगा। हालांकि, इस लिस्ट में कई ऐसे मॉडल शामिल हैं जिनके इंजन को अपडेट नहीं किया जाएगा। इसमें 5 ऐसे पॉपुलर मॉडल शामिल हैं जो भारतीया बाजार की शान रहे हैं। इसमें मारुति सुजुकी ऑल्टो 800 (Maruti Suzuki Alto 800), होंडा WRV (Honda WRV), होंडा जैज (Honda Jazz), होंडा सिटी 4th जेन (Honda City 4th gen) और निसान किक्स (Nissan Kicks) शामिल है। इन कारों की कीमत आपके बजट में हैं। वहीं, कार का स्टॉक खत्म करने के लिए इन पर आपको तकड़ा डिस्काउंट भी मिल सकता है।
1. Maruti Suzuki Alto 800
मारुति सुजुकी की सबसे लोकप्रिय और एंट्री लेवल हैचबैक ऑल्टो 800 बंद होने वाली लिस्ट में शामिल है। कंपनी इसके इंजन को नए नॉर्म्स के हिसाब से अपडेट नहीं करेगी। हालांकि, ऑल्टो K10 पर नए नॉर्म्स का फर्क नहीं पड़ेगा। ऑल्टो 800 में 799cc का पेट्रोल इंजन मिलता है। अभी ऑल्टो 800 को 5 वैरिएंट में खरीदा जा सकता है। जिसकी एक्स-शोरूम कीमतें 3.54 लाख से 5.13 लाख रुपए तक हैं।
2. Honda WRV
होंडा WRV सब-कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में दूसरी कंपनियों से लगातार पिछड़ गई। वहीं, कंपनी के कई प्रोडक्ट सेल्स भी लगातार गिर रही है। ऐसे में कंपनी WRV को 1 अप्रैल से लागू होने वाले नए नॉर्म्स के हिसाब से अपडेट नहीं करेगी। हालांकि, कंपनी भारतीय बाजार में न्यू जनरेशन WRV को लाने का प्लान कर रही है। जिसकी कई बार खबरें भी आती रही हैं। WRV अभी पेट्रोल और डीजल इंजन ऑप्शन में आती है। भारतीय बाजार में इसकी एक्स-शोरूम कीमत 9.11 लाख से 12.31 लाख रुपए तक है।
जिस कार की भारतीयों ने सेल्स बंद कराई, वो देश के बाहर बनी नंबर-1; बलेनो, सोनेट, क्रेटा रह गईं पीछे
3. Honda Jazz
होंडा भारतीय बाजार में अपनी प्रीमियम हैचबैक जैज को बंद कर सकती है। कंपनी ने इससे पहले 2020 में जैज के डीजल वर्जन को बंद कर दिया था। तब BS6 नॉर्म्स लागू हो गए थे। अब कंपनी जैज के पेट्रोल वर्जन को भी बंद कर सकती है। होंडा द्वारा भारतीय बाजार में बेची जाने वाली जैज का वर्जन लगभग एक दशक पहले 2013 में वैश्विक बाजार में पेश किया गया था। जिसके बाद इसे अपडेट नहीं किया गया। यही वजह है कि ये अपने कॉम्पटीटर कारों से पिछड़ती चली गई। जैज के भारत में 6 वैरिएंट्स आते हैं, जिनकी एक्स-शोरूम कीमत 8.01 से 10.32 लाख रुपए तक है।
4. Honda City 4th gen
होंडा ने 2013 में एक दशक पहले भारतीय बाजार में 4th जनरेशन की सिटी पेश की थी। इस कार ने भारतीय बाजार में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। सिटी की इस जनरेशन की इतनी मजबूत मांग थी कि कंपनी ने इस जनरेशन की कार को नई जनरेशन के साथ बेचने का फैसला किया। अब जबकि नई 5th जेन की सिटी में मिड-लाइफ फेसलिफ्ट किया गया है, कार का यह वर्जन पुराना लगता है। इस वजह से भारतीय बाजार से इसकी विदाई का समय आ गया है। होंडा वर्तमान में 4th जनरेशन की सिटी को दो वैरिएंट में बेच रही है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 9.50 लाख से 10 लाख रुपए तक है।
5. Nissan Kicks
निसान ने बीते दिनों किक्स की बुकिंग को बंद कर दिया है। दरअसल, सितंबर 2022 के बाद से ही किक्स की डिमांड भारतीय बाजार में कम होती चली गई। सितंबर 2022 में इसकी 108 यूनिट बिकी थीं। अक्टूबर 2022 में ये आंकड़ा थोड़ा बढ़कर 242 यूनिट पर पहुंच गया था। हालांकि, नवंबर में इसकी सिर्फ 3 यूनिट बिकीं। वहीं, दिसंबर 2022 से फरवरी 2023 तक एक भी किक्स नहीं बिकी। यानी पिछले 3 महीने के दौरान इसकी सेल्स जीरो रही। ऐसे में कंपनी इसका स्टॉक खत्म करने के लिए 59,000 रुपए डिस्काउंट दे रही है। इसके कुल 8 वैरिएंट आते हैं। जिनकी एक्स-शोरूम कीमत 9.50 लाख से 14.90 लाख रुपए तक है।