लॉकडाउन में घर बैठे खरीदें ऑडी कार, कंपनी ने शुरू की ऑनलाइन बिक्री

एजेंसी, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

महिंद्रा एंड महिंद्रा, होंडा मोटर्स जैसी कंपनियों के बाद अब महंगी कार बनाने वाली जर्मनी की कंपनी ऑडी ने भी भारत में ऑनलाइन बिक्री शुरू की है। इससे ग्राहक कोविड-19 की रोकथाम के लिए जारी लॉकडाउन (बंद)...

लॉकडाउन में घर बैठे खरीदें ऑडी कार, कंपनी ने शुरू की ऑनलाइन बिक्री
0

महिंद्रा एंड महिंद्रा, होंडा मोटर्स जैसी कंपनियों के बाद अब महंगी कार बनाने वाली जर्मनी की कंपनी ऑडी ने भी भारत में ऑनलाइन बिक्री शुरू की है। इससे ग्राहक कोविड-19 की रोकथाम के लिए जारी लॉकडाउन (बंद) के दौरान अपने घर से ही गाड़ी की बुकिंग कर सकेंगे। कंपनी ने सोमवार को बताया कि उसके अपने देशभर के डीलर नेटवर्क को इस ऑनलाइन मंच के साथ जोड़ दिया है। इसके माध्यम से ग्राहक घर बैठे ना सिर्फ कार की बुकिंग कर सकते हैं बल्कि अपनी कार की सर्विस बुकिंग भी करा सकते हैं।

यह भी पढ़ें: एक से ज्यादा कार हैं तो किलोमीटर बीमा प्रीमियम चुकाना फायदेमंद

कंपनी के भारतीय परिचालन के प्रमुख बलबीर सिंह ढिल्लन ने कहा कि कंपनी ग्राहकों के लिए भविष्य की प्रौद्योगिकी को पेश करने में हमेशा आगे रही है। कंपनी के देशभर में अभी कुल 36 बिक्री केंद्र हैं।

यह भी पढ़ें: अब घर बैठे बुक कराएं होंडा कार, कंपनी ने शुरू किया ऑनलाइन बुकिंग प्लेटफॉर्म 'होंडा फ्रॉम होम'

वहीं इससे पहले देश में प्रीमियम कारों की अग्रणी निर्माता कंपनी होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड (एचसीआईएल) और महिंद्रा एंड महिंद्रा ने भी ऑनलाइन बुकिंग सेवा शुरू की है। महिंद्रा ने 'ओन ऑनलाइन (ऑनलाइन मालिक बनें) के तहत कार ऋण, बीमा, पुरानी कार के बदले नयी कार, एसेसरीज और कार खरीदने से जुड़ी सभी सुविधाएं एक ही स्थान पर मिलेंगी। ग्राहक चार आसान चरणों में घर बैठे कार खरीदने का काम कर सकते हैं।  

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia

दृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए 'कुछ अलग' और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। ​इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।