फोटो गैलरी

Hindi News ऑटोएक्टर बिपाशा बसु और करण ने बेटी को गिफ्ट की 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग वाली ये धांसू कार, इसकी कीमत में 8 महिंद्रा थार आ जाएगी!

एक्टर बिपाशा बसु और करण ने बेटी को गिफ्ट की 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग वाली ये धांसू कार, इसकी कीमत में 8 महिंद्रा थार आ जाएगी!

एक्टर बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने अपनी बेटी को एक नई ऑडी कार गिफ्ट की है। इसकी कीमत ₹84.70 लाख से शुरू होती है। मतलब कि इस प्राइस में महिंद्रा की 8 थार (10.54 लाख, एक्स-शोरूम) आ जाएंगी।

एक्टर बिपाशा बसु और करण ने बेटी को गिफ्ट की 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग वाली ये धांसू कार, इसकी कीमत में 8 महिंद्रा थार आ जाएगी!
Sarveshwar Pathakलाइव हिंदुस्तान,नई दिल्लीTue, 30 May 2023 03:12 PM
ऐप पर पढ़ें

बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु और उनके पति करण सिंह ग्रोवर हाल ही में एक नई ऑडी Q7 SUV घर लेकर आए हैं। अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया पर सोमवार रात एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें इस शानदार लग्जरी एसयूवी का खुलासा हुआ। जानकारी के मुताबिक ये कार बिपाशा बसु और उनके पति करण सिंह ग्रोवर ने अपनी बेटी के लिए ली है। ऑडी Q7 को सेफ्टी रेटिंग में 5-स्टार दी गई है। पोस्ट वीडियो में देखा जा सकता है कि उनकी ये एसयूवी व्हाइट कलर की है। आइए इस पर एक नजर डालते हैं।

1 जून से कीमत बढ़ने के बाद कितनी होगी ओला और एथर जैसे EVs की प्राइस? जेब पर पड़ेगा कितना भारी? यहां जानें सबकुछ

Audi Q7 के अलावा बिपाशा बसु का कार कलेक्शन

बॉलीवुड में कई अन्य हस्तियों की तरह बिपाशा बसु और उनके पति करण सिंह ग्रोवर भी शानदार कारों के शौक के लिए जाने जाते हैं। जैसा कि कई बार देखा गया है, उनके पास पहले से ही एक Audi Q7 है। हालांकि, यह एक पुराना मॉडल है। इसके अलावा अभिनेत्री को रेड फॉक्सवैगन बीटल (Red Volkswagen Beetle) चलाते हुए भी देखा गया है, जो एक बेहतरीन कारों में से एक है। इसके अलावा, करण सिंह ग्रोवर के गैराज में एक टोयोटा फॉर्च्यूनर (Toyota Fortuner) भी है।

ऑडी Q7 की कीमत

ऑडी Q7 बॉलीवुड और अन्य उद्योगों की कई मशहूर हस्तियों की भी पसंदीदा है। इसकी कीमत ₹84.70 लाख से शुरू होती है और ₹92.30 लाख (एक्स-शोरूम) तक जाती है। यह भारत में जर्मन लक्जरी कार ब्रांड की प्रमुख एसयूवी थी। हालांकि, Q8 के लॉन्च के बाद से ऑडी Q7 की डिमांड में कमी देखने को मिली है।

इंजन पावरट्रेन

ऑडी Q7 भारत में तीन अलग-अलग ट्रिम विकल्प प्रीमियम प्लस, टेक्नोलॉजी और टेक्नोलॉजी डब्ल्यू/ओ मैट्रिक्स वैरिएंट में उपलब्ध है। SUV को 3.0-लीटर 6-सिलेंडर पेट्रोल इंजन से पावर मिलती है, जबकि इस कार में 3.0-लीटर डीजल इंजन का भी ऑप्शन भी है। सभी कारें एक ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का यूज करती हैं।

ऑडी Q7 का फेसलिफ़्टेड वर्जन

ऑडी Q7 अब इस बड़ी लक्जरी SUV के फेसलिफ़्टेड वर्जन पर काम कर रही है। यह ऑडी Q7 का दूसरा फेसलिफ्ट होने जा रहा है और इसके प्रोटोटाइप को यूरोप में टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। जैसा कि स्पाईशॉट्स से पता चला है। अपकमिंग ऑडी Q7 फेसलिफ्ट में एक अपडेटेड बम्पर के साथ एक नया फ्रंट फेशिया मिलेगा। रियर प्रोफाइल भी एक अलग लुक देगा। साइड प्रोफाइल पर एसयूवी अपने मौजूदा लुक को बरकरार रखेगी, लेकिन कुछ नए अलॉय व्हील डिजाइन हो सकते हैं।

दुनिया की सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार बनी ये EV, इसने लोगों पर चलाया अपना जादू और हो गई सुपरहिट!

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें