Hindi Newsऑटो न्यूज़Bajaj CT 100 Cheapest and best mileage Bike and Platina 100 price hiked by up to Rs 3904

देश की सबसे सस्ती और बेस्ट माइलेज वाली बाइक्स हुई महंगी, कंपनी ने इतनी बढ़ाई कीमत

देश की प्रमुख दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी बजाज ऑटो ने अपने व्हीकल लाइनअप की कीमतों को अपडेट किया है। अब देश की सबसे सस्ती बाइक CT 100 और बेस्ट माइइलेज के लिए मशहूर Platina 100 पहले से और भी महंगी हो...

देश की सबसे सस्ती और बेस्ट माइलेज वाली बाइक्स हुई महंगी, कंपनी ने इतनी बढ़ाई कीमत
Ashwani Tiwari लाइव हिंदुस्तान, नई दिल्लीThu, 15 July 2021 01:49 PM
हमें फॉलो करें

देश की प्रमुख दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी बजाज ऑटो ने अपने व्हीकल लाइनअप की कीमतों को अपडेट किया है। अब देश की सबसे सस्ती बाइक CT 100 और बेस्ट माइइलेज के लिए मशहूर Platina 100 पहले से और भी महंगी हो गई हैं। सीटी 100 KS (किक स्टार्ट) और केएस फेसलिफ्ट के साथ उपलब्ध है जबकि प्लेटिना किक स्टार्ट और इलेक्ट्रिक स्टार्ट (ES) वेरिएंट के साथ आता है। 


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार CT 100 KS फेसलिफ्ट की कीमत में 3,904 रुपये की बढ़ोतरी हुई है, जबकि प्लेटिना 100 ES की कीमत में 1,811 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। दूसरी ओर, दोनों बाइक्स के किक स्टार्ट वेरिएंट की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यहां पर जो किमतें दी गई हैं वो एक्सशोरूम, फरीदाबाद के अनुसार हैं। 


bajaj platina 100 mileage

कैसी हैं ये बाइक्स: 


दोनों कम्यूटर मोटरसाइकिलों को कंपनी ने बेहद ही सिंपल और सरल डिज़ाइन दिया है। इन बाइक्स में सिंगल-पीस सीट, हैलोजन लाइट, फुल बॉडी ग्राफिक्स, अलॉय व्हील्स और कॉम्बी-ब्रेकिंग सिस्टम (CBS) जैसे फीचर्स मिलते हैं। जहां एक तरफ प्लेटिना 100 सिल्वर और रेड दो कलर ऑप्शन में उपलब्ध है, वहीं सीटी 100 ब्लैक/ब्लू, ऑलिव ग्रीन/येलो और ग्लॉस रेड/ब्राइट रेड जैसे मल्टी-कलर कॉम्बिनेशन के साथ आता है। 


दोनों बाइक्स की नई कीमतें:
 

 

मॉडल का नाम कीमत
CT 100 KS Rs 45,018 
CT 100 KS FLT Rs 52,960
Platina 100 KS Rs 52,666 
Platina 100 ES Rs 56,608


इन दोनों बाइक्स में 102cc की क्षमता का सिंगल-सिलेंडर युक्त एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है जिसे एक ट्यूबलर फ्रेम में फिट किया गया है। ये इंजन 5,500rpm पर 8.4Nm का टॉर्क डिलीवर करता हैं। हालाँकि, Patina 100 का इंजन CT 100 की तुलना में थोड़ा अधिक पावर जेनरेट करता है। ये दोनों मोटरसाइकिलें चार-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आती हैं और इनमें 17-इंच अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। प्लेटिना 100 ट्यूबलेस टायर से लैस है जबकि सीटी 100 ट्यूब-टाइप टायर का प्रयोग किया गया है। 
 

ऐप पर पढ़ें