ऑटो बाजार में छा गए गईं ये कंपनियां, अक्टूबर में जमकर बिकीं गाड़ियां; लाखों यूनिट बेच डालीं
ऑटो कंपनियों ने अक्टूबर सेल्स का डेटा जारी करना शुरू कर दिया है। फेस्टिवल मंथ के चलते पिछले महीने सभी कंपनियों को धमाकेदार ईयरली ग्रोथ मिली।

इस खबर को सुनें
Auto Sales October 2022 Live Update: ऑटो कंपनियों ने अक्टूबर सेल्स का डेटा जारी करना शुरू कर दिया है। फेस्टिवल मंथ के चलते पिछले महीने सभी कंपनियों को धमाकेदार ईयरली ग्रोथ मिली। हालांकि, कुछ कंपनयों को मंथली और ओवरऑल सेल्स में डिग्रोथ का सामना करना पड़ा। बजाज ऑटो को डोमेस्टिक सेल्स में 11% की शानदार ईयरली ग्रोथ मिली। वहीं, अशोक लेलैंड, स्कॉर्ट ट्रैक्टर, आयशर मोटर्स जैसी कंपनियों की गाड़ियां भी जमकर बिकीं।
बजाज ऑटो को 11% की ग्रोथ
बजाज ऑटो को अक्टूबर की डोमेस्टिक सेल्स में 11% की ईयरली ग्रोथ मिली। अक्टूबर 2021 कंपनी की डोमेस्टिक सेल्स 2.28 लाख यूनिट की थी, जो अक्टूबर 2022 में बढ़कर 2.42 यूनिट पर पहुंच गई। हालांकि, कंपनी को टोटल सेल्स में 10% की डिग्रोथ मिली। अक्टूबर 2021 में कंपनी ने कुल 4.39 लाख गाड़ियां बेची थीं, जो अक्टूबर 2022 में घटकर 3.95 लाख हो गई। इसी तरह कंपनी को एक्सपोर्ट में भी सालाना आधार पर 31% की डिग्रोथ मिली। अक्टूबर 2021 में कंपनी ने 2.21 लाख यूनिट एक्सपोर्ट कीं, जो पिछले महीने घटकर 1.52 लाख यूनिट रह गईं।
अशोक लेलैंड को 34% की ग्रोथ
अशोक लेलैंड के लिए पिछला माहीना बेहद शानदार रहा। कंपनी को अक्टूबर 2022 में ओवरऑल 34% की सालाना ग्रोथ मिली। कंपनी ने अक्टूबर 2021 में 11,079 यूनिट बेचीं थी, जो अक्टूबर 2022 में बढ़कर 14,863 यूनिट हो गईं। इस दौरान कंपनी को मिडियम और हैवी कमर्शियल व्हीकल में 48% की और लाइट कमर्शियल व्हीकल में 16% की ग्रोथ मिली। कंपनी ने इन कैटेगरी में क्रमशः 9,054 और 5,809 गाड़ियां बेचीं।
एस्कॉर्ट ट्रैक्टर को 7.3% की ग्रोथ
एस्कॉर्ट ट्रैक्टर को अक्टूबर 2022 के दौरान ओवरऑल 7.3% की ईयरली ग्रोथ मिली। कंपनी ने बीते साल अक्टूबर में 13,514 यूनिट बेची थीं, जो इस साल अक्टूबर में बढ़कर 14,492 यूनिट हो गईं। कंपनी को डोमेस्टिक सेल्स में 8.6% की ईयरली ग्रोथ मिली। कंपनी ने अक्टूबर 2021 में 12,749 यूनिट बेची थीं, जो अक्टूबर 2022 में बढ़कर 13,843 यूनिट हो गईं।
आयशर मोटर्स को 4% की ग्रोथ
कमर्शियल व्हीकल बेचने वाली कंपनी आयशर मोटर्स को भी अक्टूबर 2022 में 4% की ईयरली ग्रोथ मिली है। कंपनी के लिए ट्रक और बस की बिक्री 3.9% की ईयरली ग्रोथ के साथ 5,911 यूनिट पर पहुंच गई। जबकि डोमेस्टिक सेल्स 14.2% बढ़कर 5,555 यूनिट पर पहुंच गई।
निसान मोटर को 22% की ग्रोथ
निसान मोटर इंडिया ने अक्टूबर 2022 के दौरान कुल 10,011 यूनिटों की थोक बिक्री की। इसमें से 3061 वाहन घरेलू बाजार में बेचे गए और 6950 वाहनों का निर्यात किया गया। पिछले साल इसी अवधि की तुलना में, इस साल थोक बिक्री में 22% सालाना ग्रोथ दर्ज की गई।
