फोटो गैलरी

Hindi News ऑटोअक्टूबर में महिंद्रा की कार और बजाज टू-व्हीलर्स जमकर बिके, लेकिन इस कंपनी की गाड़ियों से लोगों ने मोड़ लिया मुंह

अक्टूबर में महिंद्रा की कार और बजाज टू-व्हीलर्स जमकर बिके, लेकिन इस कंपनी की गाड़ियों से लोगों ने मोड़ लिया मुंह

ऑटोमोबाइल कंपनियों ने अक्टूबर 2023 सेल्स का डेटा रिलीज करना शुरू कर दिया है। पिछले महीने कई कंपनियों को फेस्टिव सेल्स का फायदा मिला। वहीं, कुछ कंपनियों को सेल्स में नुकसान भी उठाना पड़ा।

अक्टूबर में महिंद्रा की कार और बजाज टू-व्हीलर्स जमकर बिके, लेकिन इस कंपनी की गाड़ियों से लोगों ने मोड़ लिया मुंह
Narendra Jijhontiyaलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीWed, 01 Nov 2023 11:43 AM
ऐप पर पढ़ें

ऑटोमोबाइल कंपनियों ने अक्टूबर 2023 सेल्स का डेटा रिलीज करना शुरू कर दिया है। पिछले महीने कई कंपनियों को फेस्टिव सेल्स का फायदा मिला। वहीं, कुछ कंपनियों को सेल्स में नुकसान भी उठाना पड़ा। जिन कंपनियों को तगड़ी ग्रोथ मिली उसमें महिंद्रा एंड महिंद्रा का नाम शामिल है। महिंद्रा ने पिछले महीने कुल 80,679 गाड़ियों की सेल्स की। इसमें उसे एक्सपोर्ट में 32% की ग्रोथ मिली। 

महिंद्रा को लगातार चौथे महीने ग्रोथ
यूटिलिटी व्हीकल सेगमेंट में महिंद्रा ने लगातार चौथे महीने सबसे ज्यादा बिक्री दर्ज की। अक्टूबर में कंपनी ने घरेलू बाजार में 36% की ग्रोथ के साथ 43,708 गाड़ियां बेचीं। वहीं, 44,264 गाड़ियों को एक्सपोर्ट किया। उसने घरेलू बाजर में कमर्शियल व्हीलक की 25,715 यूनिट बेचीं। यूटिलिटी व्हीकल कैटेगरी में महिंद्रा ने पिछले महीने 43,708 यूनिट की बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल के इसी महीने की तुलना में 36% की ग्रोथ दिखाती है। 

बजाज ऑटो की सेल्स में इजाफा
टू और थ्री व्हीलर के सेगमेंट की दमदार कंपनी बजाज ऑटो (Bajaj Auto) ने अक्टूबर महीने के सेल्स के आंकड़े जारी कर दिए हैं। बजाज ऑटो, भारतीय शेयर बाजार में लिस्टेड कंपनी है, इसलिए कंपनी ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर लिस्टिंग के जरिए जानकारी दी है। कंपनी ने बताया कि इस साल अक्टूबर महीने में कंपनी की कुल घरेलू सेल्स में 19% की तेजी देखने को मिली है। हालांकि पिछले साल के मुकाबले इस साल अक्टूबर में एक्सपोर्ट में कमी आई है। 

एस्कॉर्ट की सेल्स में गिरावट
एस्कॉर्ट कुबोटा को पिछले महीने सेल्स में गिरावट का सामना करना पड़ा। अक्टूबर 2023 में उसकी कुल सेल्स 8.9% की गिरावट के साथ 13205 यूनिट पर आ गई। इस दौरान उसी डोमेस्टिक सेल्स 12642 यूनिट की रही। यानी कंपनी को 8.7% गिरावट का सामना करना पड़ा। दूसरी तरफ, उसने 563 यूनिट को एक्सपोर्ट किया। यानी यहां भी उसे में 13% की गिरावट का सामना करना पड़ा।

खबर पर बने रहें इसे लगातार अपडेट किया जा रहा है...

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें