फोटो गैलरी

Hindi News ऑटोटोयोटा ने इस नई SUV की दिखाई झलक; इसे देखकर क्रेटा, विटारा, सेल्टोस, कुशाक, वर्टूस, सिट्रोन के छूट जाएंगे पसीने!

टोयोटा ने इस नई SUV की दिखाई झलक; इसे देखकर क्रेटा, विटारा, सेल्टोस, कुशाक, वर्टूस, सिट्रोन के छूट जाएंगे पसीने!

टोयोटा ने ASEAN मार्केट के बी-सेगमेंट SUV के लिए 2023 यारिस क्रॉस को पेश किया है। इसे कंपनी के Raize SUV से ऊपर होगी। देखने में ये काफी हद तक Perodua Ativa और Daihatsu Rocky मॉडल के समान है।

टोयोटा ने इस नई SUV की दिखाई झलक; इसे देखकर क्रेटा, विटारा, सेल्टोस, कुशाक, वर्टूस, सिट्रोन के छूट जाएंगे पसीने!
Narendra Jijhontiyaलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीTue, 16 May 2023 10:09 AM
ऐप पर पढ़ें

टोयोटा ने ASEAN मार्केट के बी-सेगमेंट SUV के लिए 2023 यारिस क्रॉस को पेश किया है। इसे कंपनी के Raize SUV से ऊपर होगी।  देखने में ये काफी हद तक Perodua Ativa और Daihatsu Rocky मॉडल के समान है। माना जा रहा है कि कंपनी जल्द ही इसकी लॉन्चिंग का भी अनाउंसमेंट करेगी। हालांकि, इसके भारतीय बाजार में आने की संभावना कम है। फिर भी यदि कंपनी अपने SUV सेगमेंट को बढ़ाने के लिए इसे यहां लॉन्च करती है, तब इसका मुकाबला हुंडई क्रेटा, मारुति ग्रैंड विटारा, किआ सेल्टोस, स्कोडा कुशाक, फॉक्सवैगन वर्टूस, सिट्रोन C3 एयरक्रॉस के साथ अपकमिंग होंडा Elevate से होगा। चलिए यारिस क्रॉस SUV के बारे में डिटेल से जानते हैं।

न्यू यारिस क्रॉस का एक्सटीरियर
यारिस क्रॉस का मौजूदा मॉडल टोयोटा के न्यू ग्लोबल आर्किटेक्चर (TNGA) पर बेस्ड है। इसे यूरोप और जापान में बेचा जा रहा है। ASEAN मार्केट के लिए पेश किए गए नए यारिस क्रॉस के मामले में ओवरऑल ड्राइविंग डायनेमिक्स अलग होने की उम्मीद है। DNGA यारिस क्रॉस कई फीचर्स से पैक होगी। ये पेट्रोल और हाइब्रिड पावरट्रेन ऑप्शन में आएगी। यारिस क्रॉस में हैडलैंप्स और फॉग लैंप्स के लिए एंगुलर केसिंग मिलती है। इसमें ट्रैपेजॉइडल ग्रिल, स्किड प्लेट के साथ रग्ड बम्पर, स्क्वायरिश व्हील आर्च, बॉडी क्लैडिंग, स्पोर्टी एलॉय व्हील और स्लीक टू-पीस टेल लैंप शामिल हैं।

इस SUV के सामने मारुति ग्रैंड विटारा और किआ सेल्टोस की बत्ती गुल, महिंद्रा स्कॉर्पियो के अरमान भी ठंडे पड़े

न्यू यारिस क्रॉस का इंटीरियर

नई ASEAN यारिस क्रॉस में कुल लेवल की ऑफ-रोडिंग कैपेबिलिटी भी होंगी। जैसे इसमें 260mm ग्राउंड क्लीयरेंस, 19 डिग्री अप्रोच एंगल और 28 डिग्री डिपार्चर एंगल होगा। इसका टर्निंग रेडियस 5.2 मीटर का है। इसके इंटीरियर की बात करें तो इसमें लेअर्ड डैशबोर्ड, ड्राइवर-फोक्सड कॉकपिट दिया है। इसमें 10.1-इंच का फ्रीस्टैंडिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 7-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी मिलेगा।

यारिस क्रॉस के अन्य फीचर्स में पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, एम्बिएंट लाइटिंग, पावर्ड ड्राइवर की सीट, वायरलेस चार्जर और पावर्ड टेलगेट शामिल हैं। सेफ्टी किट में 6 एयरबैग, पैनोरमिक व्यू मॉनिटर, ऑटो ब्रेक होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, ABS, EBD, VSC, रियर क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट के साथ ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर और ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम के टोयोटा सेफ्टी सेंस सूट शामिल हैं।

न्यू यारिस क्रॉस के इंजन ऑप्शन
न्यू यारिस क्रॉस में कई इंजन ऑप्शन मिल सकते हैं। इसमें 2NR-VE, 1.5 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड फोर-सिलेंडर यूनिट है। यह 106 PS का पावर और 138 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। ट्रांसमिशन विकल्पों में 5-स्पीड मैनुअल और CVT गियरबॉक्स शामिल हैं। दूसरा पावरट्रेन ऑप्शन एक मजबूत हाइब्रिड है जिसमें 2NR-VEX 1.5 लीटर NA फोर-सिलेंडर यूनिट शामिल है। यह 91 PS / 121 Nm जनरेट करता है। इसे CVT गियरबॉक्स से जोड़ा जाता है। इलेक्ट्रिक मोटर 80 PS और 141 Nm उत्पन्न करता है। यह लिथियम-आयन बैटरी पैक द्वारा ऑपरेट होगा।

एक बार फिर इस सेडान ने सबकी निकाल दी हेकड़ी; ऑरा, वरना, अमेज, सिटी, सियाज सब छूट गईं पीछे

न्यू यारिस क्रॉस के कलर ऑप्शन
टोयोटा की नई DNGA यारिस क्रॉस डुअल-टोन और मोनोटोन दोनों कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगी। मोनोटोन ऑप्शन में सुपर व्हाइट 2, सिल्वर मेटैलिक, ग्रीनिश गनमेटल, एल्टीट्यूड ब्लैक मीका, डार्क रेड, प्लेटिनम पर्ल व्हाइट प्रीमियम और स्कारलेट प्रीमियम कलर शामिल हैं। वहीं, डुअल-टोन ऑप्शन में सिल्वर मेटैलिक, स्कारलेट प्रीमियम और प्लेटिनम पर्ल व्हाइट प्रीमियम मिलेंगे। सभी डुअल-टोन में एल्टीट्यूड ब्लैक माइका रूफ होगा।

न्यू यारिस क्रॉस का डायमेंशन
यारिस क्रॉस की लंबाई 4310mm, चौड़ाई 1770mm और ऊंचाई 1615mm होगी। इसका व्हीलबेस 2620mm है। इसकी तुलना में मौजूदा TNGA यारिस क्रॉस की लंबाई 4180mm, चौड़ाई 1765mm, ऊंचाई 1560mm और व्हीलबेस 2560mm है। पेरोडुआ एटिवा की लंबाी 4065mm, चौड़ाई 1710mm, ऊंचाी 1635mm और व्हीलबेस 2525mm है। इसके कॉम्पटीटर में से एक होंडा HR-V की लंबाी 4385mm, चौड़ाई 1790mm, ऊंचाई 1590mm और व्हीलबेस 2,610mm है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें