हीरो ले आई कमाल की सस्ती ऑफ रोडिंग बाइक, कम पैसे में मिलेगा रॉयल एनफील्ड हिमालयन वाला मजा! जानें खासियत
हीरो ने एक कमाल की सस्ती ऑफ रोडिंग बाइक लॉन्च कर दी है। ग्राहक अगर इसे खरीदते हैं, तो कम पैसे में रॉयल एनफील्ड हिमालयन वाला मजा ले पाएंगे। हीरो ने इस बाइक को कई बेहतरीन फीचर्स से लैस कर दिया है।

हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) ने अपडेटेड 2023 Xpulse 200 4V को लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत बेस वेरिएंट के लिए 1.43 लाख रुपये और टॉप PRO वैरिएंट के लिए 1.51 लाख रुपये है। ये सभी कीमतें एक्स-शोरूम की हैं। बता दें कि Xpulse 200 4V PRO वेरिएंट और कुछ नहीं बल्कि पिछले वर्जन का रैली एडिशन है। यह अपने पिछले मॉडल की तुलना में 5,000 रूपये महंगी है।
यह भी पढ़ें- टोयोटा ने इस नई SUV की दिखाई झलक; इसे देखकर क्रेटा, विटारा, सेल्टोस, कुशाक, वर्टूस, सिट्रोन के छूट जाएंगे पसीने!
रॉयल एनफील्ड हिमालयन से मुकाबला
इस नए मॉडल के साथ हीरो मोटोकॉर्प नए कलर ऑप्शन की भी शुरुआत कर रही है। बता दें कि यह बाइक भारतीय बाजार में मौजूद रॉयल एनफील्ड की हिमालयन और येज्दी एडवेंचर को सीधी टक्कर देती है।
2023 Xpulse 200 4V का इंजन पावरट्रेन
XPulse 200 अब OBD2 अनुरूप है और E20 फ्यूल से चल सकती है। यह 200cc 4-वाल्व इंजन के साथ आती है, जो 8000rpm पर 18.83bhp की पावर और 6,500rpm पर 17.35nm का पीक टॉर्क आउटपुट जेनरेट करने में सक्षम है। यह 5-स्पीड यूनिट गियरबॉक्स के साथ आती है।
इसमें मिलेंगे तीन ABS मोड
निर्माता ने इस बाइक में अब तीन ABS मोड रोड, ऑफ-रोड और रैली जोड़ दिए हैं, जो अब बेहतरीन ब्रेकिंग सिस्टम प्रदान करेंगे।
बाइक में मिलेंगे ये बदलाव
कॉस्मेटिक अपडेट के मामले में इस बाइक में एक नई विंडस्क्रीन है, जो 60mm लंबी है। अब इसमें एलईडी हेडलैंप भी नया मिलता है और इसमें अब प्रोजेक्टर सेटअप को भी जोड़ दिया है। इसके अलावा नया स्विचगियर भी है और यूएसबी चार्जर को दूसरी जगह लगाया गया है। मोटरसाइकिल अपडेटेड लगेज प्लेट और हैंडगार्ड के साथ भी आती है। हीरो 2023 XPulse को मैट नेक्सस ब्लू, टेक्नो ब्लू और ब्लैक स्पोर्ट्स रेड में बेस वैरिएंट में पेश करेगा और प्रो वेरिएंट में रैली एडिशन ग्राफिक्स मिलेंगे।
270mm का ग्राउंड क्लीयरेंस
इसके प्रो वेरिएंट की बात करें तो यह 250mm फ्रंट एडजेस्टेबल सस्पेंशन के साथ आती है, जबकि इसके रियर 220mm का सस्पेंशन दिया गया है। इस वैरिएंट में 270mm का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलेगा। इसमें एक लंबा साइड स्टैंड भी है। मोटरसाइकिल में एक लंबी सीट भी मिलती है, जो सीट की ऊंचाई को 850mm तक बढ़ा देती है।
टाटा के इन धांसू मॉडलों पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट, कार खरीदने वाले ग्राहक हाथ से न जाने दें ये मौका!