Hindi Newsऑटो न्यूज़2021 Yamaha R15 V4 and new Yamaha R15M launched in India price and features detail

पावरफुल अंदाज में लॉन्च हुई नई Yamaha R15 सीरीज, मिलते हैं प्रीमियम बाइक्स जैसे फीचर्स

यामहा मोटरसाइकिल इंडिया ने आज अपने व्हीकल पोर्टफोलियो की मशहूर बाइक R15 रेंज को अपडेट किया है। कंपनी ने आज इंडियन मार्केट में अपनी दो बाइक्स R15 V4 और R15M के अपडेटेड मॉडल को लॉन्च किया है। जिनकी...

Ashwani Tiwari लाइव हिंदुस्तान, नई दिल्लीTue, 21 Sep 2021 01:12 PM
हमें फॉलो करें

यामहा मोटरसाइकिल इंडिया ने आज अपने व्हीकल पोर्टफोलियो की मशहूर बाइक R15 रेंज को अपडेट किया है। कंपनी ने आज इंडियन मार्केट में अपनी दो बाइक्स R15 V4 और R15M के अपडेटेड मॉडल को लॉन्च किया है। जिनकी कीमत क्रमश: 1,67,800 रुपये और 1,77,800 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) तय की गई है। इन दोनों बाइक्स की ऑनलाइन बुकिंग भी आज से शुरू कर दी गई है, जिसे इच्छुक ग्राहक कंपनी के आधिकारिक वेबसाइट से बुक कर सकते हैं। 


नई Yamaha R15 V4 को तीन रंगों में पेश किया गया है, जिसमें रेसिंग ब्लू, डार्क नाइट और मैटेलिक रेड कलर शामिल है। जबकि नई Yamaha R15M केवल मैटेलिक ग्रे कलर में ही उपलब्ध होगी। इसके अतिरिक्त, कंपनी ने फेयरिंग, फ्यूल टैंक, फ्रंट मड गार्ड और रियर साइड पैनल पर मोटोजीपी ब्रांडिंग के साथ नया यामाहा आर15एम मॉन्स्टर एनर्जी MotoGP एडिशन भी लॉन्च किया है। इन बाइक्स की कीमत अलग-अलग रंगों के अनुसार भिन्न है, जो कि नीचे दी गई है। 


Yamaha R15 सीरीज के कलर और उनकी कीमत: 

 

मॉडल   कलर   कीमत
Yamaha R15 V4 मैटेलिक रेड 1,67,800 रुपये
Yamaha R15 V4 डार्क नाइट 168,800 रुपये
Yamaha R15 V4 रेसिंग ब्लू   1,72,800 रुपये
Yamaha R15M मैटेलिक ग्रे 1,77,800 रुपये

                                                    
कंपनी ने नई यामहा आर15 सीरीज को हैवी अपडेट्स दिए हैं, जो कि इसे पिछले मॉडल के मुकाबले ज्यादा बेहतर बनाते हैं। इसके फ्रंट में फेयरिंग विंड स्क्रीन, LED हेडलाइट, डे टाइम रनिंग लाइट्स, एग्जॉस्ट मफलर के अलावा फुट पेग्स को अलग डिज़ाइन दिया गया है। वहीं M वेरिएंट में सिल्वर पेंट स्कीम के साथ ब्लू कलर्ड व्हील्स और अलग तरह का सीट कवर दिया गया है। 


yamaha r15 v4 and new yamaha r15m launch

ऐसा पहली बार है जब भारत में लॉन्च की गई R15 सीरीज में USD फॉर्क सस्पेंशन दिया गया है। आपको ये जानकर खुशी होगी कि भारत दुनिया का पहला ऐसा देश है जहां Yamaha R15 के लेटेस्ट जेनरेशन मॉडल को लॉन्च किया गया है। इसमें पहले की तरह 155cc की क्षमता का 4 वॉल्व, सिंगल सिलिंडर युक्त लिक्विड कूल्ड इंजन का इस्तेमाल किया गया है जो कि 18.4hp की पावर और 14.2Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। हालांकि इसकी पावर मौजूदा मॉडल के मुकाबले 0.3hp तक कम हो गई है। 


मिलते हैं प्रीमियम फीचर्स: 


नई मोटरसाइकिल में ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम (TCS) के साथ-साथ क्विक शिफ्टर सहित कई एडवांस फीचर्स दिए गए हैं। ये फीचर्स आमतौर पर केवल प्रीमियम और सुपरबाइक्स में ही देखने को मिलते हैं। इसमें अपसाइड डाउन फ्रंट फोर्क, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी यामाहा मोटरसाइकिल कनेक्ट और गियर शिफ्ट इंडिकेटर के साथ YZF-R1 से प्रेरित एक नया LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। नई R15 के अलावा कंपनी ने भारत में नया Aerox 155 मैक्सी-स्कूटर भी पेश किया है।
 

ऐप पर पढ़ें