Hindi Newsऑटो न्यूज़2020 Honda City Vs Hyundai Verna Facelift: Know Which Car is Best for you

2020 होंडा सिटी Vs हुंडई वरना फेसलिफ्ट: जानें कौनसी कार है सबसे बेहतर

अगर आप होंडा सिटी या हुंडई वरना जैसी सेडान कार खरीदने की सोच रहे हैं तो पहले यह जान लें कि कौनसी कार आपके लिए सबसे ज्यादा बेहतर है। दरअसल भारतीय कार बाजार में होंडा सिटी और हुंडई वरना लोकप्रिय...

Praveen Sharma नई दिल्ली | लाइव हिन्दुस्तान टीम , Sat, 30 Nov 2019 06:57 PM
हमें फॉलो करें

अगर आप होंडा सिटी या हुंडई वरना जैसी सेडान कार खरीदने की सोच रहे हैं तो पहले यह जान लें कि कौनसी कार आपके लिए सबसे ज्यादा बेहतर है। दरअसल भारतीय कार बाजार में होंडा सिटी और हुंडई वरना लोकप्रिय सेडान कारें हैं। दोनों ही कंपनियां अपनी इन कारों को अपडेट करने की योजना बना रही है। होंडा ने हाल ही में थाईलैंड में 2020 सिटी से पर्दा उठाया है, वहीं चीन में कुछ समय पहले नई वरना को पेश किया गया है। भारत में ये दोनों कारें 2020 के मध्य तक आ सकती है।

cardekho.com के मुताबिक, यहां हमने कई मोर्चों पर थाईलैंड में पेश की गई नई होंडा सिटी और चीन में पेश की गई नई हुंडई वरना की तुलना की है, तो क्या रहे इस तुलना के नतीजे जानेंगे यहां:-

फ्रंट

होंडा सिटी का फ्रंट डिजाइन हुंडई वरना से ज्यादा अच्छा है। दोनों कारों के टॉप वेरिएंट में एलईडी हेडलैंप और एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइटें दी गई हैं। हुंडई वरना की फ्रंट ग्रिल ज्यादा स्टाइलिश है। सिटी सेडान में होंडा की बड़ी सिग्नेचर क्रोम ग्रिल दी गई है। कुछ ऐसा ही इनके बंपर के साथ भी है। वरना का फ्रंट बंपर सिटी से ज्यादा शार्प है। 

साइड

नई होंडा सिटी के साइड वाले हिस्से का डिजाइन मौजूदा मॉडल से ज्यादा अलग नहीं है। वरना की बात करें तो इसकी रूफलाइन में कोई बदलाव नहीं हुआ है। सिटी सेडान में राइडिंग के लिए नए 16 इंच मशीन फिनिश अलॉय व्हील दिए गए हैं, हालांकि यह हुंडई वरना से ज्यादा अच्छे नहीं है।

रियर

होंडा सिटी में पीछे की तरफ कर्व लाइनें और रेक्टांगुल रैप-अराउंड एलईडी टेललैंप दिए गए हैं। वहीं हुंडई वरना में टेल सेक्शन के लिए स्पोर्टी कनेक्टेड इल्लुमिनेशन यूनिट दी गई है। हुंडई वरना के बंपर पर दिए गए कट भी सिटी से ज्यादा आकर्षक हैं। दोनों कारों में वर्टिकल रिफ्लेक्टर दिए गए हैं।

इंटीरियर

दोनों कारों में ड्यूल-टोन कलर कोम्बिनेशन वाला केबिन और 8.0 इंच टचस्क्रीन सिस्टम दिया गया है। दोनों ही कारें एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी सपोर्ट करती हैं। थाईलैंड में पेश की गई होंडा सिटी में एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है, हालांकि भारत आने वाली सिटी में नई होंडा जैज़ वाला डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया जा सकता है। हुंडई वरना में भी नई डिजिटल यूनिट मिलेगी। दोनों ही सेडान कारों में ई-सिम बेस्ट कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी दी गई है।

इंजन

होंडा सिटी में नया 1.0 लीटर 3-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन लगा है, जो 122 पीएस की पावर और 173 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन के साथ सीवीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है। अनुमान है कि भारत आने वाली नई सिटी सेडान में मौजूदा मॉडल वाला 1.5 लीटर पेट्रोल और डीजल इंजन दिया जा सकता है। चर्चाएं हैं कि कंपनी इस में नई जैज़ वाला हाइब्रिड सिस्टम भी दे सकती है, हालांकि हाइब्रिड टेक्नोलॉजी से लैस नई सिटी 2021 तक आ सकती है। भारत आने वाली हुंडई वरना में बीएस6 मानकों वाला 1.5 लीटर पेट्रोल और डीजल इंजन मिलेगा। यही इंजन किया सेल्टोस में भी दिया गया है।

ऐप पर पढ़ें