स्टॉक क्लियरेंस ऑफर! इन 4 SUV पर मिल रही ₹2.50 लाख तक की छूट, शुरुआती कीमत सिर्फ ₹5.50 लाख

Dec 19, 2025 05:52 pm ISTAshutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

कंपनियां नए साल से पहले आउटगोइंग मॉडल्स का स्टॉक क्लियर करने में जुट गई हैं। ऐसे में गाड़ियों पर भारी डिस्काउंट दिए जा रहे हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि इनमें किसी तरह का वेटिंग पीरियड भी नहीं है।

स्टॉक क्लियरेंस ऑफर! इन 4 SUV पर मिल रही ₹2.50 लाख तक की छूट, शुरुआती कीमत सिर्फ ₹5.50 लाख

साल 2025 खत्म होने वाला है। इसी के साथ ऑटोमोबाइल बाजार में 2026 को लेकर हलचल तेज हो गई है। नए साल की शुरुआत में कई पॉपुलर SUV के फेसलिफ्ट और नए जेनरेशन मॉडल लॉन्च होने वाले हैं। ऐसे में कंपनियां पुराने यानी आउटगोइंग मॉडल्स का स्टॉक क्लियर करने में जुट गई हैं। इसका सीधा फायदा ग्राहकों को मिल रहा है क्योंकि इन गाड़ियों पर भारी डिस्काउंट दिए जा रहे हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि इनमें किसी तरह का वेटिंग पीरियड भी नहीं है। आइए जानते हैं ऐसी ही चार एसयूवी पर मिल रहे डिस्काउंट के बारे में विस्तार से।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

स्कोडा कुशाक

स्कोडा कुशाक का फेसलिफ्ट वर्जन जनवरी 2026 में भारत में लॉन्च हो सकता है। इससे पहले कंपनी मौजूदा मॉडल पर शानदार ऑफर दे रही है। डीलरशिप सोर्स के अनुसार, कुशाक पर करीब 2.50 लाख रुपये तक की छूट मिल रही है। वहीं, स्कोडा 3.25 लाख रुपये तक के डिस्काउंट का दावा कर रही है। फिलहाल स्कोडा कुशाक की एक्स-शोरूम कीमत 10.61 लाख से 18.43 लाख रुपये के बीच है।

किआ सेल्टोस

किआ अपनी पॉपुलर एसयूवी सेल्टोस के अपडेटेड वर्जन को साल 2026 में लॉन्च करने जा रही है। मौजूदा सेल्टोस पर कंपनी करीब 1.60 लाख रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है, जिसमें 40,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस शामिल है। फिलहाल किआ सेल्टोस की कीमत 10.79 लाख से 19.81 लाख रुपये के बीच है।

महिंद्रा XUV700

महिंद्रा XUV700 के चाहने वालों के लिए भी अच्छी खबर है। महिंद्रा ने XUV700 के फेसलिफ्ट वर्जन को टीज कर दिया है। इसे XUV 7XO नाम से 5 जनवरी, 2026 को लॉन्च किया जाएगा। इससे पहले आउटगोइंग XUV700 पर डीलर स्तर पर करीब 80,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। मौजूदा XUV700 की एक्स-शोरूम कीमत 13.66 लाख से 23.71 लाख रुपये के बीच है।

टाटा पंच

दूसरी ओर टाटा पंच खरीदने की सोच रहे ग्राहकों के लिए भी अच्छी खबर है। टाटा मोटर्स काफी समय से पंच फेसलिफ्ट की टेस्टिंग कर रही है। माना जा रहा है कि इस माइक्रो SUV को 2026 में मिड-साइकल अपडेट मिलेगा। फेसलिफ्ट से पहले पंच पर करीब 80,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। पंच की एक्स-शोरूम कीमत 5.50 लाख से 9.30 लाख रुपये के बीच है।

डिस्क्लेमर: कारों पर मिलने वाले डिस्काउंट को हम अलग-अलग प्लेटफॉर्म और सोर्स की मदद से बता रहे हैं। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsऑटो न्यूज़stock clearance these 4 suv from tata to mahindra now up to rs 2-5 lakh cheaper
;;;