स्टीलबर्ड की न्यूमेरोलॉजी सीरीज लॉन्च, हेलमेट पर आपका लकी नंबर मिलेगा; सनशील्ड धूप से बचाएगी

Mar 20, 2026 03:26 pm ISTNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share

स्टीलबर्ड हेलमेट ने अपनी नई और अनोखी 'न्यूमेरोलॉजी सीरीज' को लॉन्च किया है। यह हेलमेट सीरीज उन राइडर्स के लिए डिजाइन की गई है जो अंकों के महत्व और अपनी व्यक्तिगत पहचान में विश्वास रखते हैं। यह नई सीरीज पर्सनलाइज्ड डिजाइन को सर्टिफाइट सेफ्टी फीचर्स के साथ जोड़ती है।

स्टीलबर्ड की न्यूमेरोलॉजी सीरीज लॉन्च, हेलमेट पर आपका लकी नंबर मिलेगा; सनशील्ड धूप से बचाएगी

स्टीलबर्ड हेलमेट ने अपनी नई और अनोखी 'न्यूमेरोलॉजी सीरीज' को लॉन्च किया है। यह हेलमेट सीरीज उन राइडर्स के लिए डिजाइन की गई है जो अंकों के महत्व और अपनी व्यक्तिगत पहचान में विश्वास रखते हैं। यह नई सीरीज पर्सनलाइज्ड डिजाइन को सर्टिफाइट सेफ्टी फीचर्स के साथ जोड़ती है, जिससे राइडर्स को ऐसा हेलमेट मिलता है जो उनकी पहचान और आत्मविश्वास दोनों को दर्शाता है। न्यूमेरोलॉजी सीरीज एक खास कॉन्सेप्ट के साथ आती है, जिसमें राइडर्स 01 से 09 तक के अपने पसंदीदा या लकी नंबर वाले हेलमेट चुन सकते हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

फ्लिप-अप मैकेनिज्म मिलेगा
यह नंबर किसी व्यक्ति के लिए उनके जन्मदिन, किसी खास उपलब्धि या व्यक्तिगत विश्वास से जुड़े हो सकते हैं। इस तरह स्टीलबर्ड ने हेलमेट को सिर्फ सुरक्षा इक्युपमेंट नहीं बल्कि राइडर की पहचान और भावनात्मक जुड़ाव का प्रतीक बनाने का प्रयास किया है। आधुनिक राइडिंग जरूरतों को ध्यान में रखते हुए इस हेलमेट में फ्लिप-अप मैकेनिज्म दिया गया है, जिससे राइडर आसानी से फुल-फेस सुरक्षा और ओपन-फेस सुविधा के बीच स्विच कर सकते हैं। यह फीचर खासतौर पर शहर की सवारी और हाईवे राइडिंग दोनों के लिए उपयुक्त है।

इनर स्मोक सनशील्ड मिलेगी
हेलमेट में डुअल-वाइजर सिस्टम दिया गया है, जिसमें इनर स्मोक सनशील्ड तेज धूप से सुरक्षा देता है, जबकि एंटी-स्क्रैच प्रॉपर्टी वाला आउटर वाइजर बेहतर और साफ विजिबिलिटी सुनिश्चित करता है। यह हेलमेट हाई-इम्पैक्ट थर्मोप्लास्टिक शेल से बना है, जो बेहतर सुरक्षा प्रदान करता है। साथ ही इसका एयरोडायनामिक डिजाइन हाई-स्पीड राइडिंग के दौरान स्थिरता को बढ़ाता है। इसमें बेहतर एयर वेंटिलेशन सिस्टम और सांस लेने योग्य इंटीरियर पैडिंग दी गई है, जो लंबी राइड के दौरान आराम और बेहतर एयरफ्लो सुनिश्चित करती है।

2249 रुपए शुरुआती कीमत
हेलमेट का इंटीरियर लाइनिंग डिटैचेबल और वॉशेबल है, जिससे इसकी सफाई और मेंटेनेंस आसान हो जाता है। न्यूमेरोलॉजी सीरीज ISI प्रमाणित (IS 4151:2015) है। इसका वजन लगभग 1350 ± 50 ग्राम है। यह हेलमेट स्मॉल, मीडियम और लार्ज साइज में उपलब्ध होगा। इसकी शुरुआती कीमत 2249 रुपए रखी गई है। यह स्टीलबर्ड के देशभर में मौजूद डीलर नेटवर्क और प्रमुख ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध होगा।

‘लोगों की सेफ्टी हमारा प्रयास’
इस लॉन्च पर स्टीलबर्ड हेलमेट्स के मैनेजिंग डायरेक्टर राजीव कपूर ने कहा, "स्टीलबर्ड में हमारा प्रयास हमेशा ऐसा नवाचार लाने का रहा है जो राइडर्स से भावनात्मक रूप से जुड़ सके और साथ ही सुरक्षा के उच्च मानकों को भी बनाए रखे। न्यूमेरोलॉजी सीरीज एक अनोखा कॉन्सेप्ट है, जो राइडर्स को अपने पसंदीदा नंबर के साथ अपनी पहचान व्यक्त करने का अवसर देता है, जबकि उन्हें स्टीलबर्ड की विश्वसनीय सुरक्षा और आराम भी प्रदान करता है।"

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।