लॉन्च होने वाली हैं ये तीन दमदार SUV, मिलेगी कमाल की पावर, रोड प्रेजेंस भी धांसू
अगर आप भी स्कोडा की गाड़ी लेने की सोच रहे हैं, तो आने वाले दिन आपके लिए बेहद एक्साइटिंग रहने वाले हैं। कंपनी आने वाले महीनों में इंडियन मार्केट में अपनी तीन धाकड़ एसयूवी लॉन्च करने वाली है। आइए जानते हैं डीटेल।

स्कोडा इंडियन कार मार्केट में अपनी पकड़ को लगातार मजबूत कर रहा है। बीते कुछ महीनों से स्कोडा के नए प्रोडक्ट्स को लेकर लगातार खबरें आ रही हैं। ऐसे में अगर आप भी स्कोडा की गाड़ी लेने की सोच रहे हैं, तो आने वाले दिन आपके लिए बेहद एक्साइटिंग रहने वाले हैं। कंपनी आने वाले महीनों में इंडियन मार्केट में अपनी तीन धाकड़ एसयूवी लॉन्च करने वाली है। इनमें स्कोडा कोडिएक RS के साथ एपिक और Elroq शामिल हैं। आइए जानते हैं इन अपकमिंग एसयूवी के बारे में।
स्कोडा एलरॉक
स्कोडा एलरॉक इंटरनैशनल मार्केट में पहले से ही सेल के लिए उपलब्ध है। उम्मीद है कि यह एसयूवी भारत में भी लॉन्च होगी। 4.48 मीटर लंबी एलरॉक भारत में सिएरा ईवी, एक्सईवी 9E और अपकमिंग सेल्टोस ईवी जैसी एसयूवी को टक्कर देगी। यह एसयूवी तीन बैटरी पैक ऑप्शन 63 kWh, 82 kWh और 84 kWh के साथ आती है। इसका 84 kWh का बैटरी पैक केवल वीआरएस मॉडल के लिए उपलब्ध है। एसयूवी का 82 kWh बैटरी पैक एक बार चार्ज करने पर 571 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है। फीचर्स की बात करें, तो इसमें आपको कई सारे काम के और कंफर्ट वाले फीचर्स मिलेंगे। फिलहाल कंपनी ने यह साफ नहीं किया है कि यह मॉडल सीबीयू या सीकेडी होगा। अगर स्कोडा इसे सीबीयू के तौर पर ऑफर करती है, तो इसकी कीमत थोड़ी अधिक हो सकती है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Skoda Kodiaq RS
₹ 45 - 55 लाख
Skoda Kodiaq
₹ 36.99 - 46.99 लाख
Skoda Octavia RS
₹ 49.99 लाख
Skoda Epiq
₹ 21 - 26 लाख
Skoda Kushaq
₹ 10.69 - 18.99 लाख
स्कोडा एपिक
स्कोडा ने हाल ही में एपिक को शोकेस किया था। यह इंडियन मार्केट के लिए ब्रैंड की पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी हो सकती है। शोकेस किए गए मॉडल की लंबाई 4.17 मीटर थी और स्कोडा इसे भारत में भी ला सकता है। इंडस्ट्री में यह अफवाह है कि इसे सीबीयू के तौर पर भारत में ऑफर किया जाएगा और इसीलिए इस मॉडल की कीमत अधिक होने की उम्मीद है। एसयूवी दो बैटरी पैक ऑप्शन - 38.5 kWh और 55 kWh में आएगी। यह स्टैंडर्ड तौर पर फ्रंट वील ड्राइव के साथ आती है। इसमें ड्यूल-मोटर सेटअप का कोई ऑप्श नहीं है। वेरिएंट के आधार पर इसकी पावर 113 बीएचपी से 208 बीएचपी तक है।
स्कोडा कोडिएक RS
स्कोडा ने ऐलान किया है कि वह 2026 के सेकेंड क्वॉर्टर में कोडियाक आरएस लॉन्च करेगी। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि कोडिएक का आरएस वर्जन अब बहुत जल्द मार्केट में एंट्री कर सकता है। आरएस बैज के साथ, कोडिएक में कई स्पोर्टी एलिमेंट और दमदार ट्यूनिंग होगी। उम्मीद है कि एसयूवी 2.0-लीटर टीएसआई इंजन के साथ आएगी, जो 265 बीएचपी और 400 एनएम की पावर जेनरेट करेगा। साथ ही इसमें आपको 7-स्पीड डीएसजी और ऑल-वील ड्राइव सेटअप देखने को मिलेगा। कोडिएक आरएस में रेग्युलर मॉडल के सभी फीचर्स होंगे। यह भी एक सीबीयू हो सकती है।
लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhप्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


