स्कोडा, फॉक्सवैगन और होंडा की बड़ी तैयारी, इन सेडान्स को मिलने वाला है तगड़ा अपडेट

Kumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share

अपनी सेडान को अपग्रेड करना चाहते हैं, तो आपके लिए आने वाला टाइम काफी एक्साइटिंग रहने वाला है। इंडियन मार्केट में मौजूदा पॉप्युलर सेडान्स के अपडेट आने वाले हैं। इनमें स्कोडा और फॉक्सवैगन के साथ होंडा की सेडान शामिल हैं।

स्कोडा, फॉक्सवैगन और होंडा की बड़ी तैयारी, इन सेडान्स को मिलने वाला है तगड़ा अपडेट

SUVs का क्रेज काफी ज्यादा है, लेकिन अगर किसी को सेडान का कंफर्ट पसंद है, तो वह सेडान ही लेगा। अगर आप भी ऐसी ही सोच रखते हैं और अपनी सेडान को अपग्रेड करना चाहते हैं, तो आपके लिए आने वाला टाइम काफी एक्साइटिंग रहने वाला है। इंडियन मार्केट में मौजूदा पॉप्युलर सेडान्स के अपडेट आने वाले हैं। इनमें स्कोडा और फॉक्सवैगन के साथ होंडा की सेडान शामिल हैं। इन तीनों सेडान्स की भारत में एंट्री 2026-27 में होने वाली है। आइए जानते हैं इन अपकमिंग सेडान्स के बारे में।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

2026 Volkswagen Virtus Facelift

2026 वर्टस फेसलिफ्ट को इस महीने की शुरुआत में हेवी कैमॉफ्लाज के साथ देखा गया था। 2022 में इंडियन मार्केट में लॉन्च होने के बाद यह इस सेडान का पहला बड़ा अपडेट होगा। गाड़ीवाड़ी की रिपोर्ट के अनुसार 2026 फॉक्सवैगन वर्टस फेसलिफ्ट में बड़े डिजाइन अपडेट, लेटेस्ट फीचर्स के साथ एक नया ट्रांसमिशन ऑप्शन शामिल होगा। स्पाई फोटोज में सेडान के नए वर्जन को नए डिजाइन वाले बंपर और नए अलॉय वील्स के साथ देखा गया था। केबिन हाल ही में लॉन्च हुई टाइगुन एसयूवी जैसा होगा, जिसमें 10.1 इंच का सेंट्रल टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। यह अभी भी 1.0 और 1.5 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन ऑप्शन ही ऑफर करेगी। खास बात है कि अपडेट में 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर यूनिट की जगह एक नया 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया जाएगा।

2026 Honda City Facelift

होंडा सिटी फेसलिफ्ट 2026 की पहले फोटोज पिछले महीने ब्राजील से सामने आए थे। स्पाई फोटोज के अनुसार, इसकी स्टाइलिंग सिविक के ग्लोबल वर्जन से इंस्पायर्ड होगी। होंडा पहले से ही नए जेनरेशन मॉडल पर काम कर रहा है, जिसके भारत में 2028 की शुरुआत तक लॉन्च होने की संभावना है। इसीलिए, कंपनी फेसलिफ्ट 2026 सिटी में एक्सटीरियर और केबिन के अंदर छोटे-मोटे बदलाव ऑफर करेगी। मेकैनिकली फेसलिफ्ट 2026 सिटी में वही 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन होगा, जो 119 बीएचपी की ताकत और 145 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें पहले जैसा 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड सीवीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स ही मिलेगा। वहीं, सिटी ईएचईवी में 1.5 लीटर का एटकिंसन पेट्रोल हाइब्रिड सेटअप भी होगा, जिसमें एक पेट्रोल इंजन, दो इलेक्ट्रिक मोटर और एक लिथियम-आयन बैटरी पैक शामिल है। यह ई-सीवीटी गियरबॉक्स से पेयर्ड है।

2026 Skoda Slavia Facelift

स्कोडा की प्रीमियम सेडान स्लाविया को स्टाइल और फीचर्स के मामले में बड़े अपडेट मिलेंगे। मिड-साइकिल फेसलिफ्ट को इस साल दिवाली के फेस्टिव सीजन के आसपास लॉन्च किया जा सकता है। 2026 स्कोडा स्लाविया फेसलिफ्ट को पिछले महीने टेस्टिंग के दौरान देखा गया था। स्पाई फोटोज से पता चलता है कि इसमें रेगुलर हैलोजन यूनिट्स की जगह डायनामिक (एलईडी) टर्न सिग्नल लगाए गए हैं।

स्कोडा इसमें एक नया फ्रंट ग्रिल और नए अलॉय व्हील्स भी दे सकती है। केबिन को अपग्रेड करने के लिए इसमें स्टैंडर्ड 10.25 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले स्टैंडर्ड होगा। जबकि, रियर सीट्स में मसाज फंक्शन पहली बार दिया जाएगा। मैकेनिकली 2026 स्लाविया फेसलिफ्ट में 1.0 लीटर 3-सिलेंडर टीएसआई और 1.5 लीटर 4-सिलेंडर टीएसआई पेट्रोल इंजन ही मिलेहा। वहीं, गियरबॉक्स के लिए 6-स्पीड मैनुअल, 8-स्पीड ऑटोमैटिक और 7-स्पीड डुअल-क्लच यूनिट्स उपलब्ध होंगी।

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।