40 kmpl के माइलेज वाली जबर्दस्त डीजल कार, फीचर कमाल के, दिवाली के आसपास हो सकती है लॉन्च
स्कोडा अपनी सुपर्ब डीजल को दिवाली के आसपास भारत में लॉन्च कर सकती है। इस कार ने हाल में एक रैली में 40 kmpl का माइलेज देकर सबको चौंका दिया था। इस कार में कंपनी दो इंजन ऑप्शन देने वाली है। आइ जानते हैं डीटेल।

स्कोडा की कारों को भारतीय अब काफी पसंद कर रहे हैं। कंपनी की सेल भी पहले से काफी बेहतर हुई है। अब कंपनी एक और बड़ा धमाका करने की तैयारी में है। सब सही रहा तो कंपनी इस दिवाली भारत में अपनी एक पॉप्युलर सेडान का नया वर्जन ला सकती है। मोटरऑक्टेन की रिपोर्ट के अनुसार इस सेडान का नाम है - Superb Diesel है। इसकी सबसे बड़ी खासियत है कि यह 40 kmpl का माइलेज देती है। चौंकिए मत। इस कार ने ऐसा करके दिखाया है। दरअसल, वर्ल्ड रैली चैंपियन 2025 में Miko Marczyk इस कार को यूरोप की सड़कों पर ले गए और 2831 किमी की रोडट्रिप की। इस दौरान वे कार को ईको मोड में और 80 kmph की स्पीड पर चलाए। इस कंट्रोल्ड ड्राइविंग का नतीजा यह रहा कि कार की ऐवरेज फ्यूल एफिशिएंसी इस रोडट्रिप में 40 kmpl की रही।
ऑटो एक्सपो 2025 में किया गया था शोकेस
स्कोडा सुपर्ब भारत में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली सेडान कारों में से एक रही है, जो अपने आराम और लग्जरी के लिए पॉप्युलर है। स्कोडा एक्सपीरियंस 2026 में, स्कोडा के ब्रैंड डायरेक्टर आशीष गुप्ता ने बताया कि कंपनी इस साल तीन ग्लोबल प्रोडक्ट्स - ऑक्टेविया आरएस (दूसरा बैच), कोडियाक आरएस और एक प्रीमियम सेडान लॉन्च करेगी।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Skoda New Superb
₹ 55 - 60 लाख
BMW 3 Series LWB
₹ 62 - 65 लाख
Skoda Octavia RS
₹ 49.99 लाख
Audi A4
₹ 46.41 - 55.27 लाख
Mercedes-Benz C-Class
₹ 59.9 - 65.6 लाख
Audi A6
₹ 63.74 - 69.89 लाख
मोटरऑक्टेन की रिपोर्ट के अनुसार यह प्रीमियम सेडान कोई और नहीं बलकि सुपर्ब हो सकती है। इसे आखिरी बार ऑटो एक्सपो 2025 में शोकेस किया गया था। काफी उम्मीद है कि स्कोडा अपनी नई सुपर्ब को इस फेस्टिव सीजन भारत में लॉन्च कर सकती है। फिलहाल आइए जान लेते हैं सुपर्ब की खूबियों के बारे में।
मिलेंगे ये धांसू फीचर
ऑटो एक्सपो 2025 में स्कोडा ने सुपर्ब का डीजल AWD वर्जन शोकेस किया था। उम्मीद की जा रही है कि यही वर्जन भारत में भी आएगा। इस प्रीमियम सेडान में 150bhp की ताकत और 360Nm टॉर्क वाला 2.0-लीटर डीजल इंजन, 7-स्पीड DSG और AWD गियरबॉक्स मिल सकता है। वर्ल्ड रैली चैंपियन 2025 में सुपर्ब के इसी इंजन ने 40 kmpl का माइलेज दिया था। साथ ही कंपनी इसमें स्कोडा कोडियाक का 204bhp पावर और 320Nm टॉर्क वाला 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन का ऑप्शन दे सकती है, जो 7-स्पीड DSG गियरबॉक्स के साथ पेयर्ड होगा।
इंटीरियर और सेफ्टी की बात करें, इसमें 13 इंच का टचस्क्रीन, पावर, वेंटिलेटेड और मसाज वाली फ्रंट सीट्स, लेवल 2 ADAS, 360 डिग्री कैमरा, 10 इंच का इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और कई अन्य फीचर्स मिलेंगे। सुपर्ब CBU होगी और इसीलिए इसकी कीमत मुंबई में लगभग 60 लाख रुपये (ऑन-रोड) के आसपास होने की उम्मीद है।
लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhप्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


