डीजल इंजन पसंद करने वाले ग्राहकों की मौज, आ रही ये धाकड़ कार और दमदार SUV

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

स्कोडा के इंडियन लाइनअप में 2020 पेट्रोल इंजन ही हैं। अब कंपनी डीजल इंजन को वापस लाने की तैयारी कर रही है। इसकी शुरुआत Kodiaq Diesel और Superb Diesel से होगी। दोनों मॉडल 2027 में भारत में लॉन्च हो सकते हैं।

Skoda Kodiaq
स्कोडा कोडिएक
Skoda Kodiaq RS
केवल
87,600/माह से शुरू
सिर्फ 1 मिनट में जानें
कोई शुल्क नहीं
100% सुरक्षित

भारत में डीजल कारों की मांग को देखते हुए Skoda Auto एक बार फिर अपने पोर्टफोलियो में डीजल मॉडल शामिल करने की तैयारी कर रही है। कंपनी के इंडियन लाइनअप में 2020 पेट्रोल इंजन ही ऑफर किए जा रहे हैं, लेकिन अब कंपनी डीजल इंजन को वापस लाने की तैयारी कर रही है। इसकी शुरुआत Skoda Kodiaq Diesel और Superb Diesel से होगी। दोनों मॉडल 2027 में भारत में लॉन्च हो सकते हैं और इन्हें लिमिटेड स्टॉक में Completely Built Unit (CBU) के तौर पर इंपोर्ट किया जा सकता है। आइए जानते हैं कि कंपनी इनमें क्या कुछ ऑफर करने वाली है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
Nissan Magnite
₹ 5.65 - 11.13 लाख
EMI केवल7,400/ माह
अपनी EMI जानें
Lexus ES 350h
₹ 66.1 - 71.8 लाख
EMI केवल86,500/ माह
अपनी EMI जानें
Maruti Suzuki Grand Vitara
₹ 10.77 - 19.72 लाख
EMI केवल14,100/ माह
अपनी EMI जानें
BMW 3 Series LWB
₹ 60.55 - 63.5 लाख
EMI केवल79,200/ माह
अपनी EMI जानें
Volkswagen Golf GTI
₹ 53 लाख
EMI केवल69,300/ माह
अपनी EMI जानें
Mahindra Thar ROXX
₹ 12.52 - 23.52 लाख
EMI केवल16,400/ माह
अपनी EMI जानें

स्कोडा कोडिएक डीजल

इस वक्त मार्केट में कोडिएक केवल पेट्रोल इंजन के साथ उपलब्ध है। यहां तक कि इस साल लॉन्च किया गया परफॉर्मेंस-ओरिएंटेड कोडिएक RS भी पेट्रोल इंजन के साथ ही आया था। हालांकि, अब कंपनी इसमें डीजल इंजन वापस लाने की तैयारी कर रही है। माना जा रहा है कि प्रीमियम एसयूवी सेगमेंट में Toyota Fortuner और Mahindra Majestor जैसे डीजल मॉडल की मजबूत मौजूदगी ने स्कोडा को यह फैसला लेने के लिए इंस्पायर किया है। डीजल कोडिएक को 2027 में लिमिटेड नंबर में CBU यूनिट के तौर पर भारत लाया जा सकता है। इसका डिजाइन और ओवरऑल पैकेजिंग मौजूदा कोडिएक जैसी ही रहने की उम्मीद है। हालांकि, बंपर में मामूली बदलाव किए जा सकते हैं।

केबिन में भी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। इसमें 12.9-इंच टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, 10-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, पैनोरमिक सनरूफ, एम्बिएंट लाइटिंग और वायरलेस चार्जर जैसे फीचर्स मिलेंगे। इसके अलावा डोर-माउंटेड अंब्रेला, रिवर्सिबल बूट मैट, टचस्क्रीन क्लीनर और पार्किंग टिकट क्लिप जैसे Skoda के खास प्रैक्टिकल फीचर्स भी बरकरार रहेंगे। सबसे बड़ा बदलाव बोनट के नीचे होगा। कोडिएक डीजल में फॉक्सवैगन ग्रुप का 2.0-लीटर TDI टर्बो-डीजल इंजन दिया जाएगा, जो करीब 193 hp की पावर और 400 Nm का टॉर्क पैदा करेगा। इसे 7-स्पीड DSG ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) सिस्टम के साथ पेयर जाने की उम्मीद है।

स्कोडा सुपर्ब डीजल

स्कोडा की दूसरी बड़ी वापसी सुपर्ब डीजल के तौर पर होगी। कंपनी पहले ही डीजल इंजन वाली नई सुपर्ब को Bharat Mobility Global Expo में शोकेस कर चुकी है। यह 2027 की पहले 6 महीने में लॉन्च हो सकती है। कोडिएक की तरह सुपर्ब को भी लिमिटेड नंबर्स में CBU यूनिट के तौर पर भारत में इंपोर्ट किया जाएगा। यह कंपनी की इंडियन सेडान रेंज में सबसे प्रीमियम होगी। इसमें भी 2.0-लीटर TDI डीजल इंजन मिलेगा, जो करीब 193 hp और 400 Nm का आउटपुट देगा।

अगर AWD का ऑप्शन भी मिलता है, तो यह प्रीमियम डीजल सेडान के तौर पर काफी खास पैकेज बन सकती है। सुपर्ब के केबिन में वेंटिलेटेड और मसाज फंक्शन वाली फ्रंट सीट्स, बड़ा टचस्क्रीन, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, Matrix LED हेडलैंप, कनेक्टेड कार फीचर्स और ADAS जैसे मॉडर्न फीचर्स मिलने की उम्मीद है। लिफ्टबैक डिजाइन के कारण इसमें 645 लीटर तक का बड़ा बूट स्पेस भी मिलेगा।

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsऑटो न्यूज़डीजल इंजन पसंद करने वाले ग्राहकों की मौज, आ रही ये धाकड़ कार और दमदार SUV