GST का असर... स्कोडा की ये महंगी कार भी हो गई सस्ती, सरकार ने इतना टैक्स कम कर दिया

GST का असर... स्कोडा की ये महंगी कार भी हो गई सस्ती, सरकार ने इतना टैक्स कम कर दिया

संक्षेप:

22 सितंबर से लागू होने वाले नए टैक्स स्लैब के बाद इस कार पर ग्राहकों को 63,207 रुपए का फायदा मिलेगा। कंपनी ने अपने पोर्टफोलियो के दूसरे मॉडलों की कीमतों पर होने वाली बचत को भी शेयर किया है। बता दें कि पहले स्लाविया पर कुल 45% टैक्स लग रहा था।

Sep 10, 2025 02:58 pm ISTNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share
सिर्फ आपके लिए विशेष ऑफ़र

स्कोडा ने न्यू GST 2.0 के बाद अपनी स्लाविया पर होने वाली बचत की डिटेल को शेयर किया है। कंपनी के मुताबिक, 22 सितंबर से लागू होने वाले नए टैक्स स्लैब के बाद इस कार पर ग्राहकों को 63,207 रुपए का फायदा मिलेगा। कंपनी ने अपने पोर्टफोलियो के दूसरे मॉडलों की कीमतों पर होने वाली बचत को भी शेयर किया है। बता दें कि पहले स्लाविया पर कुल 45% टैक्स लग रहा था, जिसमें 28% GST और 17% सेस शामिल था। जबकि अब, सेस 00 और GST 40% कर दिया है। अभी इस SUV की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 10.49 लाख रुपए है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।
स्कोडा स्लाविया की नई कीमतें (न्यू GST)
1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल मैनुअल
वैरिएंटमौजूदा कीमतनई कीमतअंतरचेंज %
ClassicRs. 10,49,000Rs. 10,13,000-Rs. 36,000-3.43%
SignatureRs. 13,59,000Rs. 13,12,300-Rs. 46,700-3.44%
SportlineRs. 13,80,000Rs. 13,32,500-Rs. 47,500-3.44%
Monte CarloRs. 15,63,000Rs. 15,09,200-Rs. 53,800-3.44%
PrestigeRs. 15,63,000Rs. 15,09,200-Rs. 53,800-3.44%
1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल ऑटो (TC)
वैरिएंटमौजूदा कीमतनई कीमतअंतरचेंज %
SignatureRs. 14,69,000Rs. 14,18,500-Rs. 50,500-3.44%
SportlineRs. 14,90,000Rs. 14,38,900-Rs. 51,100-3.43%
Monte CarloRs. 16,73,000Rs. 16,15,500-Rs. 57,500-3.44%
PrestigeRs. 16,73,000Rs. 16,15,500-Rs. 57,500-3.44%
1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल ऑटो (DCT)
वैरिएंटमौजूदा कीमतनई कीमतअंतरचेंज %
SportlineRs. 16,50,000Rs. 15,93,300-Rs. 56,700-3.44%
Monte CarloRs. 18,33,000Rs. 17,69,793-Rs. 63,207-3.45%
PrestigeRs. 18,33,000Rs. 17,69,793-Rs. 63,207-3.45%
,

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Skoda Slavia

Skoda Slavia

₹ 10.49 - 18.33 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Volkswagen Virtus

Volkswagen Virtus

₹ 11.56 - 19.4 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hyundai Verna

Hyundai Verna

₹ 11.07 - 17.55 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Honda City

Honda City

₹ 12.38 - 16.65 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Tigor EV

Tata Tigor EV

₹ 12.49 - 13.75 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra BE 6

Mahindra BE 6

₹ 18.9 - 28.54 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

स्कोडा स्लाविय के सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो इसे वयस्क और बच्चों, दोनों की सुरक्षा के लिए ग्लोबल NCAP से 5-स्टार सुरक्षा रेटिंग मिली है। इसमें 6 एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), ABS और EBD, हिल होल्ड कंट्रोल, ISOFIX माउंट्स, रियर पार्किंग सेंसर और कैमरा और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे कमाल के फीचर्स दिए हैं। कार के अंदर 10-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है, जो एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो दोनों को वायरलेस रूप से सपोर्ट करता है। इसमें 8-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले भी दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ब्रेजा की बिक्री पर भारी पड़ी टाटा की ये कार; वेन्यू, सोनेट तो टॉप-10 से ही बाहर

छोटी और लग्जरी कारों पर नए GST 2.0 की कंडीशन

छोटी पेट्रोल और पेट्रोल हाइब्रिड कारों पर अब 18% GST दी देना होगा। इसी तरह CNG और LPG कारों पर भी यही टैक्स लिया जाएगा। हालांकि, इसके लिए कंडीशन ये तय की गई है कि पेट्रोल और CNG कारों में 1200cc या इससे कम कैपेसिटी वाला इंजन हो। या फिर इन कारों की लंबाई 4 मीटर से ज्यादा ज्यादा नहीं होनी चाहिए। इसी तरह, डीजल और डीजल हाइब्रिड कारों पर भी अब 28% के बजाय 18% GST लगेगा, लेकिन ये छूट सिर्फ 1500cc पावर तक कैपिसिटी वाली और 4 मीटर तक लंबी कारों को ही मिलेगी।

दूसरी तरफ, लग्जरी और मिड साइज कारों के लिए अब 40% टैक्स कर दिया है। सरकार ने इन्हें लग्जरी आइटम मानते हुए 40% GST स्लैब के दायरे में रखा है। 1200cc से बड़ी पेट्रोल कारें और 1500cc से अधिक क्षमता वाली डीजल कारें इस दायरे में आएंगी। ऐसे में यूटीलिटी व्हीकल (UV), स्पोर्ट्स यूटीलिटी व्हीकल (SUV), मल्टी यूटीलिटी व्हीकल (MUV) और मल्टी पर्पज व्हीकल (MPV) या क्रॉस ओवर यूटीलिटी (XUV) व्हीकल पर 40% GST देना होगा। जिन व्हीकल का ग्राउंड क्लीयरेंस 170mm से अधिक होगा वो भी इसी कैटेगरी में आएंगे।

read moreये भी पढ़ें:
₹5.78 लाख की इस कार ने फिर निकाली स्विफ्ट और बलेनो हेकड़ी!

सरकार ने लग्जरी और बड़ी कारों म को 40% कर दिया है। हालांकि, अच्छी खबर ये है कि पुराने GST स्टैब की तुलना में इसे कम किया गया है। जी हां, पहले लग्जरी कारों पर 28% GST और 22% सेस लगता था। इस तरह ग्राहकों को कुल 50% टैक्स देना पड़ता था। अब नए GST स्लैब में इसे घटाकर कुल 40% कर दिया गया है। यानी ग्राहकों को यहां भी 10% टैक्स से छुटकारा दिया गया है। यानी इसमें 28% GST को घटाकर 18% कर दिया गया है, लेकिन 22% सेस पहले की तरह ही रहेगा।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya
नरेंद्र जिझोतिया साल 2022 से 'लाइव हिंदुस्तान' के ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। नरेंद्र ने पत्रकारिता की शुरुआत 2008 में जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के साथ की। साल 2014 में दैनिक भास्कर से डिजिटल जर्नलिज्म की पारी शुरू की। अपने 16 साल से लंबे जर्नलिज्म सफर के दौरान वे 5 मीडिया ऑर्गेनाइजेशन में काम कर चुके हैं। इस दौरान स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई अलग-अलग सेक्शन में काम किया है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट के बूते वो लगातार डिजिटल जर्नलिज्म में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।