पूरे मार्च के लिए ₹1.50 लाख सस्ती हुई 5-स्टार सेफ्टी वाली ये कार, कीमत ₹10 लाख से कम; ताबड़तोड़ होती है बिक्री

Mar 08, 2026 11:29 am ISTAshutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share

स्कोडा अपनी पॉपुलर सेडान स्लाविया पर मार्च, 2026 के दौरान बंपर छूट दे रही है। इस दौरान ग्राहक MY2026 स्कोडा स्लाविया (Skoda Slavia) पर अधिकतम 50 हजार रुपये जबकि MY2025 पर 1.50 लाख रुपये तक की बचत कर सकते हैं।

पूरे मार्च के लिए ₹1.50 लाख सस्ती हुई 5-स्टार सेफ्टी वाली ये कार, कीमत ₹10 लाख से कम; ताबड़तोड़ होती है बिक्री
लॉन्च की सूचना पाएं

अपनी फैमिली के कंफर्ट के लिए नई सेडान खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। दरअसल, स्कोडा अपनी पॉपुलर सेडान स्लाविया पर मार्च, 2026 के दौरान बंपर छूट दे रही है। इस दौरान ग्राहक MY2026 स्कोडा स्लाविया (Skoda Slavia) पर अधिकतम 50 हजार रुपये जबकि MY2025 पर 1.50 लाख रुपये तक की बचत कर सकते हैं। डिस्काउंट की अधिक जानकारी के लिए ग्राहक अपने नजदीकी डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं। आइए जानते हैं स्लाविया के फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तार से।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

कुछ ऐसी है डिजाइन

स्कोडा स्लाविया दिखने में एकदम स्टाइलिश और प्रीमियम सेडान है। इसका फ्रंट लुक बहुत शार्प है जिनमें चौड़ी क्रोम ग्रिल, पतली LED हेडलाइट्स और स्लीक बंपर इसे एलीगेंट लुक देते हैं। साइड से इसका स्लोपिंग रूफलाइन और 16-इंच अलॉय व्हील्स इसे काफी स्पोर्टी बना देते हैं। पीछे की तरफ LED टेललाइट्स और क्रोम गार्निश के साथ इसका डिजाइन साफ-सुथरा और मॉडर्न लगता है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Honda City

Honda City

₹ 11.95 - 16.07 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hyundai Verna

Hyundai Verna

₹ 10.79 - 17.13 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Volkswagen Virtus

Volkswagen Virtus

₹ 10.5 - 19 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Skoda Slavia

Skoda Slavia

₹ 10 - 17.99 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Tigor EV

Tata Tigor EV

₹ 12.49 - 13.75 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

धांसू हैं कार के फीचर्स

स्कोडा स्लाविया के केबिन में एंट्री लेते ही आपको एक प्रीमियम फील मिलती है। इसमें 10-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और पुश-बटन स्टार्ट जैसे कई फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा, एम्बिएंट लाइटिंग, रियर AC वेंट्स और सेफ्टी के लिए इसमें 6-एयरबैग्स, ESC, हिल होल्ड असिस्ट, और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम दिए गए हैं।

इतनी है कीमत

स्कोडा स्लाविया में पावरट्रेन क तौर पर 1.0-लीटर TSI टर्बो पेट्रोल इंजन और 1.5-लीटर TSI इंजन दिया गया है। छोटा इंजन 6-स्पीड मैनुअल या ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आता है जबकि बड़ा इंजन 7-स्पीड DSG के साथ मिलता है। मार्केट में स्कोडा स्लाविया की एक्स-शोरूम कीमत 9.99 लाख रुपये से लेकर 17.99 लाख रुपये तक जाती है। बता दें कि कार को सेफ्टी के लिए 5-स्टार रेटिंग मिली हुई है।

डिस्क्लेमर: कारों पर मिलने वाले डिस्काउंट को हम अलग-अलग प्लेटफॉर्म और सोर्स की मदद से बता रहे हैं। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।