Skoda ने दिया झटका, महंगी हो गई कंपनी की सबसे पॉप्युलर सेडान, 19 हजार रुपये तक बढ़ी कीमत

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

स्कोडा स्लाविया को खरीदना महंगा हो गया है। कंपनी ने इस कार की कीमत में 19 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की है। स्लाविया की कीमत में यह बदलाव ऐसे समय हुआ है जब कंपनी इसके फेसलिफ्ट मॉडल को बाजार में लाने की तैयारी कर रही है।

Skoda Slavia
स्कोडा स्लाविया
Skoda Slavia
केवल
₹13,100/माह से शुरू
सिर्फ 1 मिनट में जानें
कोई शुल्क नहीं
100% सुरक्षित

स्कोडा स्लाविया (Skoda Slavia) खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपको अब ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे। स्कोडा ने अपनी पॉप्युलर सेडान स्लाविया की कीमतों में एक बार फिर बदलाव किया है। कंपनी ने इसके सेलेक्टेड वेरिएंट्स की कीमत में 19 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की है। कीमत में बदलाव के बाद स्लाविया की एक्स-शोरूम कीमत अब 10 लाख रुपये से 18.29 लाख रुपये के बीच हो गई है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
Nissan Magnite
₹ 5.65 - 11.13 लाख
EMI केवल₹7,400/ माह
अपनी EMI जानें
Lexus ES 350h
₹ 66.1 - 71.8 लाख
EMI केवल₹86,500/ माह
अपनी EMI जानें
Maruti Suzuki Grand Vitara
₹ 10.77 - 19.72 लाख
EMI केवल₹14,100/ माह
अपनी EMI जानें
BMW 3 Series LWB
₹ 60.55 - 63.5 लाख
EMI केवल₹79,200/ माह
अपनी EMI जानें
Volkswagen Golf GTI
₹ 53 लाख
EMI केवल₹69,300/ माह
अपनी EMI जानें
Mahindra Thar ROXX
₹ 12.52 - 23.52 लाख
EMI केवल₹16,400/ माह
अपनी EMI जानें

इन वेरिएंट्स पर सबसे ज्यादा बढ़ी कीमत

स्लाविया के Sportline 1.0 MT और Sportline 1.0 AT वेरिएंट की कीमत में सबसे ज्यादा 19 हजार रुपये का इजाफा किया गया है। Prestige 1.0 MT वेरिएंट की कीमत 15 हजार रुपये बढ़ी है। वहीं, Signature 1.0 MT, Signature 1.0 AT, Monte Carlo 1.0 AT और Monte Carlo 1.5 DCT वेरिएंट अब 10 हजार रुपये महंगे हो गए हैं। बाकी वेरिएंट्स की कीमत में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है।

दो पेट्रोल इंजन का ऑप्शन

स्कोडा स्लाविया में दो पेट्रोल इंजन का ऑप्शन मिलता है। इसका 1.0-लीटर, तीन-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन 115hp की पावर और 178Nm का टॉर्क देता है। वहीं, 1.5-लीटर, चार-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन 150hp की पावर और 250Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। 1.0-लीटर इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक का ऑप्शन मिलता है। जबकि, 1.5-लीटर इंजन को 7-स्पीड DSG गियरबॉक्स के साथ पेयर किया गया है।

फेसलिफ्ट से पहले बढ़ी कीमत

स्लाविया की कीमत में यह बदलाव ऐसे समय हुआ है जब कंपनी इसके फेसलिफ्ट मॉडल को बाजार में लाने की तैयारी कर रही है। नई कार में फ्रंट और रियर के डिजाइन में बदलाव, नई ग्रिल, अपडेटेड हेडलैंप और नए अलॉय व्हील जैसे बदलाव देखने को मिलेंगे। केबिन में भी नए फीचर्स और अपडेटेड डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले मिलेगा। साथ ही इसमें कंपनी 12.3 इंच का टचस्क्रीन इन्फोनटेनमेंट सिस्टम भी देने वाली है। कार की फ्रंट सीट में इलेक्ट्रिक एडजस्टमेंट के साथ वेंटिलेशन भी दिया गया है। खास बात है कि रियर सीट्स में मसाज फंक्शन भी ऑफर किया जा रहा है।

दो टर्बो-पेट्रोल इंजन जारी रहेंगे

स्लाविया में पहले से मौजूद 1.0-लीटर और 1.5-लीटर TSI टर्बो-पेट्रोल इंजन ही मिलेंगे। 1.0 TSI इंजन मैनुअल और टॉर्क-कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के ऑप्शन के साथ आता है। ज्यादा पावरफुल 1.5 TSI इंजन को कुछ खास वेरिएंट्स में ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ दिया गया है।

अगले साल आएगी स्कोडा सुपर्ब डीजल

स्कोडा ने कुछ हफ्तों पहले अपनी नई सुपर्ब डीजल को अनवील किया है। यह कार अगले साल भारत में लॉन्च होने वाली है। दुनिया भर में सुपर्ब को पेट्रोल, डीजल और प्लग-इन हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ बेचा जाता है। हालांकि, भारत में इसके 2.0-लीटर डीजल इंजन वाले मॉडल को लॉन्च किया जाएगा। यह इंजन लगभग 150 bhp की पावर और 360 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 7-स्पीड DSG गियरबॉक्स लगा है। स्कोडा का दावा है कि यह कार 0 से 100 kmph की रफ्तार 9.3 सेकंड में पकड़ लेती है। इसकी टॉप स्पीड 222 kmph है।

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsऑटो न्यूज़महंगी हो गई स्कोडा की सबसे पॉप्युलर सेडान, 19 हजार रुपये तक बढ़ी कीमत