इंतजार खत्म! इस दिन भारतीय मार्केट में लॉन्च होगी स्कोडा स्लाविया फेसलिफ्ट; जानिए कितनी बदलेगी कार

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

स्कोडा अपनी मशहूर मिड-साइज सेडान स्लाविया (Slavia) का नया फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। कंपनी 18 अगस्त को इसे ऑफिशियल तौर पर भारतीय मार्केट में उतारेगी।

skoda slavia facelift to launch in the indian market on 18 august
स्कोडा स्लाविया फेसलिफ्ट प्रतीकात्मक फोटो
Skoda Slavia
केवल
13,100/माह से शुरू
सिर्फ 1 मिनट में जानें
कोई शुल्क नहीं
100% सुरक्षित

स्कोडा अपनी मशहूर मिड-साइज सेडान स्लाविया (Slavia) का नया फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। नई स्लाविया में आपको कई शानदार कॉस्मेटिक बदलाव, नए फीचर्स और एक नया ऑटोमैटिक गियरबॉक्स देखने को मिलेगा। हालांकि, कार में वही भरोसेमंद और दमदार पुराना इंजन ऑप्शन ही दिया जाएगा। अगर आप भी एक नई सेडान कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो यह खबर आपके काफी काम आ सकती है। ऑटोकार इंडिया में छपी एक खबर के अनुसार, कंपनी 18 अगस्त को इसे ऑफिशियल तौर पर भारतीय मार्केट में उतारेगी। आइए जानते हैं कि नई स्लाविया फेसलिफ्ट में क्या-क्या खास देखने को मिलेगा।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
Toyota Glanza
₹ 6.39 - 9.15 लाख
EMI केवल8,400/ माह
अपनी EMI जानें
Mahindra Thar ROXX
₹ 12.39 - 22.82 लाख
EMI केवल16,300/ माह
अपनी EMI जानें
Mahindra XUV 3XO
₹ 7.54 - 14.88 लाख
EMI केवल9,900/ माह
अपनी EMI जानें
Mahindra XUV 7XO
₹ 13.66 - 24.92 लाख
EMI केवल17,900/ माह
अपनी EMI जानें
Mahindra BE 6
₹ 18.9 - 28.49 लाख
EMI केवल24,800/ माह
अपनी EMI जानें
Tata Sierra
₹ 11.49 - 21.29 लाख
EMI केवल15,100/ माह
अपनी EMI जानें

बाहर का नया लुक और डिजाइन

स्पाई तस्वीरों से पता चलता है कि नई स्लाविया के बाहरी लुक में कई नए एलिमेंट्स जोड़े गए हैं। कार के फ्रंट में अपडेटेड LED हेडलाइट्स और नया फ्रंट ग्रिल मिलेगा। ग्रिल में इंटीग्रेटेड लाइटिंग भी दी जा सकती है, जो कुशाक और कोडियाक जैसी दिखती है। इसके अलावा, कार में नए फ्रंट और रियर बंपर देखने को मिलेंगे। साइड प्रोफाइल में नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स और पीछे की तरफ टेल-लैंप्स में भी नया टच दिया जाएगा।

केबिन और मॉडर्न फीचर्स

कार के डैशबोर्ड का लेआउट काफी हद तक पहले जैसा ही रहेगा। लेकिन इंटीरियर को फ्रेश लुक देने के लिए नई सीट अपहोल्स्ट्री मिलेगी। कार में बड़ा 10.25-इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और फ्रंट पार्किंग सेंसर्स दिए जा सकते हैं। उम्मीद है कि इसमें कुशाक की तरह रियर-सीट मसाज फंक्शन भी जोड़ा जा सकता है। इसके अलावा, 10.25-इंच का टचस्क्रीन, सनरूफ, वायरलेस चार्जर और 6-एयरबैग्स जैसे फीचर्स पहले की तरह जारी रहेंगे।

नया गियरबॉक्स और इंजन

इंजन ऑप्शन में कोई बदलाव नहीं होगा। इसमें वही 1.0-लीटर TSI और 150bhp वाला 1.5-लीटर TSI टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलेगा। सबसे बड़ा मैकेनिकल बदलाव 1.0-लीटर इंजन में देखने को मिलेगा। अब इसमें पुराने 6-स्पीड गियरबॉक्स की जगह नया 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया जा सकता है। वहीं, 1.5-लीटर इंजन में पहले वाला ही 7-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमैटिक (DCT) गियरबॉक्स मिलता रहेगा।

संभावित कीमत और मुकाबला

मौजूदा स्कोडा स्लाविया की एक्स-शोरूम कीमत 10 लाख से 18.19 लाख के बीच है। नए फीचर्स और गियरबॉक्स के जुड़ने से फैसलिफ्ट मॉडल की कीमतों में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है। भारतीय मार्केट में लॉन्च होने के बाद इस नई सेडान का सीधा मुकाबला फॉक्सवैगन वर्टस, हुंडई वरना और होंडा सिटी जैसी गाड़ियों से बना रहेगा।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsऑटो न्यूज़इंतजार खत्म! इस दिन भारतीय मार्केट में लॉन्च होगी स्कोडा स्लाविया फेसलिफ्ट