टेस्टिंग के दौरान स्पॉट हुई नई स्कोडा स्लाविया, डिजाइन से फीचर्स तक होंगे ये बड़े बदलाव; जानिए डिटेल्स

Feb 15, 2026 04:40 pm ISTAshutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share

स्कोडा अपनी पॉपुलर सेडान स्लाविया के अपडेटेड वर्जन को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इसी क्रम में कंपनी स्कोडा स्लाविया फेसलिफ्ट (Skoda Slavia Facelift) की जोर-शोर से टेस्टिंग कर रही है।

टेस्टिंग के दौरान स्पॉट हुई नई स्कोडा स्लाविया, डिजाइन से फीचर्स तक होंगे ये बड़े बदलाव; जानिए डिटेल्स
लॉन्च की सूचना पाएं

भारतीय ग्राहकों के बीच स्कोडा स्लाविया हमेशा से एक पॉपुलर सेडान रही है। अब कंपनी स्कोडा स्लाविया के अपडेटेड वर्जन को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इसी क्रम में कंपनी स्कोडा स्लाविया फेसलिफ्ट (Skoda Slavia Facelift) की जोर-शोर से टेस्टिंग कर रही है। हाल ही में महाराष्ट्र की सड़कों पर स्लाविया फेसलिफ्ट को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है, जिससे साफ संकेत मिलते हैं कि यह कार अब लॉन्च के काफी करीब है। टेस्ट म्यूल पर दिखे बदलाव बताते हैं कि कंपनी इस बार सिर्फ छोटे-मोटे अपडेट नहीं, बल्कि डिजाइन और फीचर्स दोनों में बड़े सुधार करने जा रही है। आइए जानते हैं अपडेट मिलने के बाद क्या होंगे बड़े बदलाव।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Honda City

Honda City

₹ 11.95 - 16.07 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Volkswagen Virtus

Volkswagen Virtus

₹ 11.16 - 18.73 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hyundai Verna

Hyundai Verna

₹ 10.69 - 16.98 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Skoda Slavia

Skoda Slavia

₹ 10 - 17.99 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Tigor EV

Tata Tigor EV

₹ 12.49 - 13.75 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

इतनी बदल जाएगी डिजाइन

नई स्लाविया में सबसे बड़ा बदलाव इसके फ्रंट लुक में नजर आता है। सामने की तरफ नई रेडिएटर ग्रिल दी गई है, जिसमें पहले से ज्यादा स्ट्रेट वर्टिकल स्लैट्स मिलते हैं। इसके अलावा, लोअर ग्रिल को भी नया जियोमैट्रिक मेश पैटर्न दिया गया है। बंपर का डिजाइन भी पहले से अलग होगा। हेडलैंप्स में भी अपडेट देखने को मिलेगा। अब टर्न इंडिकेटर्स DRL के अंदर इंटीग्रेट किए जा सकते हैं, जिससे यह फुल-LED सेटअप बन जाएगा। साइड प्रोफाइल में नए 16-इंच अलॉय व्हील्स के ऑप्शन मिल सकते हैं। पीछे की तरफ बंपर और टेललैंप्स के अंदरूनी डिजाइन में बदलाव किया गया है।

skoda slavia facelift

इंटीरियर ज्यादा हाई-टेक नजर आएगी

इंटीरियर में फेसलिफ्ट स्लाविया और भी ज्यादा हाई-टेक नजर आ सकती है। स्पाई तस्वीरों से पता चलता है कि इसमें नया 10.1-इंच फ्री-स्टैंडिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा, जो वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto को सपोर्ट करेगा। साथ ही इसमें Google Gemini-बेस्ड वॉयस असिस्टेंट भी मिल सकता है। इसके अलावा, नया 10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया जाएगा, जिसमें नेविगेशन की जानकारी भी दिखाई देगी। सबसे बड़ा और चौंकाने वाला अपडेट रियर सीट के लिए मसाज फंक्शन हो सकता है।

पावरट्रेन में नहीं होगा बदलाव

इंजन और गियरबॉक्स के मामले में कंपनी ज्यादा छेड़छाड़ नहीं करने वाली है। नई स्लाविया में मौजूदा 1.0-लीटर TSI और 1.5-लीटर TSI Evo पेट्रोल इंजन ही मिलेंगे। 1.0-लीटर इंजन 114bhp की पावर और 178Nm टॉर्क देता है, जबकि 1.5-लीटर इंजन 148bhp और 250Nm टॉर्क जनरेट करता है। हालांकि, बड़ा बदलाव गियरबॉक्स में देखने को मिलेगा। 1.0-लीटर इंजन अब 6-स्पीड मैनुअल के साथ-साथ नए 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के ऑप्शन में आ सकता है, जबकि 1.5-लीटर इंजन पहले की तरह 7-स्पीड DSG ऑटोमैटिक के साथ मिलेगा।

(फोटो क्रेडिट-CarDekho)

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।