Skoda Slavia फेसलिफ्ट का प्रोडक्शन शुरू, अगले हफ्ते होगी लॉन्च, मिलेगा 8 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स
अगर आप स्कोडा स्लाविया खरीदने का मन बना रहे हैं, तो बस कुछ दिन और इंतजार कर लीजिए। स्कोडा ने अपनी पॉप्युलर सेडान स्लाविया फेसलिफ्ट का प्रोडक्शन शुरू कर दिया है और यह अगले हफ्ते लॉन्च होने वाली है।

स्कोडा ने कुछ हफ्तों पहले अपनी स्लाविया के फेसलिफ्ट को अनवील किया था। इसके बाद से ही ग्राहकों को इसकी सेल का इंतजार है। अगर आप भी स्कोडा फैन हैं और स्लाविया खरीदने का मन बना रहे हैं, तो बस कुछ दिन और इंतजार कर लीजिए। स्कोडा ने अपनी पॉप्युलर सेडान स्लाविया फेसलिफ्ट का प्रोडक्शन शुरू कर दिया है और यह 6 अक्टूबर 2026 को लॉन्च भी होने वाली है। कंपनी ने इसका प्रोडक्शन पुणे के पास चाकण वाले प्लांट में शुरू किया है। नई स्लाविया में सिर्फ डिजाइन में बदलाव नहीं किए गए हैं, बल्कि इंजन और फीचर्स में भी कई बड़े अपडेट किए गए हैं। कार की प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है। इसे आप 15 हजार रुपये में प्री-बुक कर सकते हैं।
1.0 TSI इंजन के साथ नया 8-स्पीड ऑटोमैटिक
स्लाविया फेसलिफ्ट में मौजूदा इंजन ऑप्शन जारी रहेंगे। इसमें 1.0-लीटर 3-सिलेंडर टीएसआई इंजन 115hp की पावर और 178Nm का टॉर्क देता है। इसके साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स कंटिन्यू रहेगा, लेकिन पुराने 6-स्पीड ऑटोमैटिक की जगह अब नया 8-स्पीड टॉर्क-कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया जाएगा। वहीं, ज्यादा पावरफुल 1.5-लीटर 4-सिलेंडर टीएसआई इंजन 150hp की पावर और 250Nm का टॉर्क देता है। इसके साथ 7-स्पीड डीएसजी गियरबॉक्स ही ऑफर किया जाता रहेगा। 1.5 टीएसआई वेरिएंट में अब रियर डिस्क ब्रेक भी दिए जाएंगे।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Skoda Slavia
₹ 10 - 18.19 लाख
Volkswagen Virtus
₹ 10.5 - 19 लाख
Hyundai Verna
₹ 10.98 - 18.4 लाख
Tata Tigor EV
₹ 12.49 - 13.75 लाख
VinFast VF7
₹ 21.89 - 26.79 लाख
Mahindra BE 6 SPORTEQ
₹ 19.45 - 26.95 लाख
360-डिग्री कैमरा और बड़ा डिजिटल डिस्प्ले
फेसलिफ्ट स्लाविया में फीचर्स की लिस्ट भी पहले से लंबी हो गई है। टॉप वेरिएंट्स में अब 360-डिग्री कैमरा मिलेगा। इसके अलावा स्कोडा के पार्क पायलट सिस्टम के तहत फ्रंट पार्किंग सेंसर भी दिए जाएंगे। केबिन में आपको 10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 10.1-इंच टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा। इसमें वायरलेस ऐंड्रॉयड ऑटो और ऐपल कारप्ले का सपोर्ट भी होगा। खास बात है कि इन्फोटेनमेंट सिस्टम में गूगल क्लाउड टेक्नोलॉजी पर बेस्ड एआई कंपेनियन भी दिया गया है। नई स्लाविया का सबसे खास फीचर रियर सीट मसाज फंक्शन है। यह फीचर हाल ही में अपडेटेड स्कोडा कुशाक में भी दिया गया है और अब इसे सेडान में भी लाया जा रहा है। इसके अलावा 6 एयरबैग स्टैंडर्ड रहेंगे।
डिजाइन में भी हुए बदलाव
एक्सटीरियर में नई एलईडी हेडलैंप, अपडेटेड एलईडी टेललैंप और सीक्वेंशियल रियर इंडिकेटर्स दिए जाएंगे। इसके अलावा नए डिजाइन के अलॉय व्हील, रिवाइज्ड बंपर और कुछ नए ट्रिम एलिमेंट्स मिलेंगे। कंपनी ने यह भी कन्फर्म किया है कि मॉन्टे कार्लो वेरिएंट नई स्लाविया लाइनअप का हिस्सा होगा।
इतनी हो सकती है कीमत
मौजूदा स्लाविया की एक्स-शोरूम कीमत करीब 10 लाख रुपये से 18.19 लाख रुपये के बीच है। फेसलिफ्ट की कीमत करीब 10.25 लाख रुपये से 18.75 लाख रुपये के बीच होने की उम्मीद है। हालांकि, कंपनी ने अभी ऑफिशियली कीमतों का ऐलान नहीं किया है।


