Hindi Newsऑटो न्यूज़Skoda Sales Breakup August 2025, Kylaq, Slavia, Kushaq, Kodiaq
लोगों के दिमाग में घुसी ₹8.25 लाख की ये SUV, फिर बनी नंबर-1; अब GST ने इसे ₹1.20 लाख सस्ता किया

लोगों के दिमाग में घुसी ₹8.25 लाख की ये SUV, फिर बनी नंबर-1; अब GST ने इसे ₹1.20 लाख सस्ता किया

संक्षेप:

कंपनी के लिए उसकी एंट्री लेवल काइलक लॉन्च के बाद से ही नंबर-1 बनी हुई है। ये कंपनी की सबसे सस्ती कार है, जिसे ग्लोबल NCAP में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग भी मिली है। बता दें कि अभी काइलक की एक्स-शोरूम कीमत 8.25 लाख रुपए है। जबकि 22 सितंबर से नए GST के बाद इसकी कीमत 7.55 लाख हो जाएगी।

Sep 17, 2025 05:24 pm ISTNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

स्कोडा की अगस्त 2025 सेल्स का ब्रेकअप डेटा आ गया है। कंपनी भारतीय बाजार में कुल 4 मॉडल बेच रही है। इसमें एक सेडान और बाकि SUVs हैं। खास बात ये है कि कंपनी के लिए उसकी एंट्री लेवल काइलक लॉन्च के बाद से ही नंबर-1 बनी हुई है। ये कंपनी की सबसे सस्ती कार है, जिसे ग्लोबल NCAP में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग भी मिली है। बता दें कि अभी काइलक की एक्स-शोरूम कीमत 8.25 लाख रुपए है। जबकि 22 सितंबर से नए GST के बाद इसकी कीमत 7.55 लाख हो जाएगी। इसे मॉडल वाइज 1.20 लाख रुपए तक खरीदना सस्ता हो जाएगा। हालांकि, पिछले 6 महीने की तुलना में स्कोडा की सेल्स अगस्त में सबसे कम रही। बिक्री में गिरावट की वजह नए GST के इंतजार को माना गया। चलिए स्कोडा की पिछले 6 महीन की मॉडल वाइज सेल्स पर नजर डालते हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
स्कोडा कार मॉडल वाइज सेल्स ब्रेकअप
मॉडलमार्चअप्रैलमईजूनजुलाईअगस्त
काइलक5,3275,3644,9493,1963,3773,099
स्लाविया1,1851,0489378961,1681,008
कुशाक897783644792901789
कोडियाक-10720813010675
टोटल7,4097,3026,7385,0145,5524,971

स्कोडा कार की मॉडल वाइज सेल्स ब्रेकअप की बात करें तो काइलक की मार्च में 5,327 यूनिट, अप्रैल में 5,364 यूनिट, मई में 4,949 यूनिट, जून में 3,196 यूनिट, जुलाई में 3,377 यूनिट और अगस्त में 3,099 यूनिट बिकीं। स्लाविया की मार्च में 1,185 यूनिट, अप्रैल में 1,048 यूनिट, मई में 937 यूनिट, जून में 896 यूनिट, जुलाई में 1,168 यूनिट और अगस्त में 1,008 यूनिट बिकीं।

ये भी पढ़ें:देश के नंबर-1 स्कूटर के लिए ये स्मार्टवॉच लॉन्च, सारी डिटेल इस पर दिखेगी

कुशाक की मार्च में 897 यूनिट, अप्रैल में 783 यूनिट, मई में 644 यूनिट, जून में 792 यूनिट, जुलाई में 901 यूनिट और अगस्त में 789 यूनिट बिकीं। कोडियाक की मार्च में 00 यूनिट, अप्रैल में 107 यूनिट, मई में 208 यूनिट, जून में 130 यूनिट, जुलाई में 106 यूनिट और अगस्त में 75 यूनिट बिकीं। इस तरह कंपनी ने मार्च में 7,409 यूनिट, अप्रैल में 7,302 यूनिट, मई में 6,738 यूनिट, जून में 5,014 यूनिट, जुलाई में 5,552 यूनिट और अगस्त में 4,971 यूनिट बिकीं।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya
नरेंद्र जिझोतिया साल 2022 से 'लाइव हिंदुस्तान' के ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। नरेंद्र ने पत्रकारिता की शुरुआत 2008 में जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के साथ की। साल 2014 में दैनिक भास्कर से डिजिटल जर्नलिज्म की पारी शुरू की। अपने 16 साल से लंबे जर्नलिज्म सफर के दौरान वे 5 मीडिया ऑर्गेनाइजेशन में काम कर चुके हैं। इस दौरान स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई अलग-अलग सेक्शन में काम किया है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट के बूते वो लगातार डिजिटल जर्नलिज्म में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।