Hindi Newsऑटो न्यूज़Skoda Record Its Highest Sales in india in 25 Years, Driven By Kylaq, check all details
इस लोहालाट SUV के पीछे पड़े लोग, कंपनी की बिक्री में आई 107% की ग्रोथ; टूटे अब तक के सारे पुराने रिकॉर्ड

इस लोहालाट SUV के पीछे पड़े लोग, कंपनी की बिक्री में आई 107% की ग्रोथ; टूटे अब तक के सारे पुराने रिकॉर्ड

संक्षेप:

स्कोडा (Skoda) ने भारत में अब तक की सबसे बड़ी बिक्री हासिल की है। 2025 में स्कोडा (Skoda) ने 107% की रिकॉर्ड ग्रोथ हासिल की है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

Jan 01, 2026 05:31 pm ISTSarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

साल 2025 स्कोडा ऑटो इंडिया (Skoda Auto India) के लिए ऐतिहासिक साबित हुआ। भारत में अपने 25 साल पूरे करने के मौके पर स्कोडा ने अब तक की सबसे बेहतरीन सालाना बिक्री दर्ज की है। कंपनी ने 2025 में कुल 72,665 कारें बेचीं, जो 2024 की 35,166 यूनिट्स के मुकाबले 107 प्रतिशत की जबरदस्त बढ़ोतरी है। यह उपलब्धि 2001 में भारत में एंट्री के बाद स्कोडा का सबसे सफल साल बन गया। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
ये भी पढ़ें:मारुति के स्टॉक में फिर खड़ी रह गई ये कार, दिसंबर में एक भी ग्राहक नहीं मिला

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Skoda Kylaq

Skoda Kylaq

₹ 7.55 - 12.8 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Skoda Kodiaq

Skoda Kodiaq

₹ 39.99 - 45.96 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Skoda Kushaq

Skoda Kushaq

₹ 10.61 - 18.43 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Skoda Slavia

Skoda Slavia

₹ 10 - 17.7 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Skoda Octavia RS

Skoda Octavia RS

₹ 49.99 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

मजबूत रणनीति बनी सफलता की चाबी

स्कोडा की इस शानदार ग्रोथ के पीछे कंपनी की साफ और फोकस्ड रणनीति रही। ब्रांड ने तीन अहम स्तंभों रिलिवेंस (प्रासंगिकता), डिफरेंशिएशन (अलग पहचान) और ट्रस्ट (भरोसा) पर काम किया। इसके साथ ही बेहतर प्रोडक्ट पोर्टफोलियो और देशभर में फैले मजबूत डीलर नेटवर्क ने भी बिक्री को नई ऊंचाई तक पहुंचाया। 2025 में स्कोडा की मौजूदगी भारत में पहले से कहीं ज्यादा मजबूत रही, जिससे कंपनी की लॉन्ग-टर्म कमिटमेंट साफ नजर आई।

स्कोडा काइलैक बनी गेम चेंजर

2025 में स्कोडा की बिक्री को रफ्तार देने में स्कोडा कायलाक (Skoda Kylaq) ने सबसे अहम भूमिका निभाई। किफायती कीमत और वैल्यू-फॉर-मनी पैकेज के चलते लॉन्च के बाद से अब तक 43,000 से ज्यादा यूनिट्स बिक चुकी हैं। हालांकि, इसका असर कुशाक (Kushaq) की बिक्री पर भी पड़ा है।

इसके अलावा कुशाक (Kushaq) और स्लाविया (Slavia) के लिमिटेड एडिशन ने लाइन-अप में नया जोश भरा। वहीं, प्रीमियम सेगमेंट में स्कोडा ने नई कोडिएक (Kodiaq) और ऑक्टेविया RS (Octavia RS) लॉन्च कर अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी।

2026 में आएगी नई कुशाक

स्कोडा अब कुशाक (Kushaq) के फेसलिफ्ट वर्जन पर काम कर रही है, जिसे 2026 की शुरुआत में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। इससे मिड-साइज SUV सेगमेंट में कंपनी को फिर से मजबूती मिलने की संभावना है। एक और बड़ी उपलब्धि के तौर पर स्कोडा ने 2021 से अब तक 2 लाख से ज्यादा लोकली मैन्युफैक्चर की गई कारों की बिक्री का आंकड़ा भी पार कर लिया है।

नेटवर्क विस्तार से बढ़ा ग्राहकों का भरोसा

प्रोडक्ट्स के साथ-साथ स्कोडा ने अपने डीलर और सर्विस नेटवर्क को भी तेजी से बढ़ाया है। 2025 में कंपनी के 325 से ज्यादा कस्टमर टचपॉइंट्स देश के 183 शहरों में फैल चुके हैं। पुराने डीलर पार्टनर्स के साथ नए पार्टनर्स ने भी ग्राहक-केंद्रित सेवाओं पर खास ध्यान दिया।

ब्रांड इमेज और कस्टमर एक्सपीरियंस पर फोकस

2025 में भारत स्कोडा का पहला बड़ा बाजार बना, जहां कंपनी ने 100% नेटवर्क रीब्रांडिंग को नए कॉर्पोरेट डिजाइन के तहत पूरा किया। इसके साथ ही नए ब्रांड कैंपेन, एक्सपीरियंस इवेंट्स, बेहतर ट्रेनिंग, मजबूत सर्विस इंफ्रास्ट्रक्चर, एक्सटेंडेड वारंटी और बेहतर ओनरशिप बेनिफिट्स ने ग्राहकों के भरोसे को और मजबूत किया।

ये भी पढ़ें:मारुति, हुंडई और टाटा को सीधे टक्कर देने वाली ने दर्ज की रिकॉर्ड सेल्स

स्कोडा का भविष्य भारत में और चमकदार

2025 की रिकॉर्ड बिक्री और मजबूत नींव के साथ स्कोडा ऑटो इंडिया 2026 (Skoda Auto India 2026) में और तेज रफ्तार पकड़ने को तैयार है। नए प्रोडक्ट्स, अपडेटेड SUV और बढ़ता नेटवर्क यह साफ दिखाता है कि स्कोडा भारत को लेकर पूरी तरह कमिटेड है।

Sarveshwar Pathak

लेखक के बारे में

Sarveshwar Pathak
सर्वेश्वर पाठक 'लाइव हिंदुस्तान' में अक्टूबर 2022 से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर ऑटो सेक्शन के लिए काम कर रहे हैं। देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री लेने के बाद सर्वेश्वर ने 2019 में ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत की। ईटीवी भारत के बाद दैनिक जागरण से जुड़े, जहां बिजनेस और ऑटो एंड टेक बीट पर काम करने का मौका मिला। पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का समय बिताने वाले सुलतानपुर (उत्तर प्रदेश) निवासी सर्वेश्वर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी काम कर रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।