महंगी SUV में आई गड़बड़ी, मार्च 2025 से दिसंबर 2025 के मॉडल्स को कंपनी ने किया रिकॉल
स्कोडा ने अपनी प्रीमियम SUV - Kodiaq को रिकॉल किया है। एसयूवी में समस्या आगे की सीट्स के इनर फ्रेम के किनारे में है। इस खराबी के कारण साइड एयरबैग के खुलने पर उनकी प्रोटेक्शन रिलायबिलिटी कम हो सकती है।

स्कोडा ने अपनी प्रीमियम SUV - Kodiaq को रिकॉल किया है। इस एसयूवी की फ्रंट सीट्स के इनर फ्रेम में कुछ गड़बड़ी है, जिसके कारण कोडिएक को रिकॉल किया गया है। कंपनी के अनुसार 10 मार्च से 8 दिसंबर 2025 के बीच मैन्युफैक्चर हुई टोटल 221 स्कोडा कोडिएक में यह समस्या है। सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार एसयूवी में समस्या आगे की सीट्स के इनर फ्रेम के किनारे में है। इस खराबी के कारण साइड एयरबैग के खुलने पर उनकी प्रोटेक्शन रिलायबिलिटी कम हो सकती है। टक्कर होने की स्थिति में इससे साइड एयरबैग पूरी कैपेसिटी से शायद काम न कर सके, जिससे पैसेंजर्स को चोट लगने का खतरा बढ़ जाता है।






पिछले साल अप्रैल में किया गया था भारत में लॉन्च
सेकेंड जेनरेशन कोडिएक को पिछले साल अप्रैल में भारत में लॉन्च किया गया था। यह इंडियन मार्केट में कंपनी की सबपसे प्रीमियम गाड़ी है। इसमें 2.0 लीटर का 4-सिलेंडर टीएसआई टर्बो-पेट्रोल इंजन लगा है, जो 7-स्पीड डीएसजी (ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक) ट्रांसमिशन के साथ आता है, और इसमें ऑल-वील ड्राइव (एडब्ल्यूडी) सिस्टम स्टैंडर्ड है। परफॉर्मेंस की बात करें तो, यह एसयूवी 201 बीएचपी की पावर और 320 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करती है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Skoda Kodiaq
₹ 39.99 - 45.96 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Skoda Octavia RS
₹ 49.99 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Skoda Kylaq
₹ 7.59 - 12.99 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Skoda Slavia
₹ 10 - 17.99 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Skoda Kushaq
₹ 10.69 - 18.99 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
कोडिएक को शुरुआत में थ्री-रो सीटिंग लेआउट के साथ इंट्रोड्यूस किया गया था और यह दो ट्रिम्स - स्पोर्टलाइन और सिलेक्शन L&K - में उपलब्ध थी। बाद में कंपनी ने अधिक अफोर्डेबल टू-रो वाले 'लाउंज' वेरिएंट को भी इसमें शामिल करके लाइनअप को एक्सपैंड किया।
कोडिएक की कीमते वेरिएंट और कॉन्फिगरेशन के अनुसार अलग-अलग हैं। अभी एसयूवी की कीमत 39.99 लाख रुपये से 45.95 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। वहीं, स्पोर्टलाइन की कीमत एक्स-शोरूम 46.89 लाख रुपये और L&K वेरिएंट की कीमत 48.69 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।
आने वाली है Skoda Kodiaq RS
कंपनी अपनी कोडिएक आर एक को इंडियन मार्केट में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। यह कोडियाक का ज्यादा पावरफुल और स्पोर्टी वर्जन होगा इसकी कीमत 55 लाख से 60 लाख रुपये के बीच होने की उम्मीद है। इसमें 2.0-लीटर टीएसआई टर्बो-पेट्रोल इंजन होगा, जो 265 बीएचपी और 400 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें भी वही ऑल-वील ड्राइव सिस्टम और 7-स्पीड डीएसजी गियरबॉक्स मिलेगा।
यह 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार 6.3 सेकंड में पकड़ लेगी। स्टाइलिंग की बात करें तो, इसमें ब्लैक स्टाइलिंग पैक, 20-इंच के वील, रेड ब्रेक कैलिपर, स्पोर्टी ऑल-ब्लैक इंटीरियर और 13-इंच का टचस्क्रीन शामिल होगा। माना जा रहा है कि जून 2026 तक स्कोडा ऑटो भारत में कोडियाक आरएस को लॉन्च कर देगा।
लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhप्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


