गजब! स्लाविया से लेकर कायलाक तक, स्कोडा की कारों पर 3.5 लाख रुपये तक का डिस्काउंट

Kumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share

इस महीने स्कोडा की गाड़ियों पर  3.5 लाख रुपये तक का बंपर डिस्काउंट दिया जा रहा है। ऑफर मॉडल ईयर 2024 - 25 के स्टॉक और लेटेस्ट MY26 पर दिया जा रहा है। आइए जानते हैं डीटेल। 

गजब! स्लाविया से लेकर कायलाक तक, स्कोडा की कारों पर 3.5 लाख रुपये तक का डिस्काउंट

स्कोडा की कार खरीदने का मन बना रहे हैं, तो अब देर न करें। Cartoq की रिपोर्ट के अनुसार कंपनी अप्रैल के महीने में अपनी कारों पर 3.5 लाख रुपये तक का बंपर डिस्काउंट ऑफर कर रही है। डिस्काउंट कुशाक, कोडिएक समेत स्लाविया और कायलाक पर दिया जा रहा है। ऑफर मॉडल ईयर 2024 - 25 के स्टॉक और लेटेस्ट MY26 की गाड़ियों के लिए है। इन एसयूवी पर क्या डील मिलेगी, यह पूरी तरह इस बात पर निर्भर करेगा कि आपके लोकल डीलरशिप में कौनसे प्रोडक्शन बैच का स्टॉक उपलब्ध है। तो आइए डीटेल में जानते हैं स्कोडा के इन प्रोडक्ट्स पर दी जा रही डील के बारे में।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

कुशाक पर मिल रहे ये ऑफर

कुशाक में सबसे ज्यादा ऑफर दिए जा रहे है। पुराने स्टॉक, स्पेशली VW26 या CW08/26 प्रोडक्शन कोड वाली यूनिट्स को आप 3 लाख रुपये या उससे अधिक तक के बेनिफिट्स के साथ खरीद सकते हैं। इसमें 2 लाख रुपये का कैश डिस्काइंट, 50 हजार रुपये का कॉर्पोरेट या लॉयल्टी बेनिफिट और 50 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस शामिल है। लेटेस्ट MY26 कुशाक पर 30 हजार रुपये कैश, 50 हजार रुपये कॉर्पोरेट और 25 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है, जो कुल मिलाकर 1.05 लाख रुपये हो जाता है। कुशाक पर, पुराने स्टॉक और नए स्टॉक के बेनिफिट्स में लगभग 1.95 लाख रुपये का अंतर है। इस हिसाब से पुरानी कार पर MY26 बैच के मुकाबले लगभग 186 पर्सेंट अधिक के बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं।

कोडिएक पर भी धाकड़ डिस्काउंट

कोडिएक के MY25 मॉडल की यूनिट्स पर 2 लाख रुपये की कैश डिस्काउंट, 1 लाख रुपये का कॉर्पोरेट बेनिफिट और 50 हजार रुपये का एक्सचेंज बेनिफिट दिया जा रहा है। इस हिसाब से एसयूवी पर टोटल 3.5 लाख रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। लेटस्ट MY26 कोडिएक पर 50 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट, 50 हजार रुपये का कॉर्पोरेट बोनस और 50 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस मिल रहा है। यानी इस पर कुल मिलाकर 1.5 लाख रुपये की छूट दी जा रही है। कोडिएक के बेस मॉडल की एक्स-शोरूम कीमत लगभग 39.99 लाख रुपये से शुरू होती है।

कायलाक को भी डिस्काउंट के साथ खरीदने का मौका

स्कोडा का लेटेस्ट औप सबसे किफायती मॉडल कायलाक (एक्स-शोरूम कीमत 7.89 लाख रुपये से शुरू) इस सूची में सबसे कम डिस्काउंट वाली कार है। MY25 और शुरुआती MY26 कायलाक यूनिट्स पर 50 हजार रुपये तक का कैश डिस्काउंट, 15 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस और 10 हजार रुपये का कॉर्पोरेट ऑफर दिया जा रहा है। इन सबको मिलाकर कायलाक पर 75 हजार रुपये की छूट दी जा रही है। नए MY26.2 बैच पर कंपनी 10 हजार रुपये से 20 हजार रुपये तक का कैश डिस्काउंट, 15 हजार रुपये का एक्सचेंज ऑफर और 10 हजार रुपये का कॉर्पोरेट बेनिफिट दे रही है, जिससे टोटल बेनिफिट्स 35 हजार रुपये से 45 हजार रुपये तक का हो जाता है।

स्लाविया पर भी बेहतरीन ऑफर

स्लाविया पर ऑफर किया जा रहा डिस्काउंट पिछले महीने के मुकाबले थोड़ा कम हो गया है। MY25 स्लाविया यूनिट्स पर 30 हजार रुपये कैश, 50 हजार रुपये कॉर्पोरेट और 25 हजार रुपये एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है। यानी इस पर मिलने वाला टोटल डिस्काउंट 1.05 लाख रुपये है। MY26 स्लाविया की बात करें, तो इस पर 25 हजार रुपये कैश, 25 हजार रुपये कॉर्पोरेट और 25 हजार रुपये एक्सचेंज बोनस ऑफर किया जा रहा है, जो टोटस 75 हजार रुपये होता है।

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।