इन दो SUV और सेडान पर इस महीने सबसे बड़ा ऑफर, होगा 1.25 लाख रुपये तक का फायदा
स्कोडा इस महीने अपनी तीन कारों पर 1.25 लाख रुपये तक के बेनिफिट ऑफर कर रही है। यह धमाकेदार डील स्लाविया, कुशाक और कायलैक पर दी जा रही है। बेनिफिट्स में कैश डिस्काउंट, कॉर्पोरेट या लॉयल्टी बोनस के साथ एक्सचेंज बोनस भी शामिल है।

स्कोडा की गाड़ी खरीदने की सोच रहे हैं, तो अब देर न करें। कंपनी इस महीने अपनी तीन कारों पर 1.25 लाख रुपये तक के बेनिफिट ऑफर कर रही है। यह धमाकेदार डील स्लाविया, कुशाक और कायलैक पर दी जा रही है। बेनिफिट्स में कैश डिस्काउंट, कॉर्पोरेट या लॉयल्टी बोनस के साथ एक्सचेंज बोनस भी शामिल है। तो आइए डीटेल में जानते हैं कि स्कोडा की किस कार पर क्या बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं।
स्कोडा स्लाविया पर 1.25 लाख रुपये तक के बेनिफिट
स्कोडा स्लाविया पर 1.25 लाख रुपये तक के बेनिफिट दिए जा रहे हैं, जिसमें 25 हजार रुपये तक का कैश डिस्काउंट, 50 हजार रुपये तक का कॉर्पोरेट या लॉयल्टी बेनिफिट और 50 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस शामिल है। हालांकि, बेस क्लासिक ट्रिम पर कंपनी कोई ऑफर नहीं दे रही है। इस मिड-साइज सेडान में 1.0 या 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन लगा है, जो मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ऑप्शन के साथ आता है। इसकी कीमत 10 लाख रुपये से 16.69 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Skoda Kylaq
₹ 7.59 - 12.99 लाख
Skoda Slavia
₹ 10 - 17.99 लाख
Skoda Kushaq
₹ 10.69 - 18.99 लाख
Skoda New Slavia
₹ 12 - 19 लाख
Skoda Kodiaq
₹ 36.99 - 46.99 लाख
Skoda Epiq
₹ 21 - 26 लाख
कुशाक पर 50 हजार रुपये तक के बेनिफिट
कुशाक पर कंपनी इस महीने 50 हजार रुपये तक के बेनिफिट दे रही है। इन बेनिफिट्स में 20 हजार रुपये तक का कॉर्पोरेट या लॉयल्टी बेनिफिट और 30 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस शामिल है। हालांकि, ये ऑफर बेस 'क्लासिक +' वैरिएंट पर लागू नहीं होते हैं। कुशाक में स्लाविया जैसे ही इंजन ऑप्शन मिलते हैं। इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन भी है। इसकी कीमत 10.69 लाख रुपये से 18.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। यह हुंडई क्रेटा, टाटा सिएरा, किआ सेल्टॉस, रेनॉल्ट डस्टर, फॉक्सवैगन टाइगुन, मारुति विक्टोरिस और ग्रैंड विटारा जैसी गाड़ियों को टक्कर देती है।
कायलैक पर भी तगड़ी डील
स्कोडा की सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV यानी Kylaq पर 50 हजार रुपये तक के बेनिफिट मिल रहे हैं। इन ऑफर में 10,000 तक का कैश डिस्काउंट, 10 हजार का कॉर्पोरेट या लॉयल्टी बेनिफिट और 30 हदार रुपये का एक्सचेंज बोनस शामिल है। कंपनी की दूसरी कारों की तरह, इसके बेस Classic और Classic+ वेरिएंट पर कोई बेनिफिट नहीं दिया जा है। कायलैक में सिर्फ 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलता है, जो मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स ऑप्शन के साथ आता है। इसकी कीमत 7.59 रुपये लाख से 12.99 रुपये (एक्स-शोरूम) लाख के बीच है। इसका मुकाबला मारुति ब्रेजा, टाटा नेक्सॉन, हुंडई वेन्यू, महिंद्रा XUV 3XO, किआ सॉनेट और सिरोस से है।
डिस्क्लेमर: ऑफर और बेनिफिट शहर के हिसाब से अलग-अलग हो सकते हैं और ये स्टॉक की उपलब्धता पर निर्भर करते हैं। बायर्स को सलाह दी जाती है कि वे सही जानकारी के लिए अपने लोकल डीलर से संपर्क करें।
लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhप्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


