स्कोडा फैन्स के लिए बड़ी खुशखबरी, दिवाली में आ रहा इस धांसू कार का सेकेंड बैच, 6.4 सेकेंड में 100 की स्पीड
Octavia RS का सेकेंड बैच इस साल के फेस्टिव सीजन में भारत में लॉन्च हो सकता है। दिखने में यह कार रेगुलर ऑक्टेविया से काफी अलग और ज्यादा अग्रेसिव लगती है। यह कार मात्र 6.4 सेकंड में 0 से 100 kmph की स्पीड पकड़ लेती है।

स्कोडा फैन्स के लिए बड़ी खुशखबरी है। Octavia RS का सेकेंड बैच इस साल के फेस्टिव सीजन में भारत में लॉन्च हो सकता है। कंपनी ने अभी तक इसकी लॉन्च डेट को ऑफिशियली कन्फर्म नहीं किया है। मार्च में हुए 'स्कोडा एक्सपीरियंस 2026' के दौरान सामने आई जानकारी के मुताबिक, इस कार को साल 2026 की आखिरी तिमाही (Q4) यानी अक्टूबर से दिसंबर के बीच लॉन्च किया जाएगा। भारत में दिवाली के आसपास गाड़ियों की जबरदस्त बिक्री होती है, इसलिए माना जा रहा है कि इसे इसी दौरान बाजार में लॉन्च किया जाएगा।
पिछले साल अक्टूबर में स्कोडा ने इस लेटेस्ट जनरेशन सेडान को भारत में लॉन्च किया था। उस वक्त कंपनी इसे पूरी तरह से CBU - Completely Built Unit कार के तौर पर लेकर आई थी। इसके सिर्फ 100 यूनिट्स ही सेल के लिए उपलब्ध थे। 50 लाख रुपये (49.99 लाख रुपये एक्स-शोरूम) की कीमत होने के बावजूद इसके सारे यूनिट्स कुछ ही मिनटों में बिक गए थे। इस बार भारतीय ग्राहकों के बीच इसकी भारी डिमांड को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि स्कोडा पहले से ज्यादा गाड़ियां भारत ला सकती है, लेकिन ये भी लिमिटेड नंबर्स में ही होंगी।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Skoda Octavia RS
₹ 49.99 लाख
Audi A4
₹ 46.41 - 55.27 लाख
Mercedes-Benz A-Class Limousine
₹ 46.05 - 48.55 लाख
Toyota Camry
₹ 48.5 लाख से शुरू
BYD Seal
₹ 41 - 53.15 लाख
VinFast VF7
₹ 21.89 - 26.79 लाख
स्पोर्टी लुक और अंदर से बेहद लग्जरी
दिखने में यह कार रेगुलर ऑक्टेविया से काफी अलग और ज्यादा अग्रेसिव लगती है। इसमें आपको स्पोर्टी बंपर, चारों तरफ ब्लैक ट्रिम्स, 'RS' की बैजिंग, रियर में एक छोटा स्पॉइलर और 19 इंच के बेहद खूबसूरत अलॉय वील्स मिलते हैं। पिछले बैच की तरह यह कार भी पांच शानदार कलर्स- मांबा ग्रीन, वेलवेट रेड, रेस ब्लू, मैजिक ब्लैक और कैंडी वाइट में उपलब्ध हो सकती है।
कार का इंटीरियर काफी स्पोर्टी और लग्जरी फील कराता है। इसमें रेड स्टिचिंग के साथ प्रीमियम सुएड लेदर की सीट्स दी गई हैं। आगे की सीट्स में इलेक्ट्रिक एडजस्टमेंट, मेमरी फंक्शन, हीटिंग और मसाज जैसे कमाल के फीचर दिए गए हैं। इसके अलावा कार में 10 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, बड़ा 12.9 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम (वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और ऐपल कारप्ले के साथ), 11 स्पीकर्स वाला 675 वॉट का कैंटन साउंड सिस्टम, थ्री-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
स्पीड के साथ सुरक्षा भी है दमदार
स्पीड और पावर के मामले में यह कार एक रेस कार जैसी है। इसमें 2.0-लीटर का टीएसआई (TSI) टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 263 हॉर्सपावर और 370 न्यूटन मीटर का टॉर्क जेनरेट करता है। इसे 7-स्पीड डीएसजी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से पेयर किया गया है। यह कार मात्र 6.4 सेकंड में 0 से 100 kmph की स्पीड पकड़ लेती है।
इसकी टॉप स्पीड 250 kmph है। सेफ्टी के लिए इसमें 10 एयरबैग और लेवल-2 ADAS तकनीक दी गई है। इस टेक्नोलॉजी के तहत कार में एडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग, लेन असिस्ट और इंटेलिजेंट पार्क असिस्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। ग्राहकों को लुभाने के लिए कंपनी इस बार भी पहले की तरह 4 साल या 1 लाख किलोमीटर की वारंटी और 4 साल का फ्री रोडसाइड असिस्टेंस (RSA) पैकेज दे सकती है।
लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhप्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


