फौलाद जैसी मजबूत निकली यह कार, क्रैश टेस्ट में मिली पूरे 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग; जानिए क्या है खास

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

स्कोडा की मशहूर सेडान ऑक्टाविया आरएस (Octavia RS) कार लवर्स के बीच काफी पॉपुलर है। इस सेडान ने ग्लोबल क्रैश टेस्ट में अपनी मजबूती का लोहा मनवाते हुए पूरे 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल की है।

फौलाद जैसी मजबूत निकली यह कार, क्रैश टेस्ट में मिली पूरे 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग; जानिए क्या है खास
EMI केवल65,363/ माह

स्कोडा की मशहूर सेडान ऑक्टाविया आरएस (Octavia RS) भारत समेत दुनिया भर के कार लवर्स के बीच काफी पॉपुलर है। पिछले साल जब भारत में इस कार का पहला बैच लिमिटेड नंबरों में लाया गया था, तो इसे ग्राहकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। आलम यह था कि कीमत की घोषणा होने से पहले ही पहले बैच की सभी 100 यूनिट्स हाथों-हाथ बिक गई थीं। अब कंपनी इस कार का दूसरा बैच भारत लाने की तैयारी कर रही है। इसी बीच कार लवर्स के लिए एक और बड़ी खुशखबरी आई है। दरअसल, इस सेडान ने ग्लोबल क्रैश टेस्ट में अपनी मजबूती का लोहा मनवाते हुए पूरे 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल की है। आइए जानते हैं क्रैश टेस्ट की पूरी डिटेल्स को विस्तार से।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
BMW 5 Series
₹ 74.4 लाख से शुरू
EMI केवल97,279/ माह
पात्रता जांचें
BMW X7
₹ 1.26 - 1.33 करोड़
EMI केवल1,64,747/ माह
पात्रता जांचें
BMW X5
₹ 93.6 लाख - 1.07 करोड़
EMI केवल1,22,384/ माह
पात्रता जांचें
BMW 3 Series LWB
₹ 62 - 65 लाख
EMI केवल81,066/ माह
पात्रता जांचें
Mahindra Bolero
₹ 7.99 - 9.9 लाख
EMI केवल10,447/ माह
पात्रता जांचें

सबसे सख्त क्रैश टेस्ट

इस कार का क्रैश टेस्ट दुनिया की सबसे सख्त क्रैश-टेस्टिंग एजेंसियों में से एक 'ANCAP' (ऑस्ट्रेलियन न्यू कार एसेसमेंट प्रोग्राम) द्वारा किया गया है। बता दें कि ANCAP के नियम काफी हद तक यूरो एनकैप (Euro NCAP) जैसे ही कड़े होते हैं। यहां हाई सेफ्टी रेटिंग पाने के लिए ADAS फीचर्स का होना बेहद जरूरी माना जाता है। भारत की तरह ही ऑस्ट्रेलिया में भी ऑक्टाविया आरएस को पूरी तरह से बनी-बनाई गाड़ी (CBU) के रूप में बेचा जाता है। इस टेस्ट के दौरान कार को एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन (बड़ों की सुरक्षा) और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन (बच्चों की सुरक्षा) जैसे कई कड़े पैमानों पर परखा गया।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Skoda Octavia RS

Skoda Octavia RS

₹ 49.99 लाख

EMI केवल65,363/ माह
पात्रता जांचें
BMW X1

BMW X1

₹ 50.9 - 52.9 लाख

EMI केवल66,553/ माह
पात्रता जांचें
Audi A4

Audi A4

₹ 46.41 - 55.27 लाख

EMI केवल60,682/ माह
पात्रता जांचें
Mercedes-Benz A-Class Limousine

Mercedes-Benz A-Class Limousine

₹ 46.05 - 48.55 लाख

EMI केवल60,211/ माह
पात्रता जांचें

एडल्ट सेफ्टी में 34.22 अंक

क्रैश टेस्ट की बारीकियों को देखें तो 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पर किए गए फ्रंटल ऑफसेट क्रैश टेस्ट में ड्राइवर के सीने को मामूली सुरक्षा मिली। जबकि ड्राइवर और सह-यात्री दोनों के पैरों को पर्याप्त सुरक्षा मिली। वहीं, साइड-इम्पैक्ट टेस्ट में कार ने सभी महत्वपूर्ण हिस्सों में बेहतरीन रेटिंग हासिल की। न्यू वेबसाइट cartoq के अनुसार, कार ने एडल्ट सेफ्टी के मामले में 40 में से कुल 34.22 अंक हासिल किए। एक और खास बात यह रही कि एक्सीडेंट के बाद कार के चारों दरवाजे आसानी से खुल गए। साथ ही पानी में डूबने की स्थिति में खिड़कियों के शीशे भी नीचे रोल डाउन हो रहे थे।

चाइल्ड सेफ्टी में 40.04 अंक

बच्चों की सुरक्षा यानी चाइल्ड सेफ्टी के मामले में इस सेडान ने 49 में से 40.04 अंक बटोरे। टेस्ट के दौरान 6 साल के बच्चे के डमी (पुतले) को हर तरफ से बेहतरीन सुरक्षा मिली। हालांकि, फ्रंटल डायनेमिक टेस्ट में 10 साल के बच्चे के डमी की गर्दन और साइड टेस्ट में सीने की सुरक्षा को थोड़ा कमजोर आंका गया। पैदल चलने वालों की सुरक्षा के मामले में इस कार ने 63 में से 51.39 अंक हासिल किए। इसमें इसके बोनट और विंडस्क्रीन ने अच्छा काम किया। इसके अलावा, कार के सेफ्टी असिस्ट फीचर्स (जैसे ADAS) को टेस्ट में 81 पर्सेंट का दमदार स्कोर मिला।

दमदार है कार का पावरट्रेन

पावरट्रेन के तौर पर इसमें 2.0-लीटर का टीएसआई (TSI) टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिलता है। यह 263bhp की भारी-भरकम पावर और 370Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन को 7-स्पीड डीएसजी ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से जोड़ा गया है। यह कार महज 6.4 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। इसकी टॉप स्पीड 250 किमी प्रति घंटा है। उम्मीद है कि भारत में इसका दूसरा बैच इस साल फेस्टिव सीजन के आसपास दस्तक देगा। इसकी कीमत भी पिछले बैच के आसपास ही रहने की संभावना है।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।