स्कोडा की इस SUV को मिले सबसे ज्यादा खरीददार, शुरुआती कीमत ₹7.59 लाख; देखें मॉडल-वाइज बिक्री
भारतीय ग्राहकों के बीच स्कोडा की कारों की डिमांड लगातार बनी हुई है। अगर बीते महीने यानी सितंबर, 2026 में हुई कंपनी की मॉडल-वाइज बिक्री की बात करें तो स्कोडा काइलाक (Skoda Kylaq) सबसे ऊपर रही।

भारतीय ग्राहकों के बीच स्कोडा की कारों की डिमांड लगातार बनी हुई है। अगर बीते महीने यानी सितंबर, 2026 में हुई कंपनी की मॉडल-वाइज बिक्री की बात करें तो स्कोडा काइलाक (Skoda Kylaq) सबसे ऊपर रही। स्कोडा काइलाक को बीते महीने कुल 4,126 नए ग्राहक मिले। हालांकि, इस दौरान पिछले साल के मुकाबले काइलाक की बिक्री में 6 पर्सेंट की गिरावट आई। जबकि ठीक एक साल पहले यानी सितंबर, 2025 में यह आंकड़ा 4,398 यूनिट था। आइए जानते हैं इस दौरान स्कोडा के दूसरे मॉडलों की बिक्री के बारे में विस्तार से।
कुशाक और स्लाविया का परफॉर्मेंस
बिक्री के मामले में दूसरे नंबर पर स्कोडा कुशाक रही। कुशाक ने इस दौरान 50 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 1,152 यूनिट कारों की बिक्री की। जबकि सितंबर, 2025 में यह आंकड़ा 769 यूनिट्स था। वहीं, तीसरे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में स्कोडा स्लाविया रही। स्लाविया ने इस दौरान 47 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 709 यूनिट्स कारों की बिक्री की। जबकि सितंबर, 2025 में यह आंकड़ा 1,339 यूनिट था।
कोडियाक और ऑक्टाविया की बिक्री
दूसरी ओर चौथे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में स्कोडा कोडियाक रही। कोडियाक ने इस दौरान 25 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 98 यूनिट कारों की बिक्री की। जबकि पिछले साल इसी महीने यह आंकड़ा 130 यूनिट्स था। इसके अलावा, पांचवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में स्कोडा ऑक्टाविया रही। स्कोडा ऑक्टाविया ने इस दौरान कुल 17 यूनिट कारों की बिक्री की। कुल मिलाकर स्कोडा ने सितंबर, 2026 में 6,102 गाड़ियां बेचीं।
काइलाक का लुक और प्राइस
कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार काइलाक के लुक की बात करें तो इसमें बॉडी कलर्ड ORVMs, डोर हैंडल, ORVM पर LED टर्न इंडिकेटर्स, LED हेडलाइट्स, LED DRLs, 16-इंच स्टील व्हील्स के लिए व्हील कवर और ब्लैक-आउट B पिलर जैसी चीजें मिलती हैं। भारतीय मार्केट में स्कोडा काइलाक की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 7.59 लाख रुपये से शुरू होकर टॉप मॉडल के लिए 13.09 लाख रुपये तक जाती है।
5-स्टार सेफ्टी से है लैस
कार के अंदर हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, टिल्ट और टेलिस्कोपिक स्टीयरिंग एडजस्टमेंट के साथ आगे और पीछे एडजस्टेबल हेडरेस्ट दिए गए हैं। साथ ही कार में नया इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और मैनुअल एसी भी मिलता है। सेफ्टी के मामले में भी यह कार किसी से कम नहीं है। इस एसयूवी को भारत NCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग मिली है।
इन कारों से होती है टक्कर
दूसरी ओर अगर पावरट्रेन की बात करें तो इसमें 1.0 लीटर का 3-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 114bhp की पावर और 178Nm का टॉर्क देता है। इसमें 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन है। मार्केट में इस कार की सीधी टक्कर टाटा नेक्सन, मारुति ब्रेजा, किआ सोनेट और महिंद्रा XUV 3XO जैसी गाड़ियों होती है।


