5-स्टार सेफ्टी वाली ₹7.59 लाख की इस SUV को खरीदने टूटे ग्राहक, बिक्री में बनी नंबर-1; नेक्सन, ब्रेजा से मुकाबला

Apr 07, 2026 06:54 pm ISTAshutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share

भारतीय ग्राहकों के बीच स्कोडा के कारों की डिमांड बढ़ती दिख रही है। बीते महीने यानी मार्च, 2026 में हुई मॉडल वाइज बिक्री की बात करें तो स्कोडा काइलाक (Skoda Kylaq) ने टॉप पोजीशन हासिल कर लिया।

5-स्टार सेफ्टी वाली ₹7.59 लाख की इस SUV को खरीदने टूटे ग्राहक, बिक्री में बनी नंबर-1; नेक्सन, ब्रेजा से मुकाबला

भारतीय ग्राहकों के बीच स्कोडा के कारों की डिमांड बीते कुछ सालों में बढ़ती दिख रही है। अगर बीते महीने यानी मार्च, 2026 में हुई कंपनी के मॉडल वाइज बिक्री की बात करें तो स्कोडा काइलाक (Skoda Kylaq) ने टॉप पोजीशन हासिल कर लिया। स्कोडा काइलाक को बीते महीने कुल 4,670 नए ग्राहक मिले। हालांकि, इस दौरान सालाना आधार पर काइलाक की बिक्री में 12 पर्सेंट की गिरावट देखी गई। जबकि मार्च, 2025 में यह आंकड़ा 5,327 यूनिट था। आइए जानते हैं इस दौरान कंपनी के दूसरे मॉडलों की बिक्री के बारे में विस्तार से।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

392% बढ़ गई कोडियाक की बिक्री

बिक्री की इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर स्कोडा कुशाक रही। स्कोडा कुशाक ने इस दौरान 157 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 2,307 यूनिट कार की बिक्री की। जबकि तीसरे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में स्कोडा स्लाविया रही। स्कोडा स्लाविया ने इस दौरान 25 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 887 यूनिट कार की बिक्री की। इसके अलावा, चौथे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में स्कोडा कोडियाक रही। स्कोडा कोडियाक ने इस दौरान 393 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 64 यूनिट कार की बिक्री की।

कुछ ऐसी है डिजाइन

अगर डिजाइन की बात करें तो स्कोडा काइलाक में बॉडी कलर्ड ORVMs, डोर हैंडल, ORVM पर LED टर्न इंडिकेटर्स, LED हेडलाइट्स, LED DRLs, 16-इंच स्टील व्हील्स के लिए व्हील कवर, ब्लैक-आउट B पिलर और बहुत कुछ मिलता है। भारतीय मार्केट में एसयूवी की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 7.59 लाख रुपये है।

धांसू हैं कार के फीचर्स

कार के केबिन में हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, टिल्ट और टेलिस्कोपिक स्टीयरिंग व्हील एडजस्ट के साथ एडजस्टेबल फ्रंट एंड रियर हेडरेस्ट जैसे फीचर्स मौजूद हैं। इसके अलावा, एसयूवी में इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और मैनुअल एसी भी दिया गया है। बता दें कि सेफ्टी के लिए एसयूवी को 5-स्टार रेटिंग मिली हुई है।

कुछ ऐसा है पावरट्रेन

दूसरी ओर एसयूवी के ​​पावरट्रेन में 1.0L 3-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 114 bhp की पीक पावर और 178Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। कार के इंजन जो 6-स्पीड MT या AT गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। मार्केट में इस एसयूवी का मुकाबला टाटा नेक्सन, मारुति ब्रेजा, किआ सोनेट और महिंद्रा XUV 3XO जैसी कारों से होता है।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।