धड़ल्ले से बिकने वाली स्कोडा की ये SUV हो गई सस्ती, कीमत ₹7.59 लाख से इतनी रह गई; 5-स्टार सेफ्टी से लैस
स्कोडा के डिस्काउंट की लिस्ट में उसकी मोस्ट पॉपुलर और सबसे ज्यादा बिकने वाली एंट्री लेवल काइकल SUV भी शामिल है। दरअसल, काइलक लॉन्च होने के बाद से ही कंपनी के लिए लगातार बेहतर सेल्स दर्ज कर रही है। ऐसे में कंपनी इस महीने काइलक पर 75,000 रुपए के डिस्काउंट के साथ दूसरे बेनिफिट भी दे रही है।

स्कोडा ने भारतीय ग्राहकों के लिए इस महीने अपनी कारों पर मिलने वाले डिस्काउंट का एलान कर दिया है। कंपनी के डिस्काउंट की लिस्ट में उसकी मोस्ट पॉपुलर और सबसे ज्यादा बिकने वाली एंट्री लेवल काइकल SUV भी शामिल है। दरअसल, काइलक लॉन्च होने के बाद से ही कंपनी के लिए लगातार बेहतर सेल्स दर्ज कर रही है। ऐसे में कंपनी इस महीने काइलक पर 75,000 रुपए के डिस्काउंट के साथ दूसरे बेनिफिट भी दे रही है। आप इस महीने इसे खरीदते हैं तब आपको 50,000 रुपए का कैश डिस्काउंट और 15,000 रुपए का एक्सचेंज बोनस मिलेगा। इतना ही नहीं, इस पर 10,000 रुपए के कॉर्पोरेट बेनिफिट भी दिए जाएंगे। बता दें कि काइलक की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 7.59 लाख रुपए है।






स्कोडा काइलक के वैरिएंट वाइज फीचर्स
स्कोडा काइलक क्लासिक ट्रिम के फीचर्स: इसमें 16-इंच स्टील व्हील, 6 एयरबैग, सेंट्रल लॉकिंग, मैनुअल डे/नाइट IRVM, ISOFIX एंकर, सभी पैसेंजर्स के लिए थ्री-पॉइंट सीट बेल्ट, सभी पैसेंजर्स के लिए एडजस्टेबल हेडरेस्ट, ट्रैक्शन कंट्रोल, ऑटो इंजन स्टार्ट-स्टॉप, पावर विंडो, मैनुअल AC, रियर AC वेंट, डिजिटल MID के साथ एनालॉग डायल, फ्रंट सेंटर आर्म रेस्ट, 12V चार्जिंग सॉकेट (फ्रंट), टिल्ट स्टीयरिंग एडजस्ट, पावर्ड विंग मिरर, फैब्रिक सीट और 4 स्पीकर शामिल है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Skoda Kylaq
₹ 7.59 - 12.99 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra XUV 3XO
₹ 7.37 - 14.55 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Nexon
₹ 7.32 - 14.15 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Volkswagen Tera
₹ 9 - 15 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Brezza
₹ 8.26 - 13.01 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
स्कोडा काइलक सिग्नेचर ट्रिम के फीचर्स: इसमें क्लासिक के फीचर्स के साथ 16-इंच एलॉय व्हील, टायर प्रेशर मॉनिटर, रियर डिफॉगर, डैश, डोर पैनल और सीट फैब्रिक पर डुअल-टोन फिनिश, 5-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, स्टीयरिंग-माउंटेड कंट्रोल, AC वेंट और डोर हैंडल पर क्रोम गार्निश, USB टाइप-C स्लॉट (सामने), रियर पार्सल शेल्फ और 2 ट्वीटर शामिल हैं।
स्कोडा काइलक सिग्नेचर+ ट्रिम के फीचर्स: इसमें सिग्नेचर के सभी फीचर्स के साथ 6MT और 6AT गियरबॉक्स ऑप्शन, रियर सेंटर आर्म रेस्ट, 10-इंच टचस्क्रीन, ऑटो AC, डिजिटल डायल, पावर फोल्डिंग विंग मिरर, क्रोम गार्निश के साथ लेदर-रैप्ड स्टीयरिंग, क्रूज कंट्रोल, डैश इंसर्ट और पैडल शिफ्टर्स शामिल हैं।
स्कोडा काइलक प्रेस्टीज ट्रिम के फीचर्स: इसमें सिग्नेचर+ के सभी फीचर्स के साथ 17-इंच एलॉय, रियर वाइपर, ऑटो-डिमिंग IRVM, पावर्ड सनरूफ, वेंटिलेटिड सीटें, लेदर अपहोल्स्ट्री और पावर्ड फ्रंट सीटें शामिल है। भारत NCAP क्रैश टेस्ट में सेफ्टी के लिए इसे 5-स्टार रेटिंग मिली है। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला मारुति ब्रेजा, टाटा नेक्सन, हुंडई वेन्यू, महिंद्रा XUV 3XO, किआ सोनेट जैसे मॉडल से होता है।
डिस्क्लेमर: कार पर मिलने वाले डिस्काउंट को हमने अलग-अलग प्लेटफॉर्म के मदद से बताया है। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।
लेखक के बारे में
Narendra Jijhontiyaनरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


