Hindi Newsऑटो न्यूज़Skoda Kylaq Price Hiked Up To Rs 19000 In January 2026
कंपनी की ये नंबर-1 SUV हो गई महंगी, पहले ₹7.54 लाख की कीमत, लेकिन अब इतने रुपए ज्यादा लगेंगे

कंपनी की ये नंबर-1 SUV हो गई महंगी, पहले ₹7.54 लाख की कीमत, लेकिन अब इतने रुपए ज्यादा लगेंगे

संक्षेप:

स्कोडा इंडिया ने नए साल यानी 2026 से अपनी कारों की कीमतों में इजाफा कर दिया है। अब कारों की नई कीमतों की लिस्ट भी सामने आ गई है। कंपनी के पोर्टफोलियो की सबसे सस्ती और सबसे ज्यादा बिकने वाली काइलक SUV भी अब महंगी हो गई है।

Jan 05, 2026 09:17 am ISTNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on
सिर्फ आपके लिए विशेष ऑफ़र

स्कोडा इंडिया ने नए साल यानी 2026 से अपनी कारों की कीमतों में इजाफा कर दिया है। अब कारों की नई कीमतों की लिस्ट भी सामने आ गई है। कंपनी के पोर्टफोलियो की सबसे सस्ती और सबसे ज्यादा बिकने वाली काइलक SUV भी अब महंगी हो गई है। कंपनी ने इसकी कीमत में मैक्सिमम 1.51% या 19,295 रुपए तक की बढ़ोतरी की है। इस चेंजेस के बाद पहले जहां काइलक की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 7,54,651 रुपए थी, वो अब बढ़कर 7,59,000 रुपए हो गई है। यानी इसके बेस वैरिएंट में 4,349 रुपए का इजाफा हुआ है। चलिए इसकी वैरिएंट वाइज नई कीमतें जानते हैं। बता दें कि काइलक की दम पर कंपनी ने अपने 25 साल के इतिहास में 2025 में सबसे ज्यादा कार बेचने का रिकॉर्ड भी बनाया है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
स्कोडा काइलक नई कीमतें जनवरी 2026
1.0L टर्बो पेट्रोल मैनुअल
वैरिएंटपुरानी कीमतनई कीमतअंतरचेंज %
क्लासिकRs. 7,54,651Rs. 7,59,000Rs. 4,3490.58%
सिग्नेचरRs. 8,99,900Rs. 9,09,900Rs. 10,0001.11%
सिग्नेचर प्लसRs. 10,33,643Rs. 10,44,000Rs. 10,3571.00%
प्रेस्टीजRs. 11,83,659Rs. 11,99,000Rs. 15,3411.30%
1.0L टर्बो पेट्रोल ऑटो (TC)
वैरिएंटपुरानी कीमतनई कीमतअंतरचेंज %
सिग्नेचरRs. 9,99,900Rs. 10,09,900Rs. 10,0001.00%
सिग्नेचर प्लसRs. 11,34,264Rs. 11,44,000Rs. 9,7360.86%
प्रेस्टीजRs. 12,79,705Rs. 12,99,000Rs. 19,2951.51%

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Skoda Kylaq

Skoda Kylaq

₹ 7.59 - 12.99 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Renault Kiger

Renault Kiger

₹ 5.76 - 10.34 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra XUV 3XO

Mahindra XUV 3XO

₹ 7.28 - 14.4 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Honda WR-V 2026

Honda WR-V 2026

₹ 8 - 10 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Nexon

Tata Nexon

₹ 7.32 - 14.05 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Brezza

Maruti Suzuki Brezza

₹ 8.26 - 13.01 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

स्कोडा काइलक के वैरिएंट वाइज फीचर्स

स्कोडा काइलक क्लासिक ट्रिम के फीचर्स: इसमें 16-इंच स्टील व्हील, 6 एयरबैग, सेंट्रल लॉकिंग, मैनुअल डे/नाइट IRVM, ISOFIX एंकर, सभी पैसेंजर्स के लिए थ्री-पॉइंट सीट बेल्ट, सभी पैसेंजर्स के लिए एडजस्टेबल हेडरेस्ट, ट्रैक्शन कंट्रोल, ऑटो इंजन स्टार्ट-स्टॉप, पावर विंडो, मैनुअल AC, रियर AC वेंट, डिजिटल MID के साथ एनालॉग डायल, फ्रंट सेंटर आर्म रेस्ट, 12V चार्जिंग सॉकेट (फ्रंट), टिल्ट स्टीयरिंग एडजस्ट, पावर्ड विंग मिरर, फैब्रिक सीट और 4 स्पीकर शामिल है।

ये भी पढ़ें:भूल जाओ दिसंबर 2025... जनवरी में कंपनी ने इस SUV पर डिस्काउंट बढ़ा दिया

स्कोडा काइलक सिग्नेचर ट्रिम के फीचर्स: इसमें क्लासिक के फीचर्स के साथ 16-इंच एलॉय व्हील, टायर प्रेशर मॉनिटर, रियर डिफॉगर, डैश, डोर पैनल और सीट फैब्रिक पर डुअल-टोन फिनिश, 5-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, स्टीयरिंग-माउंटेड कंट्रोल, AC वेंट और डोर हैंडल पर क्रोम गार्निश, USB टाइप-C स्लॉट (सामने), रियर पार्सल शेल्फ और 2 ट्वीटर शामिल हैं।

स्कोडा काइलक सिग्नेचर+ ट्रिम के फीचर्स: इसमें सिग्नेचर के सभी फीचर्स के साथ 6MT और 6AT गियरबॉक्स ऑप्शन, रियर सेंटर आर्म रेस्ट, 10-इंच टचस्क्रीन, ऑटो AC, डिजिटल डायल, पावर फोल्डिंग विंग मिरर, क्रोम गार्निश के साथ लेदर-रैप्ड स्टीयरिंग, क्रूज कंट्रोल, डैश इंसर्ट और पैडल शिफ्टर्स शामिल हैं।

ये भी पढ़ें:इस SUV पर आया स्टॉक क्लियरेंस डिस्काउंट! 15 जनवरी को आ रहा नया मॉडल

स्कोडा काइलक प्रेस्टीज ट्रिम के फीचर्स: इसमें सिग्नेचर+ के सभी फीचर्स के साथ 17-इंच एलॉय, रियर वाइपर, ऑटो-डिमिंग IRVM, पावर्ड सनरूफ, वेंटिलेटिड सीटें, लेदर अपहोल्स्ट्री और पावर्ड फ्रंट सीटें शामिल है। भारत NCAP क्रैश टेस्ट में सेफ्टी के लिए इसे 5-स्टार रेटिंग मिली है। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला मारुति ब्रेजा, टाटा नेक्सन, हुंडई वेन्यू, महिंद्रा XUV 3XO, किआ सोनेट जैसे मॉडल से होता है।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya
नरेंद्र जिझोतिया साल 2022 से 'लाइव हिंदुस्तान' के ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। नरेंद्र ने पत्रकारिता की शुरुआत 2008 में जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के साथ की। साल 2014 में दैनिक भास्कर से डिजिटल जर्नलिज्म की पारी शुरू की। अपने 16 साल से लंबे जर्नलिज्म सफर के दौरान वे 5 मीडिया ऑर्गेनाइजेशन में काम कर चुके हैं। इस दौरान स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई अलग-अलग सेक्शन में काम किया है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट के बूते वो लगातार डिजिटल जर्नलिज्म में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।