Hindi Newsऑटो न्यूज़Skoda Kylaq Became Best Selling Car In 6 Months of FY26
6 एयरबैग, 5-स्टार रेटिंग, कीमत ₹7.54 लाख; कंपनी के सभी मॉडल मिलकर भी 6 महीने की सेल में इससे पीछे

6 एयरबैग, 5-स्टार रेटिंग, कीमत ₹7.54 लाख; कंपनी के सभी मॉडल मिलकर भी 6 महीने की सेल में इससे पीछे

संक्षेप: स्कोडा के लिए काइलक का जादू थमने का नाम नहीं ले रहा है। ये कंपनी के पोर्टफोलियो में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन चुकी है। लॉन्च के बाद से इसकी सेल्स ने ऐसी रफ्तार पकड़ी है जो अब तक बरकरार है। इतना ही नहीं, फाइनेंशियल ईयर 2026 के पहले 6 महीने के दौरान काइलक की सेल्स ने सभी को सरप्राइज कर दिया है।

Thu, 23 Oct 2025 10:21 AMNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on
सिर्फ आपके लिए विशेष ऑफ़र

स्कोडा इंडिया के लिए काइलक का जादू थमने का नाम नहीं ले रहा है। ये कंपनी के पोर्टफोलियो में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन चुकी है। लॉन्च के बाद से इसकी सेल्स ने ऐसी रफ्तार पकड़ी है जो अब तक बरकरार है। इतना ही नहीं, फाइनेंशियल ईयर 2026 के पहले 6 महीने यानी अप्रैल से सितंबर के दौरान काइलक की सेल्स ने सभी को सरप्राइज कर दिया है। दरअसल, इस ड्यूरेशन के दौरान इसकी 24,383 यूनिट बिकी हैं। जबकि कंपनी के दूसरे सभी मॉडल की सेल्स कुल मिलाकर 11,830 यूनिट की रही। यानी काइलक और सभी मॉडल की बिक्री में 12,553 यूनिट का अंतर रहा। जो दोगुना से ज्यादा है। बता दें कि काइलक कंपनी की एंट्री लेवल और सबसे अफॉर्डेबल SUV भी है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 7,54,651 रुपए है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
स्कोडा कार सेल्स FY26 (अप्रैल से सितंबर)
मॉडलकाइलकस्लावियाकुशाककोडियाक
अप्रैल5,3641,048783107
मई4,949937644208
जून3,196896792130
जुलाई3,3771,168901106
अगस्त3,0991,00878975
सितंबर4,3981,339769130
टोटल24,3836,3964,678756

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Skoda Kylaq

Skoda Kylaq

₹ 7.55 - 12.8 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hyundai Venue

Hyundai Venue

₹ 7.94 - 13.62 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Citroen Aircross X

Citroen Aircross X

₹ 8.29 - 13.69 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra XUV 3XO

Mahindra XUV 3XO

₹ 7.28 - 14.4 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Nexon

Tata Nexon

₹ 7.32 - 14.05 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra BE 6

Mahindra BE 6

₹ 18.9 - 28.54 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

स्कोडा की FY26 (अप्रैल से सितंबर) सेल्स पर नजर डालें तो काइलक की 24,383 यूनिट, स्लाविया की 6,396 यूनिट, कुशाक की 4,678 यूनिट और कोडियाक की 756 यूनिट बिकीं। यानी काइलक की हर महीने औसतन 4,064 यूनिट बिकी हैं।

स्कोडा काइलक के वैरिएंट वाइज फीचर्स

स्कोडा काइलक क्लासिक ट्रिम के फीचर्स: इसमें 16-इंच स्टील व्हील, 6 एयरबैग, सेंट्रल लॉकिंग, मैनुअल डे/नाइट IRVM, ISOFIX एंकर, सभी पैसेंजर्स के लिए थ्री-पॉइंट सीट बेल्ट, सभी पैसेंजर्स के लिए एडजस्टेबल हेडरेस्ट, ट्रैक्शन कंट्रोल, ऑटो इंजन स्टार्ट-स्टॉप, पावर विंडो, मैनुअल AC, रियर AC वेंट, डिजिटल MID के साथ एनालॉग डायल, फ्रंट सेंटर आर्म रेस्ट, 12V चार्जिंग सॉकेट (फ्रंट), टिल्ट स्टीयरिंग एडजस्ट, पावर्ड विंग मिरर, फैब्रिक सीट और 4 स्पीकर शामिल है।

ये भी पढ़ें:लोगों के दिमाग में घुस गई ₹6.25 लाख की ये कार, 6 महीने में 1 लाख घरों तक पहुंची

स्कोडा काइलक सिग्नेचर ट्रिम के फीचर्स: इसमें क्लासिक के फीचर्स के साथ 16-इंच एलॉय व्हील, टायर प्रेशर मॉनिटर, रियर डिफॉगर, डैश, डोर पैनल और सीट फैब्रिक पर डुअल-टोन फिनिश, 5-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, स्टीयरिंग-माउंटेड कंट्रोल, AC वेंट और डोर हैंडल पर क्रोम गार्निश, USB टाइप-C स्लॉट (सामने), रियर पार्सल शेल्फ और 2 ट्वीटर शामिल हैं।

स्कोडा काइलक सिग्नेचर+ ट्रिम के फीचर्स: इसमें सिग्नेचर के सभी फीचर्स के साथ 6MT और 6AT गियरबॉक्स ऑप्शन, रियर सेंटर आर्म रेस्ट, 10-इंच टचस्क्रीन, ऑटो AC, डिजिटल डायल, पावर फोल्डिंग विंग मिरर, क्रोम गार्निश के साथ लेदर-रैप्ड स्टीयरिंग, क्रूज कंट्रोल, डैश इंसर्ट और पैडल शिफ्टर्स शामिल हैं।

ये भी पढ़ें:देश में धड़ल्ले से बिक रही ये 5 SUV, लेकिन इनके बेस मॉडल में नहीं मिलते 6 एयरबैग

स्कोडा काइलक प्रेस्टीज ट्रिम के फीचर्स: इसमें सिग्नेचर+ के सभी फीचर्स के साथ 17-इंच एलॉय, रियर वाइपर, ऑटो-डिमिंग IRVM, पावर्ड सनरूफ, वेंटिलेटिड सीटें, लेदर अपहोल्स्ट्री और पावर्ड फ्रंट सीटें शामिल है। भारत NCAP क्रैश टेस्ट में सेफ्टी के लिए इसे 5-स्टार रेटिंग मिली है। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला मारुति ब्रेजा, टाटा नेक्सन, हुंडई वेन्यू, महिंद्रा XUV 3XO, किआ सोनेट जैसे मॉडल से होता है।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya
नरेंद्र जिझोतिया साल 2022 से 'लाइव हिंदुस्तान' के ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। नरेंद्र ने पत्रकारिता की शुरुआत 2008 में जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के साथ की। साल 2014 में दैनिक भास्कर से डिजिटल जर्नलिज्म की पारी शुरू की। अपने 16 साल से लंबे जर्नलिज्म सफर के दौरान वे 5 मीडिया ऑर्गेनाइजेशन में काम कर चुके हैं। इस दौरान स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई अलग-अलग सेक्शन में काम किया है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट के बूते वो लगातार डिजिटल जर्नलिज्म में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।