क्रेटा, सेल्टोस, विक्टोरिस, सिएरा की टेंशन बढ़ाएगी ये SUV; कंपनी दे रही पूरे ‌₹3 लाख का डिस्काउंट

Narendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share

कंपनी इस महीने मिड बजट कुशाक SUV पर भी शानदार डिस्काउंट दे रहे हैं। इस महीने आप इस SUV को खरीदते हैं तब आपको 3 लाख रुपए तक के बेनिफिट मिलेंगे। कुशाक के MY25 के आउटगोइंग मॉडल पर 2 लाख रुपए का कैश डिस्काउंट, 50,000 रुपए का एक्सचेंज बोनस और 50,000 रुपए का कॉर्पोरेट/लॉयल्टी बेनिफिट शामिल है।

क्रेटा, सेल्टोस, विक्टोरिस, सिएरा की टेंशन बढ़ाएगी ये SUV; कंपनी दे रही पूरे ‌₹3 लाख का डिस्काउंट
सिर्फ आपके लिए विशेष ऑफ़र

स्कोडा ने अप्रैल 2026 के लिए अपनी कारों पर मिलने वाले डिस्काउंट का एलान कर दिया है। कंपनी इस महीने मिड बजट कुशाक SUV पर भी शानदार डिस्काउंट दे रहे हैं। इस महीने आप इस SUV को खरीदते हैं तब आपको 3 लाख रुपए तक के बेनिफिट मिलेंगे। कुशाक के MY25 के आउटगोइंग मॉडल पर 2 लाख रुपए का कैश डिस्काउंट, 50,000 रुपए का एक्सचेंज बोनस और 50,000 रुपए का कॉर्पोरेट/लॉयल्टी बेनिफिट शामिल है। आउटगोइंग कुशाक की पिछली रिकॉर्ड की गई एक्स-शोरूम कीमत 10.61 लाख से 18.43 लाख रुपए के बीच थी।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

इसके अलावा, कुशाक की शुरुआती MY26 यूनिस पर भी 1.05 लाख रुपए तक के फायदे मिल रहे हैं। इसमें 30,000 रुपए का कैश डिस्काउंट, 25,000 रुपए का एक्सचेंज बोनस और 50,000 रुपए का कॉर्पोरेट/लॉयल्टी बेनिफिट शामिल है। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला फॉक्सवैगन टाइगुन, हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस, मारुति ग्रैंड विटारा, मारुति विक्टोरिस, होंडा एलिवेट, टाटा सिएरा और रेनो डस्टर से होता है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Skoda Kushaq

Skoda Kushaq

₹ 10.69 - 18.99 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
MG Hector

MG Hector

₹ 11.99 - 19.19 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Renault Duster

Renault Duster

₹ 10.49 - 18.71 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Volkswagen Taigun

Volkswagen Taigun

₹ 10.99 - 19.3 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Curvv

Tata Curvv

₹ 9.66 - 18.85 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

स्कोडा कुशाक फेसलिफ्ट के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

कुशाक फेसलिफ्ट में 1.5 TSI इंजन मिलता है, जो 148 bhp की पावर और 250 Nm का टॉर्क जनरेट है। इसमें 7-स्पीड DSG ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का इस्तेमाल किया गया है। ARAI के अनुसार, इसकी फ्यूल एफिशिएंसी 18.72 kmpl है। स्कोडा कुशाक के सभी वैरिएंट को ग्लोबल NCAP से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। इनमें 40 सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। स्टैंडर्ड फीचर्स में 6 एयरबैग, LED हेडलैंप और टेललैंप, इलेक्ट्रिक सनरूफ, और क्लाइमेट्रॉनिक ऑटो AC शामिल हैं।

सेफ्टी की बात करें तो, लेवल 2 ADAS दिया गया है। स्कोडा के पुराने ब्रांड डायरेक्टर पेट्र जेनेबा ने पहले कहा था, "ADAS 2.0 के बारे में हम को पूरे [MQB A0-IN] प्लेटफॉर्म (जो कुशाक का भी हिस्सा है) पर फेसलिफ्ट के साथ स्टेप-बाय-स्टेप लाएंगे।" जानकारी के लिए, ज्यादातर सेगमेंट कॉम्पिटिटर पहले से ही ADAS सूट देते हैं, जिसमें नई टाटा सिएरा, मारुति सुजुकी विक्टोरिस, होंडा एलिवेट, MG एस्टर वगैरह शामिल हैं।

क्लासिक वैरिएंट में रेन-सेंसिंग वाइपर्स, रियर वाइपर और 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। हाई ट्रिम्स में वर्चुअल कॉकपिट, पैनोरमिक सनरूफ और पिछली सीट पर मसाजर भी मिलते हैं। ये 8 कलर ऑप्शन में उपलब्ध हैं, जिनमें तीन नए शेड्स शिमला ग्रीन, स्टील ग्रे और चेरी रेड शामिल किए गए हैं। स्कोडा फेसलिफ्ट के साथ 4 साल या 1 लाख किलोमीटर की वारंटी के साथ 4 साल की रोडसाइड असिस्टेंस और 2 साल या 30,000 किलोमीटर तक चार लेबर-फ्री सर्विस मिलती हैं।

डिस्क्लेमर: कार पर मिलने वाले डिस्काउंट को हमने अलग-अलग प्लेटफॉर्म के मदद से बताया है। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।