Hindi Newsऑटो न्यूज़Skoda Kushaq Prices Hiked for all Variants, check all details
बढ़ गई इस लोहालाट कार की कीमत, सबसे महंगा हुआ ये वैरिएंट; यहां देखें फुल प्राइस लिस्ट

बढ़ गई इस लोहालाट कार की कीमत, सबसे महंगा हुआ ये वैरिएंट; यहां देखें फुल प्राइस लिस्ट

संक्षेप:

स्कोडा कुशाक (Skoda Kushaq) अब महंगी हो गई है। कंपनी ने इस एसयूवी के सभी वैरिएंट्स की कीमतों में बढ़ोतरी की है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

Jan 18, 2026 03:50 pm ISTSarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on
लॉन्च की सूचना पाएं

नए साल की शुरुआत के साथ ही कार बाजार में कीमतों का असर दिखने लगा है। इसी कड़ी में स्कोडा ऑटो इंडिया (Skoda Auto India) ने अपनी पॉपुलर मिड-साइज SUV स्कोडा कुशाक (Skoda Kushaq) की कीमतों में इजाफा कर दिया है। यह SUV सीधे तौर पर हुंडई क्रेटा (Hyundai Creta) जैसे सेगमेंट लीडर को टक्कर देती है। आइए जरा विस्तार से इसके वैरिएंट की कीमतों पर नजर डालते हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
ये भी पढ़ें:मारुति सुजुकी का मेगा प्लान, गुजरात में 35000 करोड़ के निवेश से बनेगा कार प्लांट

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
MG Hector

MG Hector

₹ 11.99 - 18.99 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Honda Elevate

Honda Elevate

₹ 11 - 16.67 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Kia Seltos

Kia Seltos

₹ 10.99 - 19.99 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Renault New Duster

Renault New Duster

₹ 10 लाख से शुरू

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
MG Astor

MG Astor

₹ 9.65 - 15.16 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

कितनी बढ़ी स्कोडा कुशाक की कीमत?

स्कोडा कुशाक (Skoda Kushaq) के सभी वैरिएंट्स की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। यह बढ़ोतरी 4,897 रुपये से लेकर 6,862 रुपये तक की है, जो वैरिएंट के हिसाब से अलग-अलग है। नई कीमतों के बाद अब स्कोडा कुशाक (Skoda Kushaq) की एक्स-शोरूम कीमत 10.66 लाख से 18.49 लाख के बीच पहुंच गई है।

इंजन और गियरबॉक्स ऑप्शन

कीमत बढ़ने के बावजूद कुशाक (Kushaq) के इंजन ऑप्शन्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है। SUV में अब भी दो पेट्रोल इंजन मिलते हैं। इसमें 1.0-लीटर TSI पेट्रोल इंजन मिलता है। इसमें 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिए गए हैं। इसमें 1.5-लीटर TSI पेट्रोल इंजन दिया गया है। इसमें 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड DSG ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है। दोनों ही इंजन अपनी दमदार परफॉर्मेंस और स्मूद ड्राइविंग के लिए जाने जाते हैं।

नए साल में क्यों बढ़ रही कारों की कीमतें?

सिर्फ स्कोडा (Skoda) ही नहीं, बल्कि कई अन्य कार कंपनियों ने भी 2026 की शुरुआत में कीमतें बढ़ा दी हैं। इसकी मुख्य वजहें बढ़ती इनपुट कॉस्ट, महंगा रॉ मटेरियल, ऑपरेशनल और लॉजिस्टिक खर्च मानी जा रही है।

जल्द आएगी स्कोडा कुशाक फेसलिफ्ट

इस बीच स्कोडा (Skoda) के फैंस के लिए अच्छी खबर भी है। कंपनी इसी महीने स्कोडा कुशाक फेसलिफ्ट (Skoda Kushaq Facelift) से पर्दा उठाने वाली है। फेसलिफ्ट मॉडल में नए फीचर्स, अपडेटेड डिजाइन और कुछ टेक्नोलॉजी बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

ये भी पढ़ें:मारुति सुजुकी का मेगा प्लान, गुजरात में 35000 करोड़ के निवेश से बनेगा कार प्लांट

अगर आप स्कोडा कुशाक (Skoda Kushaq) खरीदने की सोच रहे हैं, तो अब इसके लिए थोड़ी ज्यादा रकम चुकानी होगी। हालांकि, आने वाला फेसलिफ्ट वर्जन इस SUV को और ज्यादा आकर्षक बना सकता है। ऐसे में खरीदारी से पहले नए अपडेट्स का इंतजार करना समझदारी भरा फैसला हो सकता है।

Sarveshwar Pathak

लेखक के बारे में

Sarveshwar Pathak

सर्वेश्वर पाठक
अक्टूबर 2022 से ‘लाइव हिंदुस्तान’ में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर ऑटो सेक्शन से जुड़े हुए हैं। सर्वेश्वर को पत्रकारिता में 7 साल से ज्यादा का अनुभव है। ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों व एनालिसिस में उन्हें गहरी समझ और अनुभव है। देव संस्कृति विश्वविद्यालय (हरिद्वार) से पत्रकारिता में मास्टर के बाद इन्होंने साल 2019 में ईटीवी भारत से पत्रकारिता जगत में अपना कदम रखा। इसके बाद उन्होंने दैनिक जागरण और एडिटरजी के साथ काम किया। उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर से आने वाले सर्वेश्वर लेखन के साथ-साथ बाल शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता से जुड़े कार्यों में भी सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं। विश्वविद्यालय में पढ़ाई के दौरान इन्होंने गोंदिया (महाराष्ट्र) में 2 महीने से ज्यादा समय तक सोशल वेलफेयर के लिए काम किया। इस दौरान उन्होंने कई प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय और स्कूल के बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित किया। सर्वेश्वर को बचपन से क्रिकेट खेलना और डांस पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।