
गुड न्यूज: नवंबर में ₹1.30 लाख तक सस्ती मिल रही स्कोडा की ये SUV; जानिए खासियत
स्कोडा नवंबर, 2025 के दौरान अपने अलग-अलग मॉडलों पर बंपर छूट दे रही है। इसी क्रम में कंपनी की पॉपुलर एसयूवी स्कोडा कुशाक (Skoda Kushaq) भी 1.30 लाख रुपये तक सस्ती मिल रही है।
अगले कुछ दिनों में नई एसयूवी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। बता दें कि स्कोडा नवंबर, 2025 के दौरान अपने अलग-अलग मॉडलों पर बंपर छूट दे रही है। इसी क्रम में कंपनी की पॉपुलर एसयूवी स्कोडा कुशाक (Skoda Kushaq) भी 1.30 लाख रुपये तक सस्ती मिल रही है। इस ऑफर में 60,000 रुपये के कैश डिस्काउंट के अलावा एक्सचेंज बोनस और दूसरे छूट भी शामिल हैं। डिस्काउंट की अधिक जानकारी के लिए ग्राहक अपने नजदीकी डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं। आइए जानते हैं कुशाक के फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तार से।






डिजाइन और इंटीरियर
स्कोडा कुशाक को खासतौर पर भारत के लिए डिजाइन किया गया है। यह कंपनी के MQB-A0-IN प्लेटफॉर्म पर बनी पहली कार है। डिजाइन के तौर पर इसमें चौड़ी क्रोम ग्रिल, LED हेडलाइट्स और स्पोर्टी फ्रंट बंपर दिया गया है। वहीं, साइड प्रोफाइल सॉलिड दिखती है और पीछे की तरफ LED टेललैंप्स का डिजाइन भी काफी अट्रैक्टिव है। जबकि कार के केबिन में बड़ा 10-इंच टचस्क्रीन, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो/एप्पल कारप्ले, क्लाइमेट कंट्रोल और वेंटिलेटेड सीट्स जैसे फीचर्स मौजूद हैं।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Skoda Kushaq
₹ 10.61 - 18.43 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Volkswagen Taigun
₹ 11.8 - 19.83 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Kia Syros
₹ 9 - 17.8 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Curvv
₹ 9.66 - 18.85 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Victoris
₹ 10.5 - 19.99 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Honda Elevate
₹ 11 - 16.67 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
कुछ ऐसा है पावरट्रेन
कुशाक में दो पेट्रोल इंजन ऑप्शन मिलते हैं। इनमें 1.0-लीटर TSI और 1.5-लीटर TSI इंजन दिया गया है। छोटा इंजन 115bhp की पावर और 178 Nm टॉर्क देता है। जबकि बड़ा इंजन 150bhp की पावर और 250 Nm टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 6-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड ऑटोमैटिक और 7-स्पीड DSG गियरबॉक्स के ऑप्शन दिए गए हैं।
कीमत और वैल्यू फॉर मनी
भारत में स्कोडा कुशाक की कीमत 10.61 लाख रुपये से शुरू होकर 18.43 लाख रुपये तक जाती है। यह SUV पांच वैरिएंट्स में उपलब्ध है। इसमें 6-एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और हिल होल्ड कंट्रोल जैसे सेफ्टी फीचर्स भी मिलते हैं।
डिस्क्लेमर: कारों पर मिलने वाले डिस्काउंट को हम अलग-अलग प्लेटफॉर्म और सोर्स की मदद से बता रहे हैं। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।

लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


